UP Election 2022: कांग्रेस में चाहिए टिकट तो दिखाना होगा 10 का दम, प्रत्याशियों को मिला नया टास्क

UP Election 2022: अगर आप कांग्रेस में टिकट चाहते हैं तो आपको कम से कम 10000 लोगों को जोड़ना होगा। पार्टी ने अभी तक टिकट के लिए आवेदन किए 100 प्रत्याशियों को यह लक्ष्य दिया है।

Rahul Singh Rajpoot
Written By Rahul Singh RajpootPublished By Chitra Singh
Published on: 24 Dec 2021 7:46 AM GMT
Priyanka Gandhi
X
Priyanka Gandhi (फोटो- न्यूजट्रैक) 

UP Election 2022: यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस नए-नए समीकरण साधने में लगी हुई है। प्रियंका गांधी ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं के बीच अपनी पैठ मजबूत बनाकर जीत का स्वाद चखना चाहती हैं। इसी क्रम में अब कांग्रेस के रणनीतिकारों (congress political strategist) ने टिकट के दावेदारों को एक नया लक्ष्य दिया है। इसके मुताबिक अगर आप कांग्रेस में टिकट चाहते हैं तो आपको कम से कम 10000 लोगों को जोड़ना होगा। पार्टी ने अभी तक टिकट के लिए आवेदन किए 100 प्रत्याशियों (congress candidate in up) को यह लक्ष्य दिया है। इससे जहां पार्टी को मजबूती मिलेगी वहीं उनकी भी जीत आसान हो सकेगी। प्रियंका गांधी लगातार यूपी (priyanka gandhi up election) को लेकर अपने सलाहकारों के साथ बैठक कर नई रणनीति के तहत पार्टी को मजबूत करने और जिताऊ प्रत्याशियों पर दांव लगाने का प्लान तैयार किया है।

बता दें पिछले दिनों प्रियंका गांधी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। इसके लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया था। जिसके जरिए कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं। अब इसी क्रम में टिकट के दावेदारों को भी दस का दम दिखाने के लिए 10000 कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ना होगा। लखनऊ की आठों विधानसभा सीटों के लिए बताया जाता है कि कई आवेदन आए हैं। अब इन लोगों के लिए भी यह लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि पहले आप 10000 लोगों को जोड़कर दिखाइए फिर आपके टिकट पर आलाकमान फैसला करेगा।

40 फ़ीसदी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित

गौरतलब है कि चुनाव कैंपेन की शुरुआत में ही प्रियंका गांधी (priyanka gandhi up plan) ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला करते हुए यह घोषणा की थी कि इस बार 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में 40% टिकट महिलाओं को देगी 60% सीटों पर पुरुष लड़ेंगे। उम्मीदवारों पर मंथन कांग्रेस का चल रहा है और बताया जाता है कि कई नाम फाइनल भी वह चुके हैं उससे पहले अब उम्मीदवारों के लिए 10000 कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य यह बताता है कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ उम्मीदवारों को परख कर मैदान में उतरेगी जिससे वह अपनी खोई जमीन को हासिल कर पार्टी और संगठन को भी मजबूत कर सके।

प्रेस वार्ता करती प्रियंका गांधी (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

आधी आबादी को साधने में जुटीं प्रियंका

प्रियंका गांधी ने 40 प्रतिशत सीट ही नहीं बल्कि छात्राओं के लिए लुभावने वादे किये हैं। उन्होंने इंटर पास छात्राओं को स्मार्टफोन और ग्रेजुएशन करने वाली छात्राओं के लिए स्कूटी देने का वादा किया है। साथ ही नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण, रोडवेज बसों में महिलाओं को खास रियायत समेत कई ऐसे वादे किए हैं जो उनकी ओर महिलाएं आकर्षित भी हो रहीं हैं।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story