×

UP Election 2022: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, 61 में से 24 महिला प्रत्याशियों को टिकट

UP Election 2022: कांग्रेस ने यूपी चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें से 25 महिलाओं को टिकट दिया गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 30 Jan 2022 9:56 AM GMT (Updated on: 30 Jan 2022 10:06 AM GMT)
Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, इन दिग्गजों को मिली जगह
X

प्रियंका गांधी (फाइल फोटो - न्यूजट्रैक) 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तारीख (UP Election 2022 Date) नज़दीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों की ओर से प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट जारी करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज यानी रविवार को कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए 61 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। 61 में से पार्टी ने 24 महिलाओं को टिकट (Congress Women Candidate) दिया है। बता दें कि अब तक कांग्रेस की ओर से कुल 316 प्रत्याशियों का एलान किया जा चुका है, जिसमें से 127 महिलाओं को टिकट मिला है।

बता दें कि कांग्रेस ने सबसे पहले 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया था। इसके बाद 41 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में 16 महिला प्रत्याशियों और तीसरी लिस्ट में 37 महिलाओं को टिकट दिया गया। अब कांग्रेस ने चौथी सूची में 61 नामों का एलान करते हुए 24 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है।

यहां देखें लिस्ट-




कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' (Ladki Hoon Lad Sakti Hoon) नारे को ज़मीन पर उतारते हुए अपने उम्मीदवारों का एलान किया है। कांग्रेस ने अपने 316 विधानसभा प्रत्याशियों में से 127 महिलाओं को टिकट दिया है। ऐसा कर प्रियंका गांधी ने अपना वादा निभाया है।

यूपी में 7 चरण में होंगे विधानसभा चुनाव

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 7 चरणों में आयोजित होने हैं। जिसमें पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को, दूसरे का 14 फरवरी, तीसरे का 20 फरवरी, चौथे का 23 फरवरी, पांचवें का 27 फरवरी, छठवें का 3 मार्च तथा सातवें और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। सभी चरणों के मतदान के पश्चात 10 मार्च को चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story