×

UP Election 2022: क्या भूल गई बीजेपी वरुण गांधी और अजय मिश्र टेनी को, लिस्ट से गयाब इनके नाम

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है गौरतलब है कि इस लिस्ट से अजय मिश्र टेनी और वरुण गांधी जैसे बड़े नेताओं का नाम लिस्ट से बाहर है।

Bishwajeet Kumar
Published on: 19 Jan 2022 9:24 AM GMT
BJP UP Election 2022
X

बीजेपी

BJP UP Election 2022 उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में चुनाव जीतने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। इसी सिलसिले में आज उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की एक लिस्ट जारी की है इस लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी जैसे और अन्य बड़े भाजपा नेताओं के नाम शामिल हैं।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी की गई यूपी विधानसभा के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में केंद्रीय अजय मिश्र टेनी का नाम इस लिस्ट में नहीं है। वहीं इसके अलावा इस लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता माने जाने वाले वरुण गांधी का भी नाम स्टार प्रचारकों के सूची से गायब है। बता दें बीते दिनों लखीमपुर हिंसा मामले में अजय मिश्र टेनी का पुत्र कथित तौर पर मुख्य आरोपी कहा गया। जिसके बाद से विपक्ष की ओर से लगातार अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग की जा रही है। वहीं बात अगर वरुण गांधी की करें तो बीते कुछ महीनों से वरुण गांधी के सुर भारतीय जनता पार्टी के विरोध में ही सुनाई देते हैं।

ये नेता हैं बीजेपी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में (Bhartiya Janata Party Star Campaigners List)

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, योगी आदित्यनाथ, राधा मोहन सिंह, मुख्तार अब्बास नकवी, स्मृति ईरानी, केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, संजीव बालियान, जसवंत सैनी, हेमा मालिनी, अशोक कटारिया, सुरेंद्र नागर, जनरल वीके सिंह, चौधरी भूपेंद्र सिंह, बीएल वर्मा, राजवीर सिंह, एसपी सिंह बघेल, निरंजन ज्योति, कांता कर्दम, रजनीकांत महेश्वरी, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र कश्यप, जेपीएस राठौर जैसे तमाम बड़े नेता शामिल है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव कुल 7 चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण के लिए मतदान 10 फरवरी को होंगे। जबकि अंतिम चरण के लिए मतदान 7 मार्च को होंगे। चुनाव परिणाम बाकी के 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के साथ 10 मार्च को घोषित किया जाएगा।

इन तारीखों को होगा यूपी में मतदान-

पहले चरण के लिए मतदान 10 फरवरी को होगा दूसरा चरण 14 फरवरी तीसरा चरण 20 फरवरी चौथा चरण 23 फरवरी पांचवा चरण 27 फरवरी छठा चरण 3 मार्च सातवां चरण 7 मार्च और अंत में 10 मार्च को मतगणना होगी।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story