×

UP Election 2022 : पहले-दूसरे चरण के चुनाव के लिए नेताओं ने झोंकी ताकत, CM योगी, मायावती, अखिलेश आज यहां भरेंगे हुंकार

यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सहित अन्य दलों के नेताओं की पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western Uttar Pradesh) में धुआंधार रैलियां (rallies) हो रही हैं।

aman
Written By aman
Published on: 2 Feb 2022 3:58 AM GMT
yogi adityanath akhilesh mayawati
X

yogi adityanath akhilesh mayawati

UP Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सहित अन्य दलों के नेताओं की पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western Uttar Pradesh) में धुआंधार रैलियां (rallies) हो रही हैं। इसी क्रम में आज, बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का मथुरा (Mathura) में कार्यक्रम है। सीएम योगी यहां बीजेपी प्रत्याशियों (BJP candidates) के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे और मतदाताओं से वोट मांगेंगे। आज बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) भी आगरा (Agra) में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करेंगी।

सीएम योगी की आज पहली जनसभा छाता विधानसभा (Chhata assembly) में मेला ग्राउंड तरौली में दोपहर 1:20 बजे के करीब होगी। दूसरी सभा गोवर्धन मे बाचेलाल का मैदान बस अड्डे के समीप दोपहर 3:00 बजे होगी। जबकि, मथुरा की जनसभा बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के मैदान में शाम 04:30 बजे होगी। भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर चुका है।

आगरा में बसपा प्रमुख भरेंगी हुंकार

इसके अलावा आज बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आज आगरा में पहली जनसभा को संबोधित करेंगी। बसपा प्रमुख यहां कोठी मीना बाजार (Kothi Meena Bazar) में जनसभा के माध्यम से मतदाताओं से जुड़ेंगी। बसपा नेता रैली की तैयारियों में जुटे हैं।

अमित शाह बदायूं में घर-घर जाकर मांगेंगे वोट

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) का आज बदायूं में कार्यक्रम है। गृह मंत्री शाह यहां भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में दो सभाओं को संबोधित करेंगे। अमित शाह सहसवान (Sahaswan) के इस्लामनगर (Islamnagar) में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वो जनसंपर्क भी करेंगे तथा घर-घर जाकर बीजेपी के लिए वोट मांगेंगे।

अखिलेश आज गाजियाबाद में, जयंत भी होंगे साथ

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज गाजियाबाद में होंगे। अखिलेश यादव के साथ आज राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) के अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) भी रहेंगे। बता दें, कि अखिलेश यादव अपने विजय रथ के साथ गाजियाबाद के लोनी पहुंचेंगे। सपा अध्यक्ष यहां जनसंपर्क करेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। आज शामली में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का जनसंपर्क अभियान भी चलेगा। अखिलेश यादव और जयंत चौधरी आज एक साथ जनसंपर्क करेंगे। साथ ही दोपहर 12.30 बजे साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

राजनाथ सिंह पीलीभीत में मांगेंगे वोट

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट है। रक्षा मंत्री आज दोपहर दो बजे पीलीभीत (Pilibhit) पहुंचेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शहर के कई मोहल्लों में डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे। वो पीलीभीत की शहर विधानसभा में पार्टी के लिए प्रचार कर मतदाताओं से वोट मागेंगे।

केशव प्रसाद मौर्य आज सिराथू में

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज 4 बजे सिराथू विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद आज यहां पार्टी कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करेंगे। उनकी यहां बैठक भी है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story