झाँसी: सीएम योगी ने किया सपा-बसपा पर तीखा हमला, कहा- बसपा का हाथी और सपा के गुंडे खा जाते थे गरीबों का राशन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर झांसी के बबीना विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला किया।

Bishwajeet Kumar
Published By Bishwajeet KumarWritten By B.K Kushwaha
Published on: 17 Feb 2022 11:37 AM GMT
झाँसी: सीएम योगी ने किया सपा-बसपा पर तीखा हमला, कहा- बसपा का हाथी और सपा के गुंडे खा जाते थे गरीबों का राशन
X

जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

झाँसी। बबीना में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि कोरोना काल हो या फिर उससे पहले और उसके बाद गरीबों को जो राशन मिल रहा है, वह राशन भाजपा सरकार (BJP Government) ही नहीं उससे पहले की सरकारें भी दे सकती थी। मगर पहले की बसपा सरकार (BSP Government) के हाथी का इतना बड़ा पेट था जिसकी वजह से गरीबों को राशन बचता ही नहीं था, दूसरी सपा (SP,) की सरकार में भी गरीबों का राशन गुंडा और माफिया खा गए। बोले कोरोना काल में आपकी मदद करने भाजपा (BJP) के लोग भी आए थे बाकी दिल्ली के दो भाई बहन और बहन जी दिखाई नहीं दी थीं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) तो आतंकवादियों को छुड़ाने का काम करते हैं।

डबल इंजन की सरकार में विकास की डबल रफ्तार

गुरुवार को बबीना के न्यू दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा आयोजित की गई। बबीना विधानसभा क्षेत्र (Babina Assembly Constituency) से भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा (Rajeev Singh Parichha) के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित करने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे।

यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2022 के इस चुनाव में भाजपा विकास के दम पर लौट रही है। बोले केंद्र में मोदी की सरकार है और उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। भाजपा की इस डबल इंजन की सरकार के विकास करने की रफ्तार भी डबल है, इसीलिए इन 5 वर्षों में विकास का परिणाम भी आपके सामने डबल है।

किसानों को साधने का प्रयास

सीएम योगी बोले यहां से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) निकल रहा है, इसका लाभ भी सबसे ज्यादा यहां के लोगों को मिलेगा। बोले सपा की सरकार जब 2012 में बनी थी तो अखिलेश यादव का सबसे पहला काम आतंकवादियों को छुड़वाने था, 2017 के चुनाव में जब भाजपा की सरकार बनी तब भाजपा की सरकार का सबसे पहला काम किसानों की कर्ज माफी रहा। झांसी जनपद के 60,700 किसानों का कर्जा माफ किया गया। यहां के 2 लाख 50 हजार किसान सम्मान निधि पा रहे हैं। 50,400 आवास लोगों को मुफ्त में दिए गए हैं।

योगी का अखिलेश पर वार

भाजपा सरकार में यूपी से पेशेवर माफियाओं का सफाया हो चुका है। गुंडा किनारा कर चुके हैं। योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि अखिलेश यादव के गुंडों ने बुंदेलखंड में कट्टा और गोलियां बनाकर युवाओं को अपराध की दिशा में ले जाने का काम किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बुंदेलखंड में गोली की जगह गोला बनाकर पाकिस्तान (Pakistan) को जवाब देने की व्यवस्था की है।

उन्होंने कहा कि सपा के अखिलेश कहते हैं वैक्सीन भाजपा की है, उनसे पूछना चाहता हूं उन्होंने क्यों वैक्सीन लगवाई? जब सभी लोगों को फ्री वैक्सीन भाजपा ने दी है तो वोट भी भाजपा को ही मिलना चाहिए। बबीना विधानसभा से राजीव सिंह पारीछा सक्रिय विधायक रहे हैं। आप सभी फिर से उन्हें भारी मतों से विजय बनाएं। आपका एक-एक बोट क्षेत्र के विकास में सहयोग करेगा। माफिया गले में तख्ती लटका कर किनारा करते नजर आएंगे।

बीजेपी उम्मीदवार ने कहा

सभा को संबोधित करते हुये भाजपा उम्मीदवार राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि पिछले 5 सालों में उन्होने बबीना विधानसभा क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, सुरक्षा, चिकित्सा व्यवस्थाओं को पहले से काफी मजबूत किया है। अब और तेज गति से यहां के विकास के लिये तत्पर रहेंगे। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि देश में पीएम मोदी और प्रदेश में सीएम योगी के कार्य आज विश्व स्तर पर सराहे जा रहे है। दोनो देश के लिये बहुत जरूरी है।


मंच पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


मंच पर राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, पूर्व विधायक केपी राजपूत, अध्यक्ष सहकारी बैंक जयदेव पुरोहित, जिलाध्यक्ष मुकेष मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत राकेश पाल, म.प्र के वरिष्ठ नेता भाजपा प्रीतम सिंह लोधी, विधानसभा प्रभारी रमेश लोधी, संतोष सोनी, ब्लाक प्रमुख राजकान्तेष वर्मा, ब्लाक प्रमुख रचना राजपूत, पूर्व जिपं सदस्य वीरन्द्र प्रताप सिंह यादव आदि उपस्थित थे। संचालन चुनाव प्रभारी विनोद नायक व आभार जिला महामंत्री अमित साहू ने व्यक्त किया।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story