×

UP Election 2022: सोनिया-मनमोहन नहीं करेंगे प्रचार, गुलाम नबी आजाद का नाम कांग्रेस स्टार प्रचारकों में शामिल

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने आज स्टार प्रचारकों की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में गुलाम नबी आजाद, हार्दिक पटेल और पीएल पुनिया जैसे तमाम कांग्रेस के बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।

Bishwajeet Kumar
Published By Bishwajeet KumarWritten By Shreedhar Agnihotri
Published on: 1 Feb 2022 4:06 PM GMT
Congress Candidate List 2022 UP: कांग्रेस ने जारी की 27 प्रत्याशियों की लिस्ट, देखें किसे कहां से मिली सीट
X

कांग्रेस (फोटो साभार- इंस्टाग्राम) 

UP Election 2022: यूपी विधानसभा में इन दिनों सभी राजनीतिक दलों की अपनी स्टार प्रचारकों की सूची जारी करने की रेस में आज कांग्रेस (Congress) ने भी अपने नेताओं की सूची जारी कर दी। इस सूची की खास बात यह है कि इसमे पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को शामिल नहीं किया गया है।

संभावना है कि इन दोनों कांग्रेसी नेताओं को उनके गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए शामिल नहीं किया गया है। कांग्रेस ने हाल ही में पद्मश्री से अंलकृत किए गए पुराने नेता गुलाम नबी आजाद को भी शामिल किया गया है। मोदी सरकार ने हाल ही में उन्हे पद्मपुरस्कार से सम्मानित किया है। गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) के बारे में कहा जा रहा था कि वह जल्द ही कांग्रेस से अपना नाता तोड लेगें। यहां तक कहा जा रहा था कि भाजपा (BJP) में वह शामिल होने जा रहे हैं। लेकिन आज 30 प्रचारकों की सूची मेें उनका नाम शामिल होने से इन सब अफवाहों पर रोक लग गयी है।

सूची में कौन कौन शामिल

कांग्रेस की इस सूची में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), विधायक अजय कुमार लल्लू विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, पूर्व केन्द्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरियाणा के पुर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द सिंह हुड्डा, छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, पूर्व प्रदेष अध्यक्ष राजबब्बर, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया, राजीव शुक्ला, सचिन पायलट, दीपेन्द्र सिंह हुड्डा मोहम्मद अजहरूद्दीन, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रमोद कृष्णम,राषिद अल्वी, जफर अली नकवी, कुलदीप विष्नोई, वर्षा गायकवाड, हार्दिक पटेल, फूलोदेवी नेतम, सुप्रिया श्रीनेत्र, इमरान प्रताप गढी, कन्हैया कुमार, प्रनीति सिंडे, धीरज गुज्जर, तौकीर आलम शामिल हैं।

चुनाव शेड्यूल

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से शुरू होना है। उत्तर प्रदेश में इस बार का विधानसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण के लिए मतदान 10 फरवरी को तो वहीं आखिरी चरण के लिए 7 मार्च को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 10 मार्च को घोषित किया जाएंगे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story