कांग्रेस के कद्दावर व्यापारी नेता रमेश अग्रहरि ने थामा भारतीय जनता पार्टी का दामन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में व्यापार मंडल के वरिष्ठ नेता रमेश अग्रहरि आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए।

Bishwajeet Kumar
Published By Bishwajeet KumarWritten By Network
Published on: 3 Feb 2022 4:08 PM GMT
कांग्रेस के कद्दावर व्यापारी नेता रमेश अग्रहरि ने थामा भारतीय जनता पार्टी का दामन
X

व्यापारी नेता रमेश अग्रहरि ने थामा भारतीय जनता पार्टी का दामन

कौशांबी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के क़द्दावर व्यापारी नेता, उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष अग्रहरि वैश्य समाज रमेश अग्रहरि (Ramesh Agrahari) आज मंझनपुर कौशाम्बी में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा (JP Nadda), उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) के मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

आज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिराथू विधानसभा सीट (Sirathu assembly seat) से अपना नामांकन किया, उनके नामांकन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, उत्तर प्रदेश प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) के साथ कई केन्द्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहें।

सिराथू विधानसभा के रहने वाले क़द्दावर कांग्रेसी नेता, व्यापारियों के लोकप्रिय नेता रमेश अग्रहरि जी को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराया। रमेश अग्रहरि केशव प्रसाद मौर्य की सिराथू विधानसभा क्षेत्र में मदद करेंगे।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story