Amit Shah: जारी हुआ भाजपा का घोषणा पत्र, CM योगी बोले- 5 साल पहले हमने जो संकल्प लिया था, वो करके दिखाया

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का 'लोककल्याण संकल्प पत्र 2022' का विमोचन।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 8 Feb 2022 5:05 AM GMT (Updated on: 8 Feb 2022 7:49 AM GMT)

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTION 2022) के लिए भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश (BJP Uttar Pradesh) का 'लोककल्याण संकल्प पत्र 2022' का विमोचन। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर लखनऊ से। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (HOME MINISTER AMIT SHAH) के हाथों। वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद। समय 11 बजे।


Live Updates

  • 8 Feb 2022 6:08 AM GMT

    आज प्रदेश की हर बेटी, हर माता सुरक्षित हैं। बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी। आज प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगता, कानून का राज है।    

  • 8 Feb 2022 6:07 AM GMT

    सीएम ने कहा, 5 साल पहले हमने जो संकल्प लिया था, वो कर के दिखाया। और जो संकल्प लेंगे वो कर के दिखाएंगे।  

  • 8 Feb 2022 6:05 AM GMT

    घोषणापत्र के साथ-साथ बीजेपी ने 'कर के दिखाया है' नाम से अपना नया चुनावी गाना भी लॉन्च किया है। इसमें बाद सीएम योगी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। 

  • 8 Feb 2022 6:02 AM GMT

    गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस दौरान संकल्प पत्र कमेटी के प्रमुख तथा कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने इसके बारे में जानकारी दी। खन्ना ने बताया कि ये संकल्प पत्र सभी के सुझाव से तैयार किया गया है। इसके लिए हमारे कार्यकर्ता घर-घर गए और लोगों से उनकी राय ली थी। 

  • 8 Feb 2022 6:00 AM GMT

    बीजेपी का लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी। अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी किया।

     

  • 8 Feb 2022 5:58 AM GMT

    बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने। 

  • 8 Feb 2022 5:57 AM GMT

    गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी के साथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंच चुके हैं। साथ ही धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर, दोनों डिप्टी सीएम, स्वतंत्र सिंह भी मौजूद हैं। 

  • 8 Feb 2022 5:52 AM GMT



    5 साल में ये अंतर आया है कि अब पोस्टर पर सिर्फ़ मोदी और योगी दिख रहे हैं। ये सीएम योगी की ताकत बढ़ने का इशारा है। 


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story