UP Election 2022: 21 फरवरी को सभी विधानसभाओं में 'शक्ति यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, महिला दिवस पर एक लाख महिलाओं का मार्च

यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देशानुसार कांग्रेस कमेटी ने ‘‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’’ अभियान में महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने व अभियान को मजबूती देने के लिए 21 फरवरी को सुबह 11.30 बजे प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में शक्ति यात्रा का आयोजन किया है। ये यात्रायें सभी विधानसभाओं में एक साथ, एक ही दिन और एक ही समय पर होंगी।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 18 Feb 2022 4:24 PM GMT
UP Election 2022
X
कांग्रेस पार्टी के झंडे की तस्वीर 

UP Election 2022: कांग्रेस (Congress) पार्टी यूपी में पूरी तरह से महिलाओं पर फोकस है, इसी को ध्यान में रखते हुए अब आगामी 21 फरवरी को पूरे प्रदेश में एक बड़ा आयोजन करने जा रही है। जिसमें महिला सशक्तीकरण, महिलाओं के खिलाफ अन्याय, असमानता के खिलाफ लड़ रही नारी शक्ति के सम्मान में प्रदेश की सभी विधानसभाओं में ''शक्ति यात्रा'' का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही 8 मार्च को लखनऊ में एक लाख महिलाओं के मार्च का भी आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है।

यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देशानुसार कांग्रेस कमेटी ने ''लड़की हूँ लड़ सकती हूँ'' अभियान में महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने व अभियान को मजबूती देने के लिए 21 फरवरी को सुबह 11.30 बजे प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में शक्ति यात्रा का आयोजन किया है। ये यात्रायें सभी विधानसभाओं में एक साथ, एक ही दिन और एक ही समय पर होंगी।

उन्होंने बताया की महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की प्रतिज्ञा पूरी करने के बाद, अब ''लड़की हूँ लड़ सकती हूँ'' पदयात्रा से कांग्रेस महिलाओं में पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का अहसास जनता तक पहुँचाना चाहती है। इस शक्ति यात्रा में 2 किलोमीटर लंबे रूट मैप में करीब एक हजार महिलाओं की भागीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसमें पुरुष भी शामिल होंगे लेकिन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।महिलाओं के उत्साह, दृढ़ता और सशक्तिकरण को प्रदर्शित करने हेतु महिलाओं के हाथ में गुलाबी रंग का 50-100 मीटर का एक विशाल झंडा होगा। सभी महिलाएं गुलाबी रंग के कपड़ों में मार्च में शामिल होंगी।

कांग्रेस झंडे की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

संजय सिंह के मुताबिक पदयात्रा में 1-2 हज़ार गुलाबी रंग के गुब्बारों का इस्तेमाल किया जाएगा और कांग्रेस पार्टी का ''लड़की हूँ लड़ सकती हूँ'' का संगीत भी बजाया जाएगा। साथ ही महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु हर विधानसभा में क्षेत्र की 10 उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिनका सामाजिक व महिला उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो।

राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक लाख महिलाओं का मार्च

इसके अलावा कांग्रेस पार्टी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक लाख महिलाओं का मार्च आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी जनपदों से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होनी है। इस मार्च के जरिए कांग्रेस पार्टी यह बताने की कोशिश करेगी कि वह वाकई महिलाओं को आगे करने के लिए कार्य कर रही है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story