×

UP Election 2022: दंगाइयों-गुंडों और माफियाओं के संरक्षक हैं अखिलेश यादव, बोले केशव मौर्य

UP Election 2022: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने आज समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) पर जमकर हमला बोला।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 17 Jan 2022 11:29 AM GMT (Updated on: 17 Jan 2022 1:15 PM GMT)
Up Election 2022
X

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले (Social Media)

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने आज समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party News) पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि यह पार्टी गुंडो, माफियाओं, (Mafia) अपराधियों और दंगाईयों की पार्टी है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav News) इन सबके संरक्षक हैं। उन्होंने कहा कि इस पार्टी में सियाय, गुंडो, माफियाओं और अपराधियों के कोई दूसरा दिखाई ही नहीं देता है।

सपा सरकार में खुले आम दंगाईयों को संरक्षण देने का काम होता था

भाजपा मुख्यालय (BJP Office) पर दूसरे दलों से आए नेताओं को शामिल करने के बाद केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya Statement) ने कहा कि समाजवादी पार्टी (SP Sarkar) की सरकार में खुले आम दंगाईयों को संरक्षण देने का काम होता था। इस चुनाव में भी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Wikipedia) ने एक दंगाई को टिकट दिया जब भाजपा (Bjp) ने विरोध किया तो उसकी बहन को टिकट दे दिया, लेकिन प्रदेश की जनता अब समाजवादी पार्टी के बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों की सबसे बड़ी हितैषी पार्टी भाजपा (Bjp) ही है।

सम्मान निधि देने का काम भाजपा सरकार में किया गया

अन्य दल सपा कांग्रेस (Congress) और बसपा (Bsp) जो किसानों के हित की बात कर रहे हैं। जब प्रदेश में भाजपा की सरकार पांच साल पहले बनी थी तो पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों का कर्ज माफ किए जाने की घोषणा की गयी थी। इसके बाद गन्ना किसानों के खाते में सम्मान निधि देने का काम भाजपा सरकार में किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में कृषि बिल लाए गए लेकिन जब इसका विरोध किया गया तो प्रधानमंत्री मोदी ने इन बिलों को माफी मांगते हुए वापस ले लिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने किसानों के नाम पर केवल कमीशन खोरी का काम किया है।

प्रदेश में भाजपा की ही सरकार आएगी

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्षी दल सब मिलकर भी चाहे जितनी कोशिश कर लें, लेकिन प्रदेश में भाजपा की ही सरकार आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा तीन सौ से ऊपर सीटे लाकर प्रदेश में एक बार फिंर सरकार बनाने जा रही है। इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस के दलजीत सिंह, समाजवादी पार्टी की रश्मि सिंह तथा डा सुरभि के अलावा जनवादी पार्टी के दलजीत सिंह को उनके समर्थकों के साथ भगवा चोला ओढ़ाकर भाजपा में शामिल किया ।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story