UP Election 2022: जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राम मंदिर निर्माण में बताया बाधक

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अमेठी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

Bishwajeet Kumar
Published By Bishwajeet KumarWritten By Surya Bhan Dwivedi
Published on: 19 Feb 2022 2:56 PM GMT (Updated on: 19 Feb 2022 3:45 PM GMT)
UP Election 2022: जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राम मंदिर निर्माण में बताया बाधक
X

जेपी नड्डा (फाइल तस्वीर)

अमेठी। कांग्रेस के गढ़ अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कांग्रेस (Congress) पर जमकर हमला बोला राम मंदिर (Ram Mandir) का जिक्र करते हुए मंदिर निर्माण में कांग्रेस को बाधक बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राम मंदिर के मुद्दे को बहुत लंबे समय तक लटका कर रखा, लिहाजा जनता ने भी कांग्रेस को लटका दिया।

शनिवार को गौरीगंज स्थित रणजय इंटर कॉलेज परिसर में बीजेपी की पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में भारतीय तो कोई रह ही नहीं गया है। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भाई बहन की पार्टी बनकर रह गई है। साथ ही जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

जेपी नड्डा का सपा पर हमला

जेपी नड्डा ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अखिलेश को आतंकवादियों को पनाह देने वाला बताया। उन्होंने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश सरकार में 200 दंगे हुए थे। सरकार तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए एक विशेष वर्ग के लोगों को बढ़ावा दे रही थी। जेपी नड्डा ने समाजवादी पार्टी पर मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari), अतीक अहमद (Ateek Ahmed) जैसे लोगों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

वहीं कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि सपा सरकार आते ही गुंडा माफिया मवाली सक्रिय हो जाते हैं। योगी सरकार में गुंडे या तो प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं या तो जेल में है। उन्होंने सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सपा के अधिकांश प्रत्याशी या तो जेल से चुनाव लड़ रहे हैं या तो बेल पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहां पर मौजूद लोगों से पूछते हुए कहा कि बीजेपी के अतिरिक्त किसी के पास बताने के लिए कुछ नहीं है। सभी राजनीतिक पार्टियां सिर्फ वादों की झड़ी लगा रही हैं। बीजेपी का कार्य आप लोगों ने देखा है। उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहाने के लिए आप लोग कमल को जिताए। इसके साथ ही नड्डा ने गौरीगंज से प्रत्याशी चंद प्रकाश मिश्र मटियारी के पक्ष में सहयोग और आशीर्वाद देने की अपील वहां से मौजूद लोगों से किया।

उन्होंने धारा 370 राम मंदिर जैसे राष्ट्रीय मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि अमेठी में धारा 370 हटाने में भी स्मृति ईरानी को वोट देकर देश की अखंडता में सहयोग किया था। अब जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हो गया है। जहां अब भारत के सभी कानून लागू हो गए हैं। उसी तरह आप लोग प्रदेश के विकास के लिए प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाने के लिए अपना आशीर्वाद दीजिए। इसके बाद जेपी नड्डा का काफिला मुंशीगंज स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने प्रस्तावित जनसभा के लिए रवाना हो गया।

27 फरवरी को होगा मतदान

आपको बताते चलें कि पांचवें चरण में अमेठी में आगामी 27 फरवरी को मतदान होगा। जिले में 4 विधानसभा क्षेत्र 3 सीटों पर बीजेपी के विधायक हैं। गौरीगंज सीट से सपा के राकेश सिंह विधायक है। इस बार कांग्रेस और बीजेपी दोनों अमेठी में पूरी ताकत लगा दिया है, दोनों पार्टियां चुनाव प्रचार कर रही हैं। बीजेपी अपने किले के रूप में अमेठी को देखना चाहती है, वहीं कांग्रेस अपने खोए हुए वजूद को अमेठी में पुनः स्थापित करना चाह रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अमेठी की जनता किसे चुनते है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story