×

UP Election 2022: कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया ईवीएम, हर आवाजाही पर सुरक्षा में लगे जवानों की पैनी नजर

UP Election 2022: कुशीनगर जनपद में ईवीएम की सुरक्षा में सपा (Samajwadi Party) के नेता और कार्यकर्ता तगड़ी पहरेदारी कर रहे हैं। वहां पर तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा भी आने-जाने वालों की गहन जांच की जा रही है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 9 March 2022 2:54 PM GMT
UP Election 2022: EVMs kept amidst tight security, every movement is closely monitored by security personnel
X

कुशीनगर: कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया ईवीएम

Kushi Nagar News: कुशीनगर जनपद (Kushinagar District) के सातों विधान सभा क्षेत्रो के सभी बूथों की ईवीएम मशीनों (EVM machines) को पड़रौना स्थित उदित नारायण डिग्री कालेज (Udit Narayan Degree College) व इंटर कालेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखी गई है। कालेज के मुख्य द्वार से लेकर अंदर और बाहर तक भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गये हैं। कल इसी स्थल पर मतगणना होगी। जहां एक तरफ प्रशासन ईवीएम की सुरक्षा (EVM security) के लिए ऐड़ी चोटी लगाया हैं।

ईवीएम की सुरक्षा में सपा (Samajwadi Party) के नेता और कार्यकर्ता तगड़ी पहरेदारी कर रहे हैं। जनपद कुशीनगर ( के पडरौना शहर स्थित उदित नारायण डिग्री कॉलेज और इंटर कालेज में ईवीएम मशीनें रखी गयी हैं। सात विधान सभाओ में से दो विधान सभा की मतगणना डिग्री कालेज में तथा पांच की मतगणना इंटर कालेज में होगी। दोनों कालेज एक दूसरे के सटे हुए हैं। सबसे पहले खड्डा विधान सभा और रामकोला सुरक्षित विधान की परिणाम आने की सम्भावना हैं।

अंदर से बाहर व बाहर से अंदर आने-जाने वालों पर कड़ी नजर

सुरक्षा के कड़े प्रबंध के बीच मुख्य गेट पर आने- जाने वाले अधिकारीयों व कर्मचारियों की वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा जांच किया जा रहा है। इतना ही नही अंदर से बाहर व बाहर से अंदर आने-जाने वाले सभी वाहनों को मुख्य गेट पर मौजूद पार्टी के एजेंटों द्वारा भी गहनता से जांच किया जा रहा है।

राजनीतिक दल भी सतर्क

लगातार जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कक्ष सहित परिसर के अन्य जगहों पर जांच किया जा रहा है। जिले के डीएम,एसपी व पर्यक्षको द्वारा भी निरीक्षण कर रहे हैं जिससे कि ईबीएम के सुरक्षा को लेकर कोई सवाल न खड़ा हो। राजनीतिक दल भी सतर्क हो गये हैं। सपा सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा भी 24 घंटे निगरानी किया जा रहा है ।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story