×

UP Election 2022: हमीरपुर और जालौन में गरजीं प्रियंका गांधी, जनता से की कांग्रेस को वोट देने की अपील

UP Election 2022: हमीरपुर और जालौन में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो कर कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

Ravindra Singh
Report Ravindra Singh / Afsar HaqPublished By Shreya
Published on: 14 Feb 2022 3:16 PM GMT
UP Election 2022: हमीरपुर और जालौन में गरजीं प्रियंका गांधी, जनता से की कांग्रेस को वोट देने की अपील
X

प्रियंका गांधी (फोटो- न्यूजट्रैक) 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश की सत्ता वापस पाने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा जोरो शोरो से प्रचार प्रसार करने में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने हमीरपुर के मौदहा कस्बे (Maudaha) में रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी सिंह चंदेल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं, प्रियंका के रोड शो में काफी भीड़ दिखाई दी।

सोमवार को दोपहर करीब सवा दो बजे सड़क मार्ग के माध्यम से प्रियंका मौदहा कस्बे में मलीकुंआ चौराहा पहुंची। यहां से प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी चंदेल के पुत्र अभयराज चंदेल के साथ कार की छत पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए रोड शो की शुरुआत की। इसी के साथ प्रियंका ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। रोड शो कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजर कर तहसील मार्ग में आकर समाप्त हुआ। इस मौके पर कांग्रेस समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी थी।

(फोटो- न्यूजट्रैक)

प्रियंका गांधी के साथ रोड शो में पार्टी जिलाध्यक्ष हिमांशु सैनी, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, डॉ.शाहिद अली, युगराज भदौरिया, देवदत्त भार्गव, गुलाम मुर्तजा, शफकत उल्ला राजू आदि मौजूद रहे।

जालौन में प्रियंका का रोड शो

इसी के साथ ही प्रियंका गांधी ने आज जालौन के कालपी नगर में भी रोड शो करके पार्टी उम्मीदवार उमाकांती सिंह (Uma Kanti Singh) के पक्ष में जनता तथा महिलाओं को जमकर प्रभावित किया। इस दौरान जगह जगह घरों के ऊपर से महिलाओं के द्वारा फूल मालाओं की वर्षा से गदगद प्रियंका गांधी काफी उत्साहित दिखी।

मौदहा, हमीरपुर, कदौरा रोड से होते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का काफिला शाम 4 बजे कालपी विधानसभा क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ पहुंचने पर जिला अध्यक्ष दीपांशु दिवौलिया, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला की अगुवाई में फूल मालाओं से स्वागत किया। ऐतिहासिक नगरी कालपी के ठक्कर बापा इंटर कॉलेज के सामने से जनसंपर्क अभियान के तहत प्रियंका गांधी का काफिला शुरू हुआ। कालपी विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेसी उम्मीदवार उमाकांती सिंह पूर्व विधायक के समर्थन में रोड शो शुरू हुआ।

प्रियंका गांधी का रोड शो (फोटो- न्यूजट्रैक)

स्टार प्रचारक एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो पुराने बस स्टॉप ,खोवा मंडी, टरनंनगंज बाजार ,नगर पालिका चौराहा होते हुए मुन्ना फुलपावर चौराहे में पहुंचा।रोड शो इसके उपरांत जुलैहटी मार्केट, हरीगंज चौराहा होकर रोड शो दुर्गा मंदिर चौराहे में पहुंचा। दुकानों एवं घरों से प्रियंका गांधी के काफिले पर महिलाओं बच्चों ने फूल बरसाये।

प्रियंका गांधी के साथ गाड़ी के ऊपर कालपी की कांग्रेस उम्मीदवार रमाकांती सिंह तथा माधौगढ़ प्रत्याशी सिद्धार्थ दिवौलिया उरई सीट की प्रत्याशी उर्मिला खाबरी जनता का अभिवादन कर रही थी।इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का छोटा बड़ा नेता मौजूद रहा।शाम करीब 6 बजे प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला कानपुर की ओर प्रस्थान कर गए।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story