×

UP Election 2022: चौथे चरण में अवध की ताकत पर भाजपा को है बड़ा भरोसा

Up Election 2022 : सपा बसपा और कांग्रेस भी खुद को काफी ताकतवर मान रहे हैं। इस चुनाव में दोनो दलों के दिग्गज उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 18 Feb 2022 10:35 AM GMT
UP Election 2022
X

चौथे चरण में अवध की ताकत पर भाजपा को है बड़ा भरोसा(Social Media)

UP Election 2022 : यूपी विधानसभा के चौथे चरण के चुनाव मे अधिकतर हिस्सा अवध क्षेत्र में आता है, जिसे लेकर सत्ताधारी भाजपा बेहद उत्साहित दिख रही है। जबकि अन्य दलों में सपा बसपा और कांग्रेस भी खुद को काफी ताकतवर मान रहे हैं। इस चुनाव में दोनो दलों के दिग्गज उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जहां लखनऊ से बृजेश पाठक आशुतोष टंडन वहीं हरदोई में इस दफे नितिन अग्रवाल और रायबरेली में अदिति सिंह दूसरे दलों से आकर कमल के लिए वोट मांग रही है। इसके अलावा प्रतीक भूषण रमापति शास्त्री मनोज पांडे आदि जीत का परचम का लहराने की कोषिष में है।

सीतापुर की नौ सीटों में सात पर भाजपा कब्जा करने में कामयाब रही

राज्य में सरकार बनाने में अवध का बडा योगदान रहा है। अवध क्षेत्र की 77 सीटों में जिसने अधिक सीटें हासिल कर ली उसे ही सत्ता का सिंघासन हासिल होता रहा है। भाजपा हो या सपा, बसपा हो या फिर कांग्रेस या अन्य दलों की बात करें, हर किसी की नजर अवध क्षेत्र की सीटों पर है। वर्ष 2017 व 2012 के चुनाव नतीजों पर नज़र डालें तो साफ है कि वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा ने सर्वाधिक 61 सीटों जीतीं। गोंडा व बलरामपुर की तो सभी सीटें भाजपा जीतने में कामयाब रही। लखनऊ की एक सीट छोड़ दी जाए तो आठ सीटें भाजपा के खाते में गई थीं। सीतापुर की नौ सीटों में सात पर भाजपा कब्जा करने में कामयाब रही थी। इसी तरह वर्ष जब 2012 में अखिलेश सरकार का गठन हुआ तो इस चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें अवध क्षेत्र में सपा ने जीती थी उसे 77 में 59 सीटें जीतने में कामयाबी मिली थी।

यहां होंगे चुनाव

चौथे चरण में होेने वाले चुनाव में पीलीभीत, बरखेड़ा, पूरनपुर (सुरक्षित), बीसलपुर, पलिया, निघासन, गोला गोकरननाथ, श्रीनगर (सुरक्षित), धौरहरा, लखीमपुर, कस्ता (सुरक्षित), मोहम्मदी, महोली, सीतापुर, हरगांव (सुरक्षित), लहरपुर, बिसवां, सेवता, महमूदाबाद, सिधौली (सुरक्षित), मिश्रिख (सुरक्षित), सवायजपुर, शाहाबाद, हरदोई, गोपामऊ (सुरक्षित), सांडी (सुरक्षित), बिलग्राम-मल्लांवा, बालामऊ (सुरक्षित), संडीला, बांगरमऊ, सफीपुर (सुरक्षित), मोहान (सुरक्षित), उन्नाव, भगवंतनगर, पुरवा, मलिहाबाद (सुरक्षित), बक्शी का तालाब, सरोजनीनगर, लखनऊ पश्चिम, लखनऊ उत्तर, लखनऊ पूर्व, लखनऊ मध्य, लखनऊ कैंटोनमेंट, मोहनलालगंज (सुरक्षित), बछरांवा (सुरक्षित), हरचंदपुर, रायबरेली, सरेनी, ऊंचाहार, तिंदवारी, बबेरू, नरैनी (सुरक्षित), बांदा, जहानाबाद, बिंदकी, फतेहपुर, अयाहशाह, हुसैनगंज व खागा (सुरक्षित) आदि आते हैं।

इस बार भाजपा ने अपने पुराने प्रत्याशियों को ही चुनाव मैदान में उतारने का काम किया है। अयोध्या सीट पर वर्तमान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को मौका दिया गया है। वहीं आस-पड़ोस के बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती और अंबेडकरनगर जैसे जिलों में ज्यादातर प्रत्याशी को फिर से मौका दिया गया हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story