×

UP Election 2022: चुनावी समर में प्रियंका ने लगाया कमेटियों पर दांव, वरिष्ठ कांग्रेसी संभालेंगे मोर्चा

UP Election 2022: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कई सालों से कांग्रेस में चली आ रही अलिखित परंपरा को अपने फैसलों से तोड़ दिया है।

Akhilesh Tiwari
Written By Akhilesh TiwariPublished By Divyanshu Rao
Published on: 18 Oct 2021 5:03 PM GMT
Priyanka Gandhi
X

 प्रियंका गांधी (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

UP Election 2022: यूपी के विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने पूरी कां​ग्रेस (Congress) को सक्रिय कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष और उसकी टीम के साथ ही पुराने कांग्रेसियों की लीडरशिप में विभिन्न कमेटियों का गठन इसी रणनीति का हिस्सा है। नई कमेटियों को भाजपा के मजबूत संगठन के मुकाबले चुनावी समर जीतने की चुनौती होगी।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Today News) वाड्रा ने कई सालों से कांग्रेस में चली आ रही अलिखित परंपरा को अपने फैसलों से तोड़ दिया है। अब तक कांग्रेस में जब भी कोई प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता था तो उसे अपनी टीम बनाकर काम करना होता था। तब वरिष्ठ कांग्रेसी अलग कोप भवन में बैठकर आलोचना सदन चलाया करते थे। प्रियंका ने कांग्रेस नेताओं की कमी को ही ताकत में बदलने का फैसला कर लिया है। उन्होंने चुनाव को ध्यान में रखकर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने का प्लान बनाया। इसी के तहत प्रदेश में विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है।

UP Election 2022 - पहली बार चुनाव अभियान समिति बनाई गई है जो चुनाव अभियान की रूपरेखा तय करने के साथ यूपी में कांग्रेस का चुनावी चेहरा भी बनेगी। इस कमेटी में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ विभिन्न वर्ग एवं समुदाय के प्रतिनिधित्व पर भी ध्यान दिया गया है। प्रियंका ने इन कमेटियों को इस तरह से बनाया है कि इन सभी के काम करने के साथ ही कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को कोई न कोई दायित्व जरूर मिले। इस टीम के सहारे ही प्रियंका ने भाजपा के बड़े संगठन ढांचे को चुनौती देने की तैयार भी की है।

कांग्रेस के चुनाव चिन्ह के झंडे की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

यूपी में कांग्रेस का फोकस इस बार दलित मतदाताओं पर अधिक है । इसलिए उसने चुनाव अभियान समिति का चेयरमैन पीएल पूनिया को बनाया है और प्रदीप जैन को कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीएल पूनिया यूपी के वरिष्ठ नौकरशाह रहे हैं। दलित वर्ग से आते हैं। कांग्रेस ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का उन्हें चेयरमैन भी बनाया था। प्रदीप जैन आदित्य कांग्रेस की पिछली सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे हैं। इस कमेटी में वरिष्ठ कांग्रेसियों को रखा गया है जिसमें मोहसिना किदवई, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश जायसवाल, प्रमोद तिवारी, राज बब्बर, आरपीएन सिंह, हरेंद्र मलिक, विवेक बंसल, रणजीत सिंह जूदेव, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, गजराज सिंह, अजय राय, इमरान मसूद, अजय कपूर , बालकृष्ण चौहान, इमरान प्रतापगढ़ी, नरेश सैनी, विभाकर शास्त्री, दीपक सिंह को रखा गया है।

चुनाव रणनीति एवं योजना समिति

यह कमेटी कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश में चुनाव रणनीति और योजनाओं को बनाने पर ध्यान देगी। किस मुद्दे को उठाना है। किस मुद्दे पर पार्टी की कैसी रणनीति होनी चाहिए। इस कमेटी के सदस्य अपनी सलाह देंगे। कमेटी के फैसलों को लागू करने की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों की होगी।

UP Election 2022 - इलेक्शन स्ट्रेटजी एंड प्लैनिंग कमिटी का चेयरमैन राजेश मिश्रा को और कोआर्डिनेटर राकेश सचान को बनाया गया है। राजेश मिश्रा कांग्रेस के पूर्व सांसद हैं और वाराणसी के रहने वाले हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की राजनीति करने के साथ ही वे पार्टी का ब्राह्म्ण चेहरा भी हैं। राकेश सचान भी सांसद रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी से कांग्रेस में आए हैं। कानपुर और आसपास के जिलों में अच्छी पकड़ रखते हैं। बीएल खाबरी, अनुग्रह नारायण सिंह, किशोरी लाल शर्मा, मोहम्मद मुकीम, कमल किशोर कमांडो, सोहेल अंसारी, संजीव दरियाबादी, अनिल श्रीवास्तव, पंकज मलिक, वीरेंद्र चौधरी, विश्व विजय सिंह, मुनेंद्र सूद वाल्मीकि, सुशील पासी इसमें सदस्य हैं।

इलेक्शन कोआर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री को और कोआर्डिनेटर अखिलेश प्रताप सिंह को बनाया गया है। निर्मल खत्री पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं और कई बार सांसद रह चुके हैं। पिछले कई साल से वह प्रदेश में सपा—बसपा और भाजपा से एक साथ लड़ने की वकालत करते रहे हैं। गठबंधन राजनीति का विरोधी होने की वजह से भी पार्टी नेतृत्व ने उन्हें चुनाव संयोजन की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह मुन्ना, राजीव शुक्ला, बेगम नूर बानो, जफर अली नकवी, जितेंद्र सिंह, भगवती प्रसाद चौधरी, मसूद अख्तर, हरीश बाजपेई, बंसी आर्य, इंदिरा भाटी सतीश शर्मा, सुधा राय, नरेंद्र पाल गंगवार सदस्य हैं। यह कमेटी विधानसभा चुनाव के दौरान सभी कार्यक्रमों और चुनाव अभियान के बीच तालमेल स्थापित करेगी।

प्रियंका गांधी (फाइल फोटो:सोशल मीडिया)

UP Election 2022 - प्रियंका गांधी की सलाहकार टीम में शामिल आचार्य प्रमोद कृष्णम टीवी डिबेट में पार्टी का लंबे समय से पक्ष रखते आ रहे हैं। उन्हें समावेशी हिंदू धार्मिक नेता के तौर पर कांग्रेस पेश करती रही है। उन्हें चार्जशीट कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है जबकि उनके सहयोगी नदीम जावेद होंगे। हरेंद्र अग्रवाल, राशिद अल्वी, रवींद्रन, मीम अफजल, प्रदीप माथुर, सुप्रिया सुले, दीपक कुमार, शशि मालिया, संपत पाल, अशफाक उल्ला खान, मतिउर रहमान बबलू, त्रिभुवन नारायण मिश्रा, शिवनारायण परिहार सदस्य होंगे।

इसके अलावा इलेक्शन मेनिफेस्टो कमिटी बनी है जो विधानसभा चुनाव से पहले पूरे प्रदेश में भ्रमण कर लोगों से उनकी समस्या और अपेक्षा जानेगी। इसी आधार पर कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इस कमेटी का चेयरमैन सलमान खुर्शीद को और कोआर्डिनेटर सुप्रिया श्रीनेत को बनाया गया है। सलमान खुर्शीद भी पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं और प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी इन्हीं खासियत को देखते हुए चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।पीएल पुनिया, आराधना मोना मिश्रा, विवेक बंसल, अमिताभ दुबे, भूधर नारायण मिश्रा, राम सागर राव, जितेंद्र बघेल अमरनाथ पासवान, पवन गुप्ता को बनाया गया है।, गजराज सिंह, अजय राय, इमरान मसूद, अजय कपूर , बालकृष्ण चौहान, इमरान प्रतापगढ़ी, नरेश सैनी, विभाकर शास्त्री, दीपक सिंह को भी कमेटी में रखा गया है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021, UP Election 2022 up election 2022 news, up election 2022 news in hindi, up election 2022 latest news,up election 2022 latest news in hindi, Congress news,congress news today, congress news today in hindi,congress party news today hindi, priyanka gandhi news,priyanka gandhi news today hindi,priyanka gandhi latest news in hindi, priyanka gandhi today news in hindi

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story