×

UP Election 2022: इस बार बीजेपी कितनी सीटों पर लड़ रही चुनाव, अपना दल-एस व निषाद पार्टी ने कहाँ लगाया है दांव?

UP Election 2022: 403 विधानसभा सीटों में से 376 पर भाजपा, 17 सीटों पर अपना दल एस (Apna Dal s) और 10 विधानसभा सीटों पर निषाद पार्टी (Nishad Party) के उम्मीदवार मैदान में हैं।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 19 Feb 2022 4:21 AM GMT
Up Election update news
X

इस बार बीजेपी कितनी सीटों पर लड़ रही चुनाव (Social Media)

UP Election 2022: इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने दो सहयोगियों के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Election) के मैदान में उतरी है। सूबे की 403 विधानसभा सीटों में से 376 पर भाजपा, 17 सीटों पर अपना दल एस (Apna Dal s) और 10 विधानसभा सीटों पर निषाद पार्टी (Nishad Party) के उम्मीदवार मैदान में हैं। इस तरह से बीजेपी (BJP) ने अपने 215 मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताया है, जबकि 80 विधायकों के टिकट काटकर नए प्रत्याशी को मौका दिया है।

बाकी बची 27 सीट पर उनके सहयोगी अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) और संजय निषाद (Sanjay Nishad) की पार्टी के उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि संजय निषाद की पार्टी ने 16 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है इनमें से 6 प्रत्याशी भाजपा (BJP Candidate) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 2017 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 384 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। उस वक्त उनके साथ अनुप्रिया पटेल और ओमप्रकाश राजभर थे।

बीजेपी प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

गोरखपुर शहर योगी आदित्यनाथ, सिराथू केशव प्रसाद मौर्या, कैराना मृगांका सिंह, थाना भवन सुरेश राणा, शामली तेजेंद्र सिंह निरवाल, बुढ़ाना उमेश मलिक, चरथावल श्रीमती सपना कश्यप, पुरकाजी प्रमोद उटवाल, मुजफ्फरनगर कपिल देव अग्रवाल, खतौली विक्रम सैनी, मीरापुर प्रशांत गुर्जर, सिवालखास महेंद्र पाल सिंह, सरधना संगीत सोम, हस्तिनापुर दिनेश खटीक, किठौर सत्यवीर त्यागी, मेरठ कैंट अमित अगरवाल, मेरठ कमल दत्त शर्मा, मेरठ दक्षिण सोमेंद्र तोमर, छपरौली सहेंद्र सिंह रमाला, बड़ौत कृष्ण पाल सिंह मलिक, बागपत योगेश धामा, हाथरस अंजुला माहौर, सादाबाद रामवीर उपाध्याय, सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, टूंडला प्रेमपाल सिंह धनगर, जसराना मानवेंद्र सिंह लोधी,

फिरोजाबाद मनीष असीजा, शिकोहाबाद ओम प्रकाश वर्मा, सिरसागंज हरिओम यादव, कासगंज देवेंद्र सिंह लोधी, अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, एटा विपिन वर्मा डेबिट, मैनपुरी जयवीर सिंह, भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, पीलीभीत संजय गंगवार, बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद, पूरनपुर बाबूराम पासवान, बीसलपुर विवेक वर्मा, जलालाबाद हरि प्रकाश वर्मा, तिलहर सलोना कुशवाहा, गजरौला मानवेंद्र सिंह, पलिया हरविंदर रोमी साहनी, निघासन शशांक वर्मा, गोला गोरखनाथ अरविंद गिरी, श्रीनगर मंजू त्यागी, धौराहरा विनोद शंकर अवस्थी, लखीमपुर योगेश वर्मा, छाता सौरभ सिंह सोनू, मोहम्मदी लोकेंद्र प्रताप सिंह, हरगांव सुरेंद्र राही, लहरपुर सुनील वर्मा, ज्ञान तिवारी, महमूदाबाद आशा मौर्य, मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, सवायजपुर माधवेंद्र प्रताप रानू, शाहाबाद रजनी तिवारी, हरदोई नितिन अग्रवाल, गोपामऊ श्याम प्रकाश, साdडी प्रभास वर्मा, बिलग्राम मल्लावां आशीष सिंह आशु, बालामऊ रामपाल वर्मा, संडीला अलका अर्कवंशी, बांगरमऊ श्रीकांत कटियार, सफीपुर बंबा लाल दिवाकर, मोहन बृजेश रावत, उन्नाव पंकज गुप्ता, पुरवा अनिल सिंह, हरचंदपुर राकेश सिंह, रायबरेली आदिति सिंह, अमृतपुर सुशील कुमार शाह, फर्रुखाबाद मेजर सुनील दत्त द्विवेदी,

भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर, छिबरामऊ अर्चना पांडे, तिरुवा कैलाश सिंह राजपूत, कन्नौज असीम अरुण, इटावा सरिता भदौरिया, बिधूना रिया शाक्य, दिबियापुर लाखन सिंह राजपूत, अकबरपुर रनिया प्रतिभा शुक्ला, सिकंदरा अजीतपाल, बिल्हौर राहुल बच्चा सोनकर, बिठूर अभिजीत सांगा, कल्याणपुर नीलिमा कटियार, गोविंद नगर सुरेंद्र मैथानी, सीसामऊ सलिल विश्नोई, आर्य नगर सुरेश अवस्थी, किदवई नगर महेश द्विवेदी, कानपुर कैंट रघुनंदन भदौरिया, महाराजपुर सतीश महाना, माधवगढ़ मूलचंद निरंजन, ओरई गौरी शंकर वर्मा, बबीना राजीव परीक्षा, झांसी नगर रवि शर्मा, गरौठा जवाहर राजपूत, ललितपुर रामरतन कुशवाहा, महरौनी मनोहर लाल मन्नू कोरी, राथ मनीषा अनुरागी, महोबा राकेश गोस्वामी, चरखारी बृजभूषण राजपूत, बबेरू अजय पटेल, नारायणी ओममनी वर्मा, बांदा प्रकाश द्विवेदी, फतेहपुर विक्रम सिंह, अयाह शाह विकास गुप्ता, हुसैनगंज रणवेंद्र प्रताप सिंह, खागा कृष्णा पासवान, ठाकुरद्वार अजय प्रताप सिंह, विश्वा निर्मल वर्मा, तिलोई मनकेश्वर शरण सिंह, सलोन अशोक, सरेनी धीरेंद्र प्रताप सिंह, जगदीशपुर सुरेश कुमार पासी, कादीपुर राजेश गौतम, भोगनीपुर राकेश सचान, तिंदवारी रामकेश निषाद, रामपुर खास नागेश प्रताप सिंह छोटे सरकार, बाबागंज केशव पासी, कुंडा सिंधुजा मिश्रा, पट्टी राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह, मंझनपुर लाल बहादुर, फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, फूलपुर प्रवीण कुमार पटेल, मेजा नीलम करवरिया, इलाहाबाद पश्चिम सिद्धार्थ नाथ सिंह, इलाहाबाद दक्षिण नंदगोपाल गुप्ता नंदी, सोरांव आरती कॉल, कुर्सी प्रताप वर्मा, रामनगर शरद कुमार अवस्थी, बाराबंकी अरविंद मौर्य,

अमरीश रावत, दरियाबाद सतीश चंद शर्मा, रुदौली रामचंद्र यादव, हैदरगढ़ दिनेश रावत, मिल्कीपुर बाबा गोरखनाथ, बीकापुर अमित सिंह चौहान, अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, गोसाईगंज आरती तिवारी, जलालपुर सुभाष राय, बलाहा सरोज सोनकर, मटेरा अरुण वीर सिंह, मासी सुरेश्वर सिंह, बहराइच अनुपमा जयसवाल, पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, कैसरगंज गौरव वर्मा, भिनगा पदम सिंह चौधरी, श्रावस्ती राम फेरन पांडे, तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, गैसड़ी शैलेंद्र कुमार सिंह, उतरौला रामप्रताप शशिकांत बर्मा, बलरामपुर पलटू राम, मेहनौन विजय कुमार द्विवेदी, गोंडा प्रतीक भूषण सिंह, कटरा बाजार बावन सिंह, कर्नलगंज अजय कुमार सिंह, तरबगंज प्रेम नारायण पांडे, मनकापुर रमापति शास्त्री, गौरव प्रभात कुमार वर्मा, कपिलवस्तु श्याम धनी राही, बनसी जय प्रताप सिंह, इटवा सतीश चंद्र वेदी, डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह, हरैया अजय कुमार सिंह, कप्तानगंज चंद्र प्रकाश शुक्ला, बस्ती सदर दयाराम चौधरी, महादेवा रवि कुमार सोनकर, खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, धनघटा गणेश चंद्र चौहान, फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह, पनियारा ज्ञानेंद्र सिंह, कैंपियरगंज फतेह बहादुर सिंह, पिपराइच महेंद्र पाल सिंह, सहजनवा प्रदीप शुक्ला, खजनी श्रीराम चौहान, बांसगांव विमलेश पासवान, चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी, फाजिलनगर सुरेंद्र कुशवाहा, कुशीनगर पाठक, हाटा मोहन वर्मा,

रुद्रपुर जयप्रकाश निषाद, देवरिया शलभ मणि त्रिपाठी, पथरदेवा सूर्य प्रताप शाही, रामपुर कारखाना सुरेंद्र चौरसिया, बरहज दीपक मिश्रा, शाखा गोपालपुर सत्येंद्र राय, आजमगढ़ अखिलेश मिश्रा गुड्डू, निजामाबाद मनोज यादव, दीदारगंज कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, लालगंज सुरक्षित नीलम सोनकर, मेहनगर मंजू सरोज, बेल्थरा रोड छट्टू राम, रसड़ा बब्बन राजभर, सिकंदरपुर संजय यादव, फेफना उपेंद्र तिवारी, बदलापुर रमेश चंद्र मिश्रा, जौनपुर गिरीश चंद यादव, जफराबाद हरेंद्र प्रताप सिंह, केराकत दिनेश चौधरी, जमानिया सुनीता परीक्षित सिंह, करहल प्रो एसपी सिंह बघेल, जसवंतनगर विवेक शाक्य, हमीरपुर मनोज प्रजापति, महोली शशांक द्विवेदी, सीतापुर राकेश राठौर गुरु, सिधौली मनीष रावत, भगवंतनगर आशुतोष शुक्ला, मलिहाबाद जय देवी,

बख्शी का तालाब योगेश शुक्ला, सरोजनी नगर राजराजेश्वर सिंह, लखनऊ पश्चिम अंजनी श्रीवास्तव, लखनऊ उत्तर नीरज बोरा, लखनऊ पूर्व आशुतोष टंडन, लखनऊ मध्य रजनीश गुप्ता, लखनऊ कैंट बृजेश पाठक, मोहनलालगंज अमरेश कुमार, ऊंचाहार अमरपाल मौर्य, जहानाबाद राजेंद्र पटेल, गौरीगंज चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी, चित्रकूट चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, अमेठी संजय सिंह, इसौली ओमप्रकाश पांडे बजरंगी, सुल्तानपुर विनोद सिंह, लम्भुआ सीताराम वर्मा, रानीगंज धीरज ओझा, इलाहाबाद उत्तर हर्ष वाजपेई, सोरांव राजमणि कोल, बाराबंकी राजकुमारी मौर्य, टांडा कपिल देव वर्मा, आलापुर त्रिवेणी राम, अकबरपुर धर्मराज निषाद,

रुधौली संगीता प्रताप जायसवाल, सिसवा प्रेम सागर पटेल, महाराजगंज जय मंगल कनौजिया, गोरखपुर ग्रामीण विपिन सिंह, पडरौना मनीष जायसवाल, रामकोला विनय गौड़, भाटपाररानी सभा कुमार कुशवाहा, सलेमपुर विजय लक्ष्मी गौतम, सगड़ी वंदना सिंह, फूलपुर पवई रामसूरत राजभर, मधुबन रामविलास चौहान, घोसी विजय राजभर, मोहम्मदाबाद गोहना श्रीराम सोनकर, बलिया नगर दयाशंकर सिंह, बेरिया आनंद स्वरूप शुक्ला, मल्हनी केपी सिंह, मुंगरा बादशाहपुर अजय दुबे, जखनिया रामराज बनवासी, गाजीपुर संगीता बलवंत बिंद, जंगीपुर रामनरेश कुशवाहा, मोहम्मदाबाद अलका राय, सकलडीहा सूर्यमनि तिवारी, सैयदराजा सुशील सिंह, पिंडा अवधेश सिंह, अजगरा त्रिभुवन राम, शिवपुर अनिल राजभर, वाराणसी उत्तर रविंद्र जयसवाल, वाराणसी दक्षिण नीलकंठ तिवारी, वाराणसी कैंट सौरभ श्रीवास्तव, भदोही रविंद्र त्रिपाठी, औराई दीनानाथ भास्कर, मिर्जापुर रत्नाकर मिश्रा, चुनार अनुराग सिंह, मड़िहान रमाशंकर पटेल, मुबारकपुर अरविंद जयसवाल, मोहम्मदाबाद गोहाना पूनम सरोज, मऊ अशोक सिंह, मछलीशहर मिहिलाल गौतम,

जहुराबाद कालीचरण राजभर, मुगलसराय रमेश जायसवाल, चकिया कैलाश खरवार, घोरावल अनिल मौर्य, ओबरा संजीव गोण्ड, जलेसर दान सहाय भारती, अलीगढ़ श्रीमती मुक्ता राजा, अमूपुर हरिओम वर्मा, पटियाली ममतेश शाक्य, मारहरा वीरेंद्र वर्मा, जलेसर संजीव कुमार दिवाकर, किशनी प्रियरंजन आशु दिवाकर, भरथना सिद्धार्थ शंकर दौरे, औरैया गुड़िया कठेरिया, रसूलाबाद पूनम संखवार, सेवापुरी नील रतन सिंह पटेल, राबर्ट्सगंज भूपेश चौबे, दुद्धी रामदुलार गॉड बीजेपी के प्रत्याशी हैं।

बीजेपी की सहयोगी अपना दल एस को 17 सीटें

  • कायमगंज- डॉ. सुरभी
  • घाटमपुर- श्रीमती सरोज कुरील
  • मऊरानीपुर- डॉ. रश्मि आर्या
  • बिंदकी- जय कुमार सिंह जैकी
  • बछरावां- लक्ष्मीकांत रावत
  • नानपारा- रामनिवास वर्मा
  • शोहरतगढ़- विनय वर्मा
  • सोरांव- डॉ. जमुना प्रसाद सरोज
  • प्रतापपुर- राकेशधर त्रिपाठी
  • बारा- डॉ. वाचस्पति
  • मानिकपुर- अविनाश चंद्र
  • छानबे- राहुल प्रकाश कोल
  • चायल- नागेंद्र प्रसाद पटेल
  • विश्वनाथगंज- जीतलाल पटेल
  • स्वार- हैदर अली खान
  • रोहनिया - डॉ सुनील पटेल
  • मणियाहूँ - आरके पटेल

संजय निषाद को 10 सीट, 6 और प्रत्याशी बीजेपी के टिकट पर लड़ रहे हैं।

कालपी से छोटे सिंह

कटेहरी से अवधेश द्विवेदी, तमकुहीराज से डॉ असीम कुमार अतरौली से प्रशांत सिंह

  • मछवां से विनोद कुमार बिंद
  • भदोही की ज्ञानपुर से विपुल दुबे
  • खड्डा से विवेकानंद
  • बांसडीह केतकी सिंह
  • शाहगंज रमेश सिंह
  • नौतनवा ऋषि त्रिपाठी मैदान में हैं।
Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story