×

UP Election 2022: यूपी में कांग्रेस के उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी, 89 सीटों पर प्रत्याशियों घोषणा, जानिये किस सीट पर कौन

कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव में अपनी तीसरी प्रत्याशियों की सूची जारी की।

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 26 Jan 2022 3:06 PM GMT (Updated on: 26 Jan 2022 3:56 PM GMT)
UP Election 2022: यूपी में कांग्रेस के उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी, 89 सीटों पर प्रत्याशियों घोषणा, जानिये किस सीट पर कौन
X

UP Election 2022: कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव में अपनी तीसरी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस पार्टी ने 89 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। कांग्रेस पार्टी ने इस सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अवध के विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। कांग्रेस ने दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवे और छठवें चरण के लिए अपने प्रत्याशियों का एलान किया है।

कांग्रेस ने इन उम्मीदवारों को दिए टिकट

कांग्रेस पार्टी ने अब तक 255 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। कांग्रेस पार्टी 89 उम्मीदवारों में से 37 महिला प्रत्याशियों की टिकट दिया है। कांग्रेस ने बेहट से पूनम कांबोज को प्रत्याशी बनाया है। नकुड़ से रणधीर सिंह, सहारनपुर से संदीप राना, देवबंद से राहत खलील, रामपुर मनिहारन से ओमपाल सिंह, गंगोह विधानसभा सीट से अशोक सैनी, बरहापुर से हाजी अहसान अली और धामपुर सीट से कांग्रेस ने अहमद अंसारी की उम्मीदवार घोषित किया है।

कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची में बेहट से पूनम कांबोज, बिजनौर से अकबरी बेगम, नूरपुर से बालादेवी सैनी, हाथरस से सरोज देवी को टिकट दिया है।

आपको बता दें कि 20 जनवरी को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। जिसमें 41 उम्मीदवारों को टिकट दिया था। जिसमें 16 महिलाएं शामिल थीं। वहीं कांग्रेस ने पहली सूची में 125 उम्मीदवार घोषित किए थे। जिसमें कांग्रेस ने 50 महिलाओं को टिकट दिया था।

103 महिला प्रत्याशियों को कांग्रेस ने दिया टिकट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले एलान किया था कि वह इस विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देंगी। जिसके लिए प्रियंका गांधी ने लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा भी दिया था। उसी के अतंर्गत कांग्रेस करीब हर सूची में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दे रही हैं। कांग्रेस ने अबतक 255 उम्मीदवारों में से 105 सीटों पर महिलाओ को प्रत्याशी बनाया है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story