UP Election 2022: यूपी इलेक्शन 2022 पहले चरण का प्रचार आज थम जाएंगा, जानें 58 सीटों का हाल

UP Election 2022: प्रदेश में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होना है। इसमें 11 जिलों की 58 सीटें आ रही हैं। आइए आपको बताते हैं पहले चरण में आने वाली सीटों और प्रत्याशियों के बारे में।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 8 Feb 2022 3:36 AM GMT (Updated on: 8 Feb 2022 3:40 AM GMT)
Up elections 2022
X

विधानसभा चुनाव 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का प्रचार अभियान आज थम जाएगा। इसके लिए सभी दलों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी ताकत झोंक दी है। प्रदेश में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होना है। इसमें 11 जिलों की 58 सीटें आ रही हैं। आइए आपको बताते हैं पहले चरण में आने वाली सीटों और प्रत्याशियों के बारे में।

पहले चरण के मतदान वाली कैराना, बागपत, सरधना, हस्तिनापुर, लोनी, साहिबाबाद और नोएडा खास सीटें हैं जिन पर सबकी नजर है। इस फेज में कई बाहुबलियों वाली सीटें भी हैं जैसे लोनी विधानसभा क्षेत्र से आरएलडी के मदन भैया, साहिबाबाद से सपा के अमरपाल शर्मा, कैराना से सपा के नाहिद हसन और हस्तिनापुर से सपा के योगेश वर्मा मैदान में हैं।

इसके अलावा पहले चरण में ही कैराना से भाजपा की मृगांका सिंह, थाना भवन से भाजपा के सुरेश राणा, सरधना से संगीत सोम (बीजेपी), नोएडा से पंकज सिंह (बीजेपी), नोएडा से ही पंखुड़ी पाठक (कांग्रेस), जेवर से अवतार सिंह भड़ाना (आरएलडी), अतरौली से संदीप सिंह (बीजेपी), मथुरा से श्रीकांत शर्मा (बीजेपी) और आगरा रूरल से बेबी रानी मौर्या (बीजेपी) के भाग्य का फैसला होना है।

इसमें पंकज सिंह भाजपा के कद्दावर नेता राजनाथ सिंह के पुत्र हैं। तो संदीप सिंह कल्याण सिंह के पौत्र हैं। मथुरा सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट है आगरा रूरल से राज्यपाल रह चुकी बेबी रानी मौर्य प्रत्याशी हैं।

पहले चरण में 58 सीटों पर मतदान होना है जो कि 11 जिलों शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर (नोएडा), बुलंदशहर, मथुरा, आगरा और अलीगढ़ में आती हैं।

ये हैं पहले चरण की 58 सीटें

मीरापुर, सिवालखास, सरधाना, मथुरा, बलदेव, एतमादपुर, फतेहपुर सीकरी, हस्तिनापुर, किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ, मेरठ दक्षिण, गाजियाबाद, मोदी नगर, धौलाना, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, नोएडा, अनूपशहर, देबई, शिकारपुर, खुरजा, खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कैराना, थाना भवन, बरौत,दादरी, जेवर, सिंकदराबाद, खेरागढ़, फतेहाबाद, आगरा कैंट, आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा देहात, बुलंदशहर, स्याना, बागपत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, शामली, बुढ़ाना, चरथावल, छपरौली, खतौली, कोइल, अलीगढ़, इगलास, छटा, मांट और गोवर्धन।

Kairana, Baghpat, Sardhana, Hastinapur, Loni, Sahibabad and Noida, Madan Bhaiya of RLD from Loni assembly constituency, Amarpal Sharma of SP Sahibabad, Nahid Hasan , SP , Kairana and Yogesh Verma, SP Hastinapur

Mriganka Singh BJP Kairana, Suresh Rana , Thana Bhawan, Sangeet Som, Sardhana, Pankaj Singh, Noida, Pankhuri Pathak, Congress, Avtar Singh, Jewar, Bhadana (RLD), Sandeep Singh, Atrauli, Shrikant Sharma, Mathura , Baby Rani Maurya , Agra Rural

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story