UP Election 2022: बसपा ने जारी की 53 उम्मीदवारों की सूची, देखें सभी के नाम

UP Election 2022: मायावती की अगुवाई में बहुजन समाज पार्टी ने गुरुवार 27 जनवरी को अपने उम्मीदवारों की एक और सूची सार्वजनिक की।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Vidushi Mishra
Published on: 27 Jan 2022 11:44 AM GMT
UP Election 2022: चौथे चरण का मतदान प्रारम्भ, मायावती और सतीश मिश्र ने साधा सपा पर निशाना
X

बसपा प्रमुख मायावती (फाइल फोटो- न्यूजट्रैक) 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल मतदाताओं का रुझान अपनी और आकर्षित करने में लगे हैं। इसी के अनुरूप चुनावों की तारीख नजदीक आते हैं सभी दल अपने उम्मीदवारों का भी ऐलान कर रहे हैं। कई मंत्रणा और चर्चाओं के बाद राजनीतिक दल किस्तों में उम्मीदवारों का ऐलान कर रहे हैं।

मायावती की अगुवाई में बहुजन समाज पार्टी ने गुरुवार 27 जनवरी को अपने उम्मीदवारों की एक और सूची सार्वजनिक की। इस सूची के मद्देनजर कुल 53 और प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग गई है। इस सूची में झांसी, इटावा, कानपुर, मैनपुरी, फिरोजाबाद सहित तमाम अन्य जिलों की विधानसभा सीटें शामिल है।

निम्न सूची जिलेवार-

हाथरस जिले की हाथरस सदर (एससी आरक्षित) विधानसभा सीट से संजीव कुमार काका, सादाबाद विधानसभा सीट से अविन शर्मा और सिकंदरा-राऊ विधानसभा सीट से अवधेश कुमार सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

फिरोजाबाद जिले की टूंडला (एससी आरक्षित) विधानसभा सीट से अमर सिंह जाटव, जसराना विधानसभा सीट से सूर्य प्रताप सिंह, फिरोजाबाद सदर विधानसभा सीट से बबलू कुमार राठौर, शिकोहाबाद विधानसभा सीट से अनिल कुमार यादव और सिरसागंज विधानसभा सीट से राघवेंद्र सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

कासगंज जिले की कासगंज सदर सीट से प्रभु दयाल सिंह राजपूत, अमापुर विधानसभा सीट से सुभाष चंद्र शाक्य और पटियाली विधानसभा सीट से नीरज मिश्रा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

एटा जिले की अलीगंज विधानसभा सीट से सऊद अली खां उर्फ जुनैद खां, एटा सदर विधानसभा सीट से अजय सिंह यादव, मरहरा विधानसभा सीट से योगेश कुमार शाक्य और जलेसर (एससी आरक्षित) विधानसभा सीट से आकाश सिंह जाटव को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

मैनपुरी जिले की मैनपुरी सदर विधानसभा सीट से गौरव नंद सविता, भोगांव विधानसभा सीट से अशोक सिंह चौहान, किशनी (एससी आरक्षित) विधानसभा सीट से प्रभु दयाल जाटव और करहल विधानसभा सीट से कुलदीप नारायण को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

फर्रुखाबाद जिले की कायमगंज (एससी आरक्षित) विधानसभा सीट से दुर्गा प्रसाद और फर्रुखाबाद सदर विधानसभा सीट से विजय कुमार कटिहार को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

कन्नौज जिले की छिबरामऊ विधानसभा सीट से वहीदा बानो जूही, तिर्वा विधानसभा सीट से अजय कुमार वर्मा और कन्नौज (एससी आरक्षित) विधानसभा सीट से समरजीत सिंह दोहरे को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा सीट से बृजेश प्रताप सिंह, इटावा सदर विधानसभा सीट से कुलदीप गुप्ता और भरथना (एससी आरक्षित) विधानसभा सीट से कमलेश अंबेडकर को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

औरैया जिले की दिबियापुर विधानसभा सीट से अरुण कुमार दुबे और औरैया सदर (एससी आरक्षित) विधानसभा सीट से रवि शास्त्री दोहरे को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

कानपुर देहात जिले की रसूलाबाद (एससी आरक्षित) विधानसभा सीट से सीमा संखवार, अकबरपुर रनियां विधानसभा सीट से विनोद कुमार पाल और सिकंदरा विधानसभा सीट से लाल जी शुक्ला को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

कानपुर नगर जिले की बिल्हौर (एससी आरक्षित) विधानसभा सीट से मधु सिंह गौतम, बिठूर विधानसभा सीट से रमेश सिंह यादव, कल्यानपुर विधानसभा सीट से अरुण कुमार मिश्रा, गोविंद नगर विधानसभा सीट से अशोक कुमार कालिया, सीसामऊ विधानसभा सीट से रजनीश तिवारी, किदवई नगर विधानसभा सीट से मोहन मिश्रा, कानपुर कैंट विधानसभा सीट से मोहम्मद सफी खान, महाराजपुर विधानसभा सीट से सुरेंद्र पाल सिंह चौहान और घाटमपुर (एससी आरक्षित) विधानसभा सीट से प्रशांत अहिरवार को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

जालौन जिले की माधवगढ़ विधानसभा सीट से शीतल कुशवाहा, कालपी विधानसभा सीट से श्याम पाल उर्फ छुन्नापाल और उरई (एससी आरक्षित) विधानसभा सीट से सतेंद्र प्रताप अहिरवार को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

झांसी जिले की बबीना विधानसभा सीट से दशरथ सिंह राजपूत, झांसी नगर विधानसभा सीट से कैलाश साहू, मऊरानीपुर (एससी आरक्षित) विधानसभा सीट से रोहित रतन अहिरवार और गरौठा विधानसभा सीट से वीरसिंह गुर्जर को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

ललितपुर जिले की ललितपुर सदर विधानसभा सीट से चंद्रभूषण सिंह बुंदेला और महरौनी (एससी आरक्षित) विधानसभा सीट से श्रीमती किरन को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

हमीरपुर जिले की हमीरपुर सदर विधानसभा सीट से रामफूल निषाद और राठ (एससी आरक्षित) विधानसभा सीट से प्रसन्न भूषण अहिरवार को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

महोबा जिले की महोबा सदर विधानसभा सीट से संजय कुमार साहू को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसी अनुसार बहुजन समाज पार्टी ने कुल 16 ज़िलों के 53 उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक की है।

UP Assembly Polls, UP Election 2022, Uttar Pradesh Assembly Election 2022, Bahujan Samaj Party, Sikandra-Rau assembly seat , Awadhesh Kumar Singh , Sadabad assembly seat , Avin Sharma , Hathras Sadar, Sanjeev Kumar Kaka, bsp candidate list 2022, bsp candidate list 2022 today, Jhansi , Etawah, Kanpur, Mainpuri , Firozabad

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story