×

UP Election 2022 : तीसरे चरण में सपा अपना घर भी नहीं बचा पाएगी- सुधांशु त्रिवेदी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए करते हुए राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार किया।

Bishwajeet Kumar
Published By Bishwajeet KumarWritten By Shreedhar Agnihotri
Published on: 15 Feb 2022 1:40 PM GMT
UP Election 2022 : तीसरे चरण में सपा अपना घर भी नहीं बचा पाएगी- सुधांशु त्रिवेदी
X

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) ने कहा कि दो चरणों में मिली करारी हार के बाद तीसरे चरण में सपा अपना घर भी नहीं बचा पाएगी। अपराधियों के दम पर गठबंधन चुनाव जीतना चाहता है। अब अपराधी के बेटे को वाया गठबंधन चुनाव मैदान में उतारा है। जनता सपा का मंसूबा जानती है, उसे गुंडे, माफियाओं का प्रश्रय देने वाली सरकार नहीं चाहिए।

भाजपा (BJP) के प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सपा (SP) अपराधियों को चुनाव लड़ा रही है। अपराधियों के दम पर वह सरकार में वापसी का सपना पाले है। खुद नहीं दे पा रही है तो गठबंधन के टिकट पर लड़ा रही है। इनका नापाक गठबंधन कांग्रेस (Congress) से भी है। जिस अपराधी को कांग्रेस ने पंजाब की जेलों में मौज करवाई थी, उसको अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) चुनाव लड़वाते थे। बसपा (BSP) भी इससे पीछे नहीं है। अब फिर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) उसके बेटे को चुनाव लड़ाकर क्या संदेश देना चाहती है।

विपक्ष के नेता बौखलाए हैं

उन्होंने कहा कि तीसरे चरण का चुनाव भाजपा भारी सीटों के साथ जीत रही है। पहले और दूसरे चरण में सपा, बसपा और कांग्रेस को जिस तरह करारी हार का सामना करना पड़ा है, उससे उनके नेता बौखलाए हैं। वे अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं, अनाप-शनाप बोल रहे हैं। तीसरे चरण में उनकी हालत और भी खराब होने वाली है। वे अपना घर भी गंवाने वाले हैं। करारी हार उनका स्वागत करने के लिए खड़ी है।

चुनाव शेड्यूल

इस बार का विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में संपन्न होगा। पहले और दूसरे चरण के लिए मतदान क्रमशः 10 और 14 फरवरी को समाप्त हो चुका है, आखिरी चरण के लिए मतदाता अपने मतों का प्रयोग 7 मार्च को करेंगे। चुनाव परिणाम उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा के विधानसभा चुनाव परिणामों के साथ 10 मार्च को घोषित होगा।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story