UP Election 2022: केशव प्रसाद मौर्य ने किया समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला कहा- सपा गुंडों को पैदा करने वाली फैक्ट्री

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार किया।

Bishwajeet Kumar
Published By Bishwajeet KumarWritten By Sunil Mishra
Published on: 15 Feb 2022 1:04 PM GMT (Updated on: 15 Feb 2022 3:54 PM GMT)
UP Election 2022: केशव प्रसाद मौर्य ने किया समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला कहा- सपा गुंडों को पैदा करने वाली फैक्ट्री
X

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

UP Election 2022: एटा उत्तर प्रदेश के जनपद के रामलीला मैदान में आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैं एटा में आज विरोधियों की जमानत जब्त कराने आया हूं। चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक फूलों की माला बनेगी मैं आप सभी से वीरेंद्र व डेविड के लिए आशीर्वाद मांगता हूं।

उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान तीन दिन पूर्व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की जनसभा का जिक्र करते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ सपा की जनसभा में हुई गुंडई और अभद्रता करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है, ऐसे गुण्डो को क्षमा नहीं किया जाएगा। आपने सपा, बसपा और केंद्र की कांग्रेस सरकार देखी है तीनों ने मिलकर सिर्फ देश को लूटने बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया है। भ्रष्टाचार इनकी कुंडली में लिखा है।

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा की 2017 की सरकार से पूर्व यह गुंडागर्दी भ्रष्टाचार दंगा करते थे ऐसी समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बना दो भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश से या तो गुंडागर्दी समाप्त करने का काम किया है या वह जेल गए हैं या ऊपर चले गए। 2019 के चुनाव के बाद लोग इसी यूपी में एक दूसरे के दुश्मन भी दोस्त बन गए हैं। उनका वापस आने का एक सपना था एक नागनाथ है एक सांप नाथ है एक न्यौलानाथ है सभी एक हो गए हैं।

10 मार्च के बाद दिखाएंगे असली पिक्चर

आपने 2017 में भाजपा को जिताया आपने 2017 से 2022 तक योगी जी की सरकार का ट्रेलर देखा है, अब 10 मार्च के बाद हम असली पिक्चर दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में नोट नहीं छापा है, सिर्फ प्रदेश में देश में बेईमानी बंद की है। हमारी सरकार बनने पर निजी नलकूपों का किसानों को बिल जमा नहीं करना होगा। विवाह सुमंगल योजना में 25000 तथा एक लाख गरीबों को आवास के लिए मिलेंगे। पीएम उज्जवला योजना में होली, दिवाली गरीबों को सिलेंडर मुक्त देने का कार्य सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में सिर्फ 5 जनपदों का ही विकास होता था अब भाजपा शासन में 75 जिलों का विकास हो रहा है। हम मंदिर के साथ-साथ गरीबों का पक्का मकान बनाने का भी कार्य कर रहे हैं।

माफियाओं के खिलाफ चला है बुलडोजर

साथ ही उन्होंने कहा प्रदेश में गुंडे माफियाओं के खिलाफ जो बुलडोजर चला है वह रुकने वाला नहीं है। अब सरकार बनने पर गांव भी कब्जे मुक्त कराए जाएंगे माफियाओं से खाली कराई गई भूमि पर सरकार छात्रावास अस्पताल स्कूल बनाने का कार्य करेगी। उन्होंने सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा की सपा की सभा में यहां इसी मंच पर आकर पत्रकारों से गुंडागर्दी करने लगे साथ गुंडागर्दी हुई है उससे मैं हैरान हूं उसमें मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन लोगों ने गुंडई की है चाहे वह पत्रकारों के साथ हो चाहे जनता के साथ हो उन्हें न क्षमा किया गया है और न क्षमा किया जायेगा।

सपा गुंडों को पैदा करने की फैक्ट्री

अखिलेश कहते हैं यह नई सपा है। सपा में पहले भी गुंडे थे आज भी गुंडे छुपे बैठे हैं आप सपा को समाप्तवादी पार्टी रहेगी तो अपराधियों का अंत नहीं हो सकता। सपा दंगाइयों गुंडों को पैदा करने की फैक्ट्री है सपा की साइकिल पंचर हो चुकी है 10 मार्च को सपा बसपा कांग्रेस तीनों की विदाई का दिन है तीनों की विदाई के बाद समारोह ठीक से हो जाएगा इस पर उन्होंने एक शेर बोलते हुए कहा जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है। उन्होंने कहा अखिलेश को न कोरोना का टीका पसंद है और ना माथे का टीका, आप सपा, बसपा, कांग्रेस को समाप्त करने का टीका लगा दीजिए फिर सपा की एक हजार पुस्तें भी विरोध नहीं कर पाएंगी।

बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील

अंत में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता से अपील करते हुए कहा आप विपिन वर्मा डेविड तथा देवेंद्र लोधी को वोट न दें मुझे आपसे वोट के रूप में कर्ज चाहिए। मैं उस कर्ज को ब्याज के साथ वापस करने का कार्य करूंगा अंत में उन्होंने कहा जनपद के विकास के लिए धन लाना मेरी जिम्मेदारी है मेरी जिम्मेदारी का कारण बताते हुए उन्होंने कहा धन की देवी कौन है लक्ष्मी जी हैं तो वह क्या साइकिल पर बैठकर आएंगी या हाथी पर या पंजे पर आएंगी वह फूल पर बैठ कर आएंगी फूल खिले जिसकी जिम्मेदारी आप की है।


Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story