×

UP Election 2022: प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- भाजपा ने खत्म किया गुंडागर्दी और आतंक का साम्राज्य

UP Election 2022: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह दावा भाजपा (Bhartiya Janata Party) के पांच साल के राज में गुंडागर्दी और आतंक का साम्राज्य खत्म हुआ।

Kaushlendra Pandey
Published on: 4 March 2022 5:13 PM GMT
UP Election 2022: BJP State President Swatantra Dev Singh said – BJP has ended the empire of hooliganism and terror
X

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह: Photo - Social Media

UP Election 2022: सोनभद्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (BJP State President Swatantra Dev Singh) राबटर्सगंज विधानसभा (Robertsganj Assembly) के विरधी में हुई जनसभा में विपक्षी दलों पर हमलावर रहे। कहा कि यूपी में भाजपा (Bhartiya Janata Party) के पांच साल के राज ने गुंडागर्दी और आतंक का साम्राज्य खत्म कर दिया है। यूपी की जनता भी इसे समझ चुकी है। दस मार्च को चुनाव परिणाम आने के बाद यूपी से देश विरोधी ताकतों की विदाई शुरू हो जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को विश्व का सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री बताते हुए कहा वह काशी के सांसद (MP of Kashi) होने के नाते काशी के साथ ही पूरे पूर्वांचल की चैबीस घंटे चिंता करते हैं। गरीब और किसानों का जीवन कैसे आसान बने, इसको लेकर योजनाएं बनाने में लगे रहते हैं। सपा साफ, बिजली बिल हाफ का नारा बुलंद करते हुए कहा कि 10 मार्च को सरकार बनते ही सपा यूपी से गायब हो जाएगी।


किसानों का बिजली बिल हाफ होना शुरू हो जाएगा- स्वतंत्र देव सिंह

वहीं किसानों का बिजली बिल हाफ होना शुरू हो जाएगा। सिंचाई का पूरा बिजली बिल माफ किया जाएगा। कहा कि साल का हजारों रुपये जहां किसानों को सिंचाई के लिए बिजली बिल देने में खर्च करने में लगता था, उन्हें इससे राहत दी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार ने धर्म और संस्कृति के उत्थान को लेकर ढेरों कार्य किए हैं।

इसी का परिणाम है कि यूपी ही नहीं, पूरे देश में हिंदुओं के साथ सौतेला व्यवहार करने की हिम्मत किसी में नहीं रह गई है। कहा कि हिंदू संस्कृति के गौरव को प्रधानमंत्री मोदी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में लगे हुए हैं। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का जिक्र करते हुए कहा कि इसे देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग काशी में उमड़ रहे हैं।


राम मंदिर का भव्य निर्माण (Ram temple construction)

वहीं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में गगनचुंबी राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। कहा कि जनता ने अब तक की वोटिंग से यह संदेश दे दिया है कि आने वाला दस मार्च हिंदू विरोधी मानसिकता वाले सभी दलों की विदाई का रास्ता तैयार करेगा। सवाल दागने के अंदाज में कहा कि राम विरोधियों, गुंडों-माफिया को संरक्षण देने वाले, आतंकियों और दंगाइयों को गले लगाने वालों को जनता कैसे माफ कर सकती है।

कहा कि यह योगी (CM Yogi Adityanath) के बुलडोजर का ही कमाल है कि बहन-बेटियों पर निगाह डालने पर तेजी से जेल पहुंच रहे हैं। सपा को गन और धन की शौकीन बताते हुए कहा कि जनता को सपा पर किसी भी रूप में भरोसा नहीं रह गया है। सरकार द्वारा गरीबों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि गरीबों का उत्थान मोदी का नंबर वन एजेंडा है। इस दौरान सपा छोड़कर आए कीनाराम पीजी कालेज के प्रिंसिपल डा. गोपाल सिंह को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story