×

UP Election 2022: सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर किया वार, लिखा-"10 मार्च! शर्मनाक पराजय के लिए सपा एक बार फिर तैयार रहे"

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसा ही ट्वीट किया जो कि समाजवादी पार्टी और आगामी चुनावों में उनकी पराजय को लेकर किया गया है।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Vidushi Mishra
Published on: 22 Jan 2022 4:07 AM GMT
Yogi Adityanath Statement
X

सीएम योगी आदित्यनाथ 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तारीख नज़दीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों और राजनेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें भी बढ़ती जा रही हैं। चुनाव आयोग द्वारा शारीरिक चुनावी रैलियों और भीड़ इकट्ठा करने पर रोक लगाने के चलते सभी नेता ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर सक्रिय हो गए हैं।

ऐसे में रैलियों के स्थान पर अब ट्विटर पर नेता एक दूसरे को निशाना बना रहे हैं और एक दूसरे के खिलाफ बयान बाज़ी करते नज़र आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसा ही ट्वीट किया जो कि समाजवादी पार्टी और आगामी चुनावों में उनकी पराजय को लेकर किया गया है।

इस ट्वीट में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा है कि-"10 मार्च! शर्मनाक पराजय के लिए सपा एक बार फिर तैयार रहे।"

आपको बता दें कि 10 मार्च 2022 को विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम घोषित होना है। ऐसे में सपा और भाजपा समेत प्रदेश और देश के अन्य राजनीतिक दल अपनी जीत सुनिश्चित करने की ज़बरदस्त कोशिश में लगे हैं। वर्चुअल माध्यम से चल रहे चुनाव प्रचारों के चलते सोशल मीडिया का भरपूर उपयोग किया जा रहा है।

चुनाव परिणामों को लेकर दोनों दल 10 मार्च को एक दूसरे की हार सुनिश्चित बता रहे हैं। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि दोनों में से किसकी भविष्यवाणी सही साबित होती है, या फिर कोई तीसरा बाज़ी मार ले जाता है।

बीते कुछ दिनों से दोनों नेता और दोनों पार्टियां ट्विटर के माध्यम से हमलावर नज़र आई हैं, जिसकी शुरुआत राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविताओं से हुई थी और यह ट्विटर वॉर अभी तक नहीं थमा है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 7 चरणों में आयोजित होने हैं। जिसमें पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को, दूसरे का 14 फरवरी, तीसरे का 20 फरवरी, चौथे का 23 फरवरी, पांचवें का 27 फरवरी, छठवें का 3 मार्च तथा सातवें और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। सभी चरणों के मतदान के पश्चात 10 मार्च को चुनाव का परिणाम घोषित होगा।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story