×

UP Election 2022: बेटी हो या बहू दोनों भाजपा में सुरक्षित, बोले अनुराग ठाकुर

UP Election 2022: अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur Statement) ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी हो या मुलायम सिंह यादव की बहू यह उदाहरण सबके सामने है। दोनों ही भारतीय जनता पार्टी में अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हैं।

Network
Written By NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 19 Jan 2022 3:50 PM GMT
central minister anurag thakur
X

अनुराग ठाकुर की तस्वीर 

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव सहप्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (central minister anurag thakur) ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए जितने काम किये हैं उतना काम किसी भी सरकार में नहीं हुआ है। भाजपा सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबन, स्वाभिमान, सम्मान और सुरक्षा प्रदान की है। सपा नेताओं को भी पता है कि भाजपा सरकार में उनकी बहू बेटियां भी सुरक्षित हैं।

अनुराग ठाकुर (anurag thakur statement) ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी हो या मुलायम सिंह यादव की बहू यह उदाहरण सबके सामने है। दोनों ही भारतीय जनता पार्टी में अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हैं। ठाकुर ने कहा कि मोदी और योगी के राज में उत्तर प्रदेश में हमारी 25 करोड़ की आबादी में मेरी माताएं-बहने, बहू-बेटियां भी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि महिला आज रात को भी बाहर निकल सकती है, काम पर जा सकती है सुरक्षित महसूस करती है, महिला को सुरक्षा और अधिकार देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। फर्क साफ है बहू और बेटी सब भारतीय जनता पार्टी में सुरक्षित हैं।

अनुराग ठाकुर तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में बहुत सारे एमएलए, एमएलसी, पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी को और बाकी पार्टियों को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आए हैं,जिनका हम स्वागत करते हैं, जिनसे भारतीय जनता पार्टी को ताकत मिलेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले 5 वर्षों में योगी की सरकार ने किस तरह से बहू-बेटी को सुरक्षा देने का काम किया है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story