UP Election 2022: कांग्रेस ने खुशी दुबे की मां का टिकट काटा, अब इन्हें बनाया अपना उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कल्याणपुर विधानसभा सीट पर कल कांग्रेस पार्टी ने गायत्री तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन आज पार्टी ने इस सीट पर उम्मीदवार बदल दिया है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 1 Feb 2022 10:27 AM GMT
UP Election 2022: कांग्रेस ने खुशी दुबे की मां का टिकट काटा, अब इन्हें बनाया अपना उम्मीदवार
X

Congress

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जिसके बाद से ही राज्य की सभी सियासी दल अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए उम्मीदवारों के चयन में लग गई हैं। इसी सिलसिले में कल कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 6 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया। इस लिस्ट में कांग्रेस ने कानपुर के कल्याणपुर विधानसभा सीट (Kalyanpur assembly seat) से गायत्री तिवारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया।

बता दें गायत्री तिवारी (Gayatri Tiwari) कानपुर के बहुचर्चित विकास दुबे (Vikas Dubey) कांड में मारे गए अमर दुबे (Amar Dubey) की पत्नी खुशी दुबे (Khushi Dubey) की मां हैं। लेकिन प्रत्याशी घोषित करने के एक दिन बाद ही कांग्रेस पार्टी ने अपना यह फैसला बदल दिया। कल्याणपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी ने अब गायत्री तिवारी की जगह खुशी दुबे की बहन नेहा तिवारी (Neha Tiwari) को अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। नेहा तिवारी ने कानपुर कलेक्ट्रेट में पहुंचकर आज कल्याणपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन भी किया।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी कुल उम्मीदवारों में से 40 फ़ीसदी महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का फैसला किया है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' जैसे महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरी है। वहीं कांग्रेस पार्टी इस बार उत्तर प्रदेश के चुनाव में बेरोजगारी, महंगाई और महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर मौजूदा भारतीय जनता पार्टी सरकार पर लगातार हमलावर है।

कांग्रेस पार्टी ने कल अपने 6 उम्मीदवारों की जो सूची जारी की थी। उसमें मशहूर शायर मुनव्वर राणा (Munawar Rana) बेटी उरुषा राणा (Urusha Rana) को भी लखनऊ की पुरवा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। वह इस लिस्ट में शहाना सिद्धकी (Shahana Siddhiqui) को लखनऊ वेस्ट विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार बनाया। इसके अलावा पंकज तिवारी (Pankaj Tiwari) को लखनऊ ईस्ट से, विनय विक्रम सिंह (Vinay Vikram Singh) को लंभुआ विधानसभा सीट से तो वहीं लखनऊ नॉर्थ विधानसभा सीट से अजय श्रीवास्तव (Ajay Srivastava) को कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story