×

UP Election 2022: उमा भारती ने सपा-कांग्रेस पर किया तीखा प्रहार, कहा- मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश को मिली सच्ची आजादी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण चरण के मतदान के लिए बीजेपी ने चुनावी तैयारी तेज कर दिया है। इसी के मद्देनजर हमीरपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता उमा भारती ने सपा कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Bishwajeet Kumar
Published on: 15 Feb 2022 9:27 AM GMT
UP Election 2022: उमा भारती ने सपा-कांग्रेस पर किया तीखा प्रहार, कहा- मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश को मिली सच्ची आजादी
X

 उमा भारती (फाइल तस्वीर)

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में दो चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है तो वहीं तीसरे चरण के मतदान के लिए राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारी शुरू कर चुकी हैं। तीसरे चरण के मतदान में चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) को चुनावी रण में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के लिए चुनाव प्रचार करते हुए उमा भारती उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद में पहुंची। जहां राठ विधानसभा सीट (Rath assembly seat) से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में उमा भारती ने एक जनसभा को संबोधित किया।

सपा कांग्रेस पर हमला

उमा भारती ने अपने इस चुनावी जनसभा में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस पार्टी (Congress Party) पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन में उमा भारती ने मशहूर फिल्म शोले के एक डायलॉग के तर्ज पर कहा कि, जब बच्चा रोता है तो उसकी मां कहती है, बेटा सो जा वरना गब्बर आ जाएगा तो वहीं अब मां रात में अपने बेटे से कहती है कि बेटा बीजेपी को वोट ना देना वरना सपा आ जाएगी। उमा भारती ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी के बाद कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भारत के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने कहा था कि वह गलती से हिंदू हैं।

लोधी मतदाताओं को साधने का प्रयास

हमीरपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उमा भारती ने राठ विधानसभा क्षेत्र के लोधी मतदाताओं को भी साधने का पूरा प्रयास किया। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में जब भारतीय जनता पार्टी की फूल फ़्लैश सरकार बनी तब कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बने थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब मध्यप्रदेश में बनी तब मैं वहां की पहली मुख्यमंत्री बनी। गौरतलब है कि उमा भारती ने अपने इस बात से राठ विधानसभा क्षेत्र के एक लाख लोधी मतदाताओं को साधने का प्रयास किया। बता दें उमा भारती और कल्याण सिंह दोनों लोग लोधी बिरादरी से आते हैं।

मोदी के पीएम बनने से देश को मिली सच्ची आजादी

हमीरपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उमा भारती ने कहा कि देश के पहले सन्यासी स्वामी ब्रह्मानंद थे। वह पहली बार सांसद बने और उन्होंने हमेशा हर वर्ग के लोगों के भलाई के बारे में ही सोचा। भारत को सच्ची आजादी नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के प्रधानमंत्री बनने के बाद मिली है। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पहले कई सौ सालों तक मुगल आक्रांताओ ने मंदिरों को तोड़ा। मगर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जिनके आने से राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया और मौजूदा वक्त में राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बन रहा है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story