×

UP Election 2022: अब सपा को जोर का झटका, पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा ने दिया इस्तीफा, भाजपा दे सकती है मौका

UP Election 2022: अब समाजवादी पार्टी को जोरदार झटका लगा है। फिरोजबाद से सपा से पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Brajesh Rathore
Report Brajesh RathorePublished By Vidushi Mishra
Published on: 16 Jan 2022 4:38 AM GMT (Updated on: 16 Jan 2022 7:00 AM GMT)
Former MLA Om Prakash Verma
X

पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)

UP Election 2022: आगामी विधानसभा चुनावों से पहले जहां लगातार भाजपा को झटका लग रहा था, वहीं अब समाजवादी पार्टी को जोरदार झटका लगा है। फिरोजबाद से सपा से पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह अपना टिकट कट जाने से नाराज थे।

बता दें, विधायक ओम प्रकाश वर्मा 2012 से 2017 तक शिकोहाबाद से विधायक रहे हैं। ओम प्रकाश वर्मा की विधानसभा क्षेत्र में निषादों के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है। शिकोहाबाद विधानसभा का ज्यादातर भाग निषाद बाहुल्य है। ऐसे में अब कहा ये जा रहा है कि भाजपा शिकोहाबाद विधानसभा से ओम प्रकाश वर्मा को चुनाव लड़ने का मौका दे सकती है।

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में विधानसभा चुनाव से पहले उठापटक जारी है। जहां पूर्व में मुलायम सिंह यादव के समधी सिरसागंज विधायक हरिओम यादव भाजपा ज्वाइन कर चुके हैं। वहीं, अब शिकोहाबाद के पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा ने भी समाजवादी पार्टी को अलविदा कह दिया है। वह आज लखनऊ में भाजपा ज्वाइन करेंगे। इसकी पुष्टि पूर्व विधायक ने मोबाइल पर हुई बातचीत में की है।

भाजपा सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़े जाने के बाद शिकोहाबाद विधायक डॉ मुकेश वर्मा ने भी भाजपा छोड़कर सपा ज्वाइन कर ली थी। इससे पहले सिरसागंज विधानसभा से विधायक और मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव ने भाजपा की सदस्यता लेकर सपा में हड़कंप मचा दिया था।

इसके बाद शिकोहाबाद विधानसभा से विधायक डॉ मुकेश वर्मा भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए थे। बताया जाता है कि इस बार शिकोहाबाद से उनको टिकट मिलना मुश्किल था। मुकेश वर्मा के सपा में शामिल होने के बाद रविवार को सपा के पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा ने समाजवादी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। पूर्व विधायक ने मोबाइल पर हुई बातचीत में बताया कि वह आज लखनऊ में जाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। पुरानी समाजवादी पार्टी की नीतियों का विरोध किया।

जिले के दिग्गज नेता पूर्व कैविनेट मंत्री रघुवर दयाल वर्मा की मृत्यु के बाद राजनीति विरासत में मिली ओम प्रकाश वर्मा को सपा ने 2012 में विधानसभा चुनाव लड़ाया ओर विजयी हुए तभी से सपा में थे लेकिन अब भाजपा का दामन थाम रहे है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story