×

यूपी में ऐसी चली बहार, बनेगी फिर से योगी की सरकार: जेपी नड्डा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अभियान में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

Bishwajeet Kumar
Published By Bishwajeet KumarWritten By Brajesh Rathore
Published on: 30 Jan 2022 11:29 AM GMT
यूपी में ऐसी चली बहार, बनेगी फिर से योगी की सरकार: जेपी नड्डा
X

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 

फ़िरोज़ाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने रविवार सुबह 11 बजे स्टेशन रोड स्थित नेहा गेस्ट हाउस में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की मन की बात (Man Ki Baat) कार्यक्रम में भाग लिया। यहां प्रबुद्ध जनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम से पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। साढ़े 11 बजे से मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर सुना। मन की बात कार्यक्रम के समापन के बाद नेहा गेस्ट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों व प्रबुद्धजनों से संवाद किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने हर भारतीय के हृदय में स्वदेशी, स्वभाषा और स्वराज की अलख जगाई। उनके विचार और आदर्श सदैव हर भारतवासी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा आज पूज्य बापू की पुण्यतिथि पर नमन कर श्रद्धांजलि देता हूँ। जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2017 में जनपद में 4 सीटों पर कमल खिला था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व में पूरा उत्तर प्रदेश ऐतिहासिक कार्यों व उपलब्धियों का साक्षी बना। उन्होंने पिछली सरकारों पर तीखा व्यंग्य कसते हुए कहा पिछली सरकारों के रहते जो राज्य कुशासन और भ्रष्टाचार में लिप्त था वो आज योगी के नेतृत्व में स्थापित सुशासन के कारण उत्तम प्रदेश बन गया है। इस अवसर पर उन्होंने एक गाना गाया जिसके बोल थे- यूपी में ऐसी चली बहार, बनेगी फिर से योगी की सरकार, इस पर उन्होंने प्रबुद्धजनो के साथ तालियां बजाकर गाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश की सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए कैंपेन करने को कहा। इस दौरान उन्होंने मोदी-योगी के नारे लगवाए। संचालन जिला महामंत्री सीए अवधेश पाठक ने किया।

यह विधानसभा चुनाव इस बार का खास चुनाव है

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अगले 20.25 साल में उत्तर प्रदेश किस दिशा में जाएगा, इसका भाग्य तय करने का यह चुनाव है। ये सपा, बसपा और कांग्रेस जो अपनी पार्टी को लोकतांत्रिक तरीके से नहीं चला सकते, वो उत्तर प्रदेश को क्या चलाएंगे। जो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने शासन में बिजली तक नहीं दे पाए वो आज मुफ्त बिजली देने की बात कर रहे है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश के 141 करोड़ गरीब परिवारों को निरूशुल्क बिजली कनेक्शन देने का काम किया है। उत्तर प्रदेश की जनता की सुरक्षाए सम्मान और समग्र विकास भाजपा की प्राथमिकता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बड़ा बाजार में घर-घर मांगे वोट

विधानसभा क्षेत्र बड़ा बाजार में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनपद के पांचों विधायकों,पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ घर- घर संपर्क कर वोट मांगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तूफानी जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोशीला स्वागत किया गया। लोगों ने घरों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। अपने जोशीले स्वागत से राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अभिभूत हो गये। पंजाब नेशनल बैंक के समीप सत्यम सदन पर योगेश गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने आरती उतार कर किया स्वागत

बड़ा बाजार में गुड़ मंडी के समीप मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की आरती उतारी व नारियल भेट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधानसभा भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश वर्मा के लिए वोट मांगें। इस दौरान जसराना से भाजपा प्रत्याशी मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी, सिरसागंज से हरिओम यादव, फ़िरोज़ाबाद से मनीष असीजा व टूण्डला से प्रेमपाल सिंह घनगर को जिताने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन, सांसद डॉ. चंद्रसैन जादौंन, महापौर नूतन राठौर, प्रदेश प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव, जिलासंयोजक वृंदावन गुप्ता, नगर महामंत्री राकेश शंखवार, महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी, जिला प्रवक्ता मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता,लघु उद्योग प्रकोष्ठ भाजपा सह संयोजक ब्रज क्षेत्र राजीव गुप्ता, नानक चंद्र अग्रवाल, अवधेश पाठक, अविनाश सिंह भोले, दीपक चौधरी, दीपक राजोरिया, रामनरेश कटारा, राधेश्याम यादव, केशव सिंह, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, सतीश यादव,विष्णु सक्सेना, मनोज पंचोली, शिवम दीक्षित, श्वेता पोरवाल, मुन्नी देवी निषाद, कन्हैया लाल गुप्ता, शिव मोहन श्रोतीय,शशिकला यादव, डॉ. रामकैलाश यादव,सुशील यादव, संजय कुशवाह, सुनील विधोलिया, राकेश गौतम, ब्रजेश यादव बाजा,भगवान सिंह झा, रामबाबू झा,मोहित अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं सहित प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

सपा-बसपा और प्रसपा छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए

जनपद में राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सपा, बसपा और प्रसपा से बड़ी संख्या में लोग पार्टी छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी का भाजपा का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग दूसरी पार्टी को छोड़ कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं, इससे स्पष्ट है कि जिले की पांचों सीट भाजपा जीत कर नया इतिहास रजायेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदी में सपा बसपा के ब्रजेश उपाध्याय व पूर्व में बसपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे वीरेश कुमार ददुआ सहित सैकड़ों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सिरसागंज भाजपा प्रत्याशी हरिओम यादव के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story