×

UP Election 2022: कांग्रेस ने बिकरू कांड से जुड़ी खुशी दुबे की मां और मुनव्वर राणा को दिया टिकट, जारी की लिस्ट

UP Election 2022: विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में महिलाओं को आगे कर चुनावी समर में कूदी कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी (Congress released 5th list of candidates) कर दी है।

Krishna Chaudhary
Published on: 31 Jan 2022 10:13 AM GMT (Updated on: 31 Jan 2022 10:13 AM GMT)
UP Election 2022: कांग्रेस ने बिकरू कांड से जुड़ी खुशी दुबे की मां और मुनव्वर राणा को दिया टिकट, जारी की लिस्ट
X

Uttar Pradesh Assembly Elections: देश के सबसे बड़े सूबे में देश की सबसे पुरानी पार्टी लगभग मरणासन्न की स्थिति में पहुंच चुकी है। कांग्रेस (Congress Party) को इस परिस्थिति से बाहर उठाने का बीड़ा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) ने अपने कंधों पर उठा लिया है। विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में महिलाओं को आगे कर चुनावी समर में कूदी कांग्रेस ने उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी (Congress released 5th list of candidates) कर दी है। 6 उम्मीदवारों वाली इस सूची में पार्टी ने दो ऐसे नाम शामिल हैं जो चर्चा का विषय बन गए हैं।

आधी आबादी पर दांव

कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की जो सूची जारी की है उनमे तीन महिलाएं हैं। इनमे मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरूषा राणा भी शामिल है। कांग्रेस ने उन्हें उन्नाव जिले की पुरवा विधानसभा सीट से पार्टी का सिंबल दिया है। सूची में दूसरा बड़ा नाम कानपुर के चर्चित बिकरू कांड के आरोपी खुशी दूबे की मां गायत्री देवी (Khushi Dubey Maa Gayatri Devi) है।

कांग्रेस ने गायत्री को कल्याणपुर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। इसके अलावा लखनऊ पूर्व से पंकज तिवारी, लखनऊ पश्चिम से शहाना सिद्दीकी, लखनऊ उत्तर से अजय श्रीवास्तव उर्फ अज्जू को टिकट दिया है। वहीं लंभूआ से विनय विक्रम सिंह को पार्टी ने टिकट दिया है। पांचवीं सूची में शामिल ऐसी सीटें हैं जहां तीसरे, चौथे और पांचवे चरण में मतदान होना है।

उरूषा राणा (Usha Rana)

मशहूर शायर मुनव्वर राणा राणा अक्सर अपने बीजेपी विरोधी बयान के लिए जाने जाते रहे हैं। हाल में दिए गया उनका एक बयान में काफी चर्चाओं में रहा था, जिसमे उन्होंने प्रदेश में दोबारा योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर यूपी छोड़ने की बात कही थी।

राणा की दोनों बेटियों ने सीएए के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था। वहीं उरूषा राणा को महिला उत्पीड़न के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान शांतिभंग करने के आरोप में जेल भेज दिया गया था। उन्होंने साल भर पहले ही कांग्रेस ज्वाइन की थी।

गायत्री देवी (Gayatri Devi)

कानपुर के बिकरू कांड की धमक पूरे देश में सुनी गई थी। इस कांड की आरोपी माने जाने वाली खुशी दूबे जो फिलहाल जेल में है कांग्रेस ने उनकी मां गायत्री देवी को चुनाव मैदान में खड़ा कर दिया था। दरअसल खुशी दूबे को जेल में डालने को लेकर विपक्षी योगी सरकार पर हमलावर रहे हैं।

बसपा में नंबर दो की हैसियत रखने वाले सतीश चद्र मिश्रा लगातार बीजेपी पर गैंगस्टर विकास दूबे एनकाउंटर के सहारे योगी सरकार पर ब्राह्मणों पर जुल्म ढाने का आरोप लगाते रहे हैं। बीएसपी के प्रबुध्द सम्मेलन में सतीश मिश्रा खुशी दूबे को निर्दोष बताते हुए उसे जेल रखने की आलोचना की है। ऐसे में कांग्रेस ने खुशी दूबे की मां को टिकट देकर बीएसपी से पहले ब्राह्मण वोटों को लेकर एक बड़ा दांव चल दिया है।

ब्राह्मण –मुस्लिम समीकरण (Brahmin-Muslim equation)

लंबे समय तक यूपी की सत्ता में रही कांग्रेस हमेशा ब्राह्मण, मुस्लिम और दलित समीकरण के सहारे सत्ता में पहुंचती रही है। ये तीनों समुदाय राज्य में कांग्रेस के कोर वोटर रहे हैं। लेकिन 1990 के दशक में प्रदेश में हुए राजनीतिक परिर्वतन ने इन तीनों समुदायों को कांग्रेस से दूर कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस इन समुदायों के चर्चित चेहरे को अपने टिकट पर चुनाव लड़ाकर अपने पुराने समीकरण को वापस जिंदा करने की कोशिश कर रही है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story