UP Election 2022: शाम 5 बजे तक उत्तर प्रदेश में 57.45% मतदान, लखीमपुर खीरी टॉप पर

चौथे चरण के लिए आज राजधानी लखनऊ, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 23 Feb 2022 10:15 AM GMT (Updated on: 23 Feb 2022 12:45 PM GMT)

UP Election 2022 Live : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के चौथे चरण के लिए बुधवार 23 फरवरी को 9 जिलों की 59 सीटों के लिए मतदान जारी हैं। चौथे चरण के लिए आज राजधानी लखनऊ, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगा।विधानसभा चुनाव के इस इस चरण में कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं।

कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आज जिन प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है उनमें प्रदेश सरकार में मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री आशुतोष टंडन, पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा, उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल आदि शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी और नेहरू-गांधी परिवार का 'गढ़' कहे जाने वाले रायबरेली में भी आज ही मतदान होगा। गौरतलब है कि सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं अदिति सिंह भी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रही हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

Live Updates

  • 23 Feb 2022 2:05 AM GMT

    लखनऊ: माल एवेन्यू स्थित चिलरेंस पैलेस स्कूल में बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया मतदान।




    सभी तस्वीरें आशुतोष त्रिपाठी की 


     

  • 23 Feb 2022 2:00 AM GMT

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया मतदान

    लखनऊ: माल एवेन्यू स्थित चिलरेंस पैलेस स्कूल में बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया मतदान। 



  • 23 Feb 2022 1:58 AM GMT

    पीलीभीत में धीमी रफ्तार में मतदान शुरू 

    पीलीभीत: यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के किये मतदान शुरू। सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतदाता शहर के बूथ संख्या 95, 96, 97, 98, 99 पर मतदान को पहुंचे। फ़िलहाल उनकी संख्या बेहद कम है। दिन चढ़ते ही मतदान प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। शहर के राम लुभाई बालिका डिग्री कॉलेज में बनाये गए बूथ संख्या 5 पर बीजेपी सदर विधायक सह प्रत्याशी सहित कई गणमान्य वोटिंग के लिए आएंगे। 


    पीलीभीत से रिपोर्ट:- प्रांजल गुप्ता

  • 23 Feb 2022 1:47 AM GMT

    सीतापुर जिले की 9 विधानसभा सीटों के पर मतदान शुरू

    सीतापुर: जिले की 9 विधानसभा सीटों के पर मतदान शुरू हो चुके हैं। जिले में कुल 2,403 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आज जिले के 31 लाख 25 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें 1456512 पुरुष और 1669251 महिला मतदाता हैं। ये सभी मतदाता 96 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिले की कुल आबादी 55 लाख 25 हजार है। आबादी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story