UP Election 2022: कांग्रेस का बड़ा एलान, उन्नाव रेप पीड़िता की मां को बनाया कांग्रेस प्रत्याशी

UP Election 2022:UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया है।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 13 Jan 2022 6:54 AM GMT (Updated on: 13 Jan 2022 8:25 AM GMT)
Congress General Secretary Priyanka Gandhi
X

प्रियंका गांधी : Photo - Social Media

UP Election 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने विधानसभा चुनाव (UP Vidhan Sabha Chunav) के लिए महिलाओं की पहली सूची आज जारी की है। इसमें सबसे खास नाम उन्नाव से है, प्रियंका गांधी ने रेप पीड़िता की मां आशा सिंह (Asha Singh) को कांग्रेस प्रत्याशी (Congress Candidates UP) घोषित किया है। आशा सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद इस बात को प्रबल बल मिलेगा कि उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जो वादा किया है, उस पर कार्य कर रही हैं। क्योंकि एक रेप पीड़िता की मां को टिकट देना कहीं ना कहीं प्रियंका गांधी की सधी रणनीति साबित हो सकती है।

उन्नाव सदर से प्रत्याशी घोषित

आशा सिंह को प्रियंका गांधी ने उन्नाव जिले की सदर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है अब वह कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश करेंगे और कहीं न कहीं उनके चुनाव लड़ने से एक अलग मैसेज जाएगा और वह कड़ी टक्कर भी दे सकती हैं। क्योंकि रेप पीड़िता के साथ क्या हुआ था यह पूरे देश ने देखा और आखिरकार उन्हें अदालत से न्याय मिला और दोषी कुलदीप सिंह सिंगर आप अपने गुनाहों की सजा जेल की सलाखों के पीछे काट रहा है वहीं प्रियंका गांधी के इस निर्णय की राहुल गांधी ने तारीफ की है राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा "उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी- लड़ेंगी, जीतेंगी!

उन्नाव रेप केस में क्या हुआ था?

आपको बता दें कि उन्नाव रेप पीड़िता के साथ साल 2017 में रेप किया गया था, उसे किडनैप भी किया गया था। इस मामले में तत्कालीन बीजेपी विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर को उम्रकैद की सज़ा हुई है। कुलदीप सिंह सेंगर भाजपा से विधायक थे, 2019 में पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया था और बाद में उनकी विधायकी भी चली गई थी। साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा रेप पीड़िता और उनके परिवार के सदस्यों को CRPF की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story