UP Election 2022: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के आय को लेकर पीएम मोदी पर किया करारा हमला

UP Election 2022: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने यूपी सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर किसानों के हालात को लेकर बड़ा हमला बोला है।

Bishwajeet Kumar
Published on: 19 Jan 2022 10:40 AM GMT (Updated on: 19 Jan 2022 11:22 AM GMT)
UP Election 2022: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के आय को लेकर पीएम मोदी पर किया करारा हमला
X

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 

UP Election 2022: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद से सभी राजनीतिक पार्टियां अपना सियासी समीकरण साधने में लगी हुई है। इसी सिलसिले में हाल ही में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला है।

भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने बरेली में कहा था कि 2022 तक देश के किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी लेकिन अभी तक धरातल पर ऐसा कुछ नहीं हुआ अब तो देश के सभी किसानों पर ₹74000 का कर्ज हो गया है वहीं आमदनी ₹23 तक आ गई है।

भूपेश बघेल ने आगे कहा ने किसान कानूनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन (Farmer Protect) कर रहा है जेवर के पास से किसानों को उत्तर प्रदेश सरकार ने जबरन हटाया। बेमौसम हुई बारिश के कारण फसलों के हुए नुकसान के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को कोई मुआवजा तक नहीं दिया। केंद्र सरकार पर हमला करते हुए भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने आगे कहा कि जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से समर्थन मूल्य में कोई वृद्धि नहीं हुई यूपीए सरकार (UPA Government) में किसानों की फसलों पर समर्थन मूल्य ₹450 से बढ़ाकर 13 सो ₹50 किया गया था।

बघेल ने कहा आज किसानों को खेती करने में पहले से बहुत ज्यादा लागत लगानी पड़ रही है। खेती में लगने वाली लागत पहले के मुकाबले ₹25000 प्रति हेक्टेयर तक बढ़ गया है। वहीं जीएसटी जैसे कराने के कारण ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों खेती में उपयोग की जाने वाली दवाएं तथा डीजल के दाम बढ़ने से किसानों को भारी बोझ उठाना पड़ रहा है।

भूपेश बघेल ने सरकार पर हमला करते हुए कहा आज किसान मजदूरी करने को मजबूर हो गया है उन्हें खेती करने में कोई फायदा नहीं मिल रही है उत्तर प्रदेश का किसान तो सबसे ज्यादा छोटे पशुओं से भी परेशान है आए दिन यहां छुट्टी पशु किसानों की फसल बर्बाद कर देते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार लगातार गौशाला बनाने की दावा करती है लेकिन छुट्टी पशुओं में इससे कोई कमी नहीं आई बल्कि गौशाला बनने से केवल कुछ विशेष लोगों को फायदा हुआ है।

भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आमदनी तो दोगुनी नहीं कर पाई लेकिन किसानों की बदहाली की कहानी जरूर लिख दी है। उन्हें कर्ज के आंगन में डुबो दिया है। खेती से किसान दूर होते जा रहे हैं और अब मजबूर होकर मजदूरी करने को मजबूर हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में छुट्टा पशुओं के लिए कोई सही व्यवस्था नहीं होने से उनके फसल बर्बाद हो गए हैं और अब किसान खेती छोड़ कर मजदूरी पर लौट रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य इस सरकार ने नहीं बढ़ाया। धान और गेहूं को छोड़कर कोई भी फसल एमएसपी पर 6% से अधिक नहीं खरीदी जाती। समर्थन मूल्य पर मुट्ठी भर खरीद हो जाती है बाकी किसान अपनी फसल लेकर भटकते हैं। निजी कंपनियां किसानों को लूट रही हैं एग्री एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड एक जुमला बनकर रह गया है।

छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा कि अन्नदाता के लिए आत्महत्या अभिशाप बन गया है। मोदी सरकार के कार्यकाल में साल 2014 से 2020 के बीच 78303 किसान, मजदूर आत्महत्या का फंदा चूमने को मजबूर हो गए हैं। पांच राज्यों के चुनाव में वोट की चोट ही किसान विरोधी भाजपा और मोदी सरकार को सच्चाई का आईना दिखाएगी। भाजपा की हार में ही किसान खेत मजदूर की जीत होगी, उन्होंने कहा कि उपचुनाव में हार के बाद जिस तरह से सरकार ने पेट्रोल डीजल के दाम तुरंत घटाएं थे वैसे ही अब जब यह हारेंगे तो सब की याद आएगी।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story