UP Election: लखनऊ की नौ सीटों पर इनके बीच है मुकाबला, जानें 2017 में क्या था आंकड़ा?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीन चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। वहीं चौथे चरण के लिए 23 फरवरी को प्रदेश के 9 जिलों के 60 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

Bishwajeet Kumar
Published By Bishwajeet KumarWritten By Rahul Singh Rajpoot
Published on: 21 Feb 2022 1:26 PM GMT
UP Assembly Election 2022
X

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के मतदान का चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है, अब प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों से वोट मांगेंगे। चौथे चरण में राजधानी लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 विधानसभा सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होगा। जिसमें 624 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। चलिए आपको लखनऊ की सभी नौ विधानसभा सीटों के बारे में बताते हैं कि किस पार्टी से कौन प्रत्याशी है और यहां का समीकरण क्या है। इसके साथ ही 2017 में बीजेपी समेत सभी प्रमुख दलों का स्कोर कार्ड क्या था आपको बताते हैं।

लखनऊ की बात करें तो यहां योगी सरकार के दो मंत्री, आईपीएस की नौकरी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राजेश्वर सिंह (Rajeshwar Singh), सपा के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा (Abhishek Mishra), रविदास मेहरोत्रा (Ravidas Mehrotra), अनुराग भदौरिया (Anurag Bhadoria), बसपा से पूर्व मंत्री नकुल दुबे (Nakul Dubey) और कांग्रेस से सदफ जाफर (sadaf jafar) सहित कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। 2017 के चुनाव की बात करें तो बीजेपी ने यहां 9 में से 8 सीटें जीती थी। कुल 58.45 प्रतिशत मतदान हुआ था।

2022 विधानसभा में प्रमुख चार दलों के प्रत्याशी और मतदाताओं की संख्या

लखनऊ कैंट सीट

बीजेपी- ब्रजेश पाठक

कांग्रेस- दिलप्रीत सिंह

सपा- राजू गांधी

बसपा- अनिल पांडेय

पुरुष मतदाता- 195392

महिला मतदाता- 169828

थर्ड जेंडर- 21

कुल मतदाता- 365241

लखनऊ पूर्व सीट

बीजेपी-आशुतोष टंडन

कांग्रेस- पंकज तिवारी

सपा- अनुराग भदौरिया

बसपा- अशीष कुमार सिन्हा

पुरुष मतदाता- 237602

महिला मतदाता- 213788

थर्ड जेंडर- 18

कुल मतदाता- 451408

लखनऊ उत्तर सीट

बीजेपी- डॉ नीरज बोरा

कांग्रेस- अज्जू श्रीवास्तव

सपा- पूजा शुक्ला

बसपा- मो. सरवर मलिक

पुरुष मतदाता- 245174

महिला मतदाता- 212136

थर्ड जेंडर- 26

कुल मतदाता- 457336

लखनऊ मध्य सीट

बीजेपी- रजनीश गुप्ता

कांग्रेस- सदफ जाफर

सपा- रविदास मेहरोत्रा

बसपा- आशीष चंद्र श्रीवास्तव

पुरुष मतदाता- 195058

महिला मतदाता- 173347

थर्ड जेंडर- 06

कुल मतदाता- 368411

लखनऊ पश्चिम सीट

बीजेपी- अंजनी श्रीवास्तव

कांग्रेस- शबाना सिद्दीकी

सपा- अरमान खान

बसपा- कायम रजा खान

पुरुष मतदाता- 233451

महिला मतदाता- 200179

थर्ड जेंडर- 38

कुल मतदाता- 433668

बीकेटी विधानसभा सीट

बीजेपी- योगेश शुक्ला

कांग्रेस- ललन कुमार

सपा- गोमती यादव

बसपा- सलाउद्दीन सिद्दीकी

पुरुष मतदाता- 240176

महिला मतदाता- 211537

थर्ड जेंडर- 13

कुल मतदाता- 451726

सरोजनीनगर सीट

बीजेपी- राजेश्वर सिंह

कांग्रेस- रुद्र दमन सिंह

सपा- अभिषेक मिश्रा

बसपा- मो. जलीस खान

पुरुष मतदाता- 299811

महिला मतदाता- 257541

थर्ड जेंडर- 24

कुल मतदाता- 557376 2017

मोहनलालगंज सुरक्षित सीट

बीजेपी- अमरीश कुमार

कांग्रेस- ममता चौधरी

सपा- सुशीला सरोज

बीएसपी- देवेंद्र कुमार पासी

पुरुष मतदाता- 189131

महिला मतदाता- 173132

थर्ड जेंडर- 28

कुल मतदाता- 362291

मालिहाबाद सुरक्षित सीट

बीजेपी- जय देवी

कांग्रेस- इंदल रावत

सपा- सुरेंद्र कुमार

बसपा- जगदीश रावत

पुरुष मतदाता- 190794

महिला मतदाता- 165831

थर्ड जेंडर- 32

कुल मतदाता- 356657

2017 के विधानसभा चुनाव का रिजल्ट और वोट प्रतिशत

1-लखनऊ कैंट सीट

2017 के विधानसबा चुनाव भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ कैंट सीट पर 33796 मतों से जीत हासिल की थी। उन्होंने समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार अपर्णा यादव को हराया था। 2017 के चुनाव में यहां कुल 50.93 प्रतिशत वोट पड़े थे। कैंट से चुनाव जीतकर रीता बहुगुणा जोशी कैबिनेट मंत्री बनीं थीं, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी ने प्रयागराज से प्रत्याशी बनाया और वह चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंच गईं। उसके बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। रीता बहुगुणा के इस्तीफे के बाद हुए उपचुनाव में बीजेपी के सुरेश तिवारी ने यहां से जीत हासिल की थी।

बीजेपी- डॉ रीता बहुगुणा जोशी- 95402

सपा- अपर्णा यादव- 61606

बसपा- योगेश दीक्षित- 26036

2-सरोजनीनगर सीट

सरोजनीगरी विधानसभा सीट पर 2017 के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी स्वाति सिंह ने सपा उम्मीदवार अनुराग यादव को 34179 वोटों से हराया था। यहां 58.35 प्रतिशत वोट पड़े थे। चुनाव जीतकर स्वाति सिंह योगी कैबिनेट में मंत्री बनीं थीं।

बीजेपी- स्वाति सिंह- 108506

सपा- अनुराग यादव- 74327

बसपा- शंकरी सिंह- 71791

3-लखनऊ पश्चिम

लखनऊ पश्चिम सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सुरेश श्रीवास्तव ने सपा उम्मीदवार रेहान नईम को 13072 मतों से पराजित किया था। यहां 56.10 प्रतिशत वोट पड़े थे।

बीजेपी- सुरेश श्रीवास्तव- 93022

सपा- रेहान नईम- 79950

बसपा- अरमान खान- 36247

4- लखनऊ उत्तर

लखनऊ उत्तर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर नीरज बोरा ने जीत हासिल की थी। उन्होंने सपा उम्मीदवार तत्कालीन मंत्री अभिषेक मिश्रा को 27276 वोटों से हराया था।ल यहां 56.26 प्रतिशत कुल वोट पड़े थे।

बीजेपी- डॉ. नीरज बोरा- 109315

सपा- अभिषेक मिश्रा- 82039

बसपा- अजय कुमार श्रीवास्तव- 29955

5- लखनऊ पूर्व

लखनऊ पूर्व सीट पर बीजेपी ने आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल टंडन को मैदान में उतारा था। इस सीट पर बीजेपी 30 वर्षों से बीजेपी का कब्जा रहा है। आशुतोष टंडन ने सपा-कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार अनुराग भदौरिया को भारी अंतर 79230 मतो से पराचित किया था। यहां कुल 53.14 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

बीजेपी- आशुतोष टंडन- 135167

सपा-कांग्रेस- अनुराग भदौरिया-55937

बसपा- सरोज शुक्ला- 31109

6- लखनऊ मध्य

2017 में लखनऊ मध्य सीट से बहुजन समाज पार्टी छोड़कर बीजेपी शामिल हुए ब्रजेश पाठक ने सपा के रविदास मेहरोत्रा को 5094 वोटों से हराया था। यहां कुल 53.15 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

बीजेपी- ब्रजेश पाठक- 78400

सपा- रविदास मेहरोत्रा- 73306

बसपा- राजीव श्रीवास्तव- 24313

7- बीकेटी विधानसभा

लखनऊ बीकेटी विधानसभा सीट से बीजेपी के अविनाश त्रिवेदी ने बसपा के नकुल दुबे को 17584 मतो से हराया था। यहां समाजवादी पार्टी के गोमती यादव तीसरे स्थान पर थे। कुल वोट प्रतिशत की बात करें तो 66.88 फीसदी मतदान हुआ था।

बीकेटी विधानसभा 2017

बीजेपी- अविनाश त्रिवेदी- 96257

बसपा- नकुल दुबे- 78770

सपा-गोमती यादव- 74823

8- मोहनलालगंज सुरक्षित सीट

मोहनलालगंज सुरक्षित सीट पर समाजवादी पार्टी के अम्ब्रीश पुष्कर ने कड़े मुकाबले में बसपा के राम बहादुर को 530 मतों के मामूली अंतर से हराया था। यहां भारतीय जनता पार्टी ने आरके चौधरी को समर्थन दिया था। कुल मतदान 65.24 फीसदी हुआ था।

मोहनलालगंज सुरक्षित सीट

सपा- अम्ब्रीश पुष्कर- 71574

बसपा- राम बहादुर- 71044

बीजेपी समर्थित- आरके चौधरी- 55684

9- मलिहाबाद सुरक्षित सीट

मलिहाबाद सुरक्षित सीट से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की पत्नी जय देवी चुनाव जीती थीं। उन्होंने सपा की राजबाला को 22668 वोटों से हराया था। यहां कुल 66.89 फीसदी मतदान हुआ था।

बीजेपी- जय देवी- 84677

सपा- राजबाला- 72009

बसपा- सत्यकुमार- 53481

राजधानी लखनऊ में वर्तमान समय में 3804114 कुल मतदाता हैं। जिसमें 2026589 पुरुष, 1777319 महिला मतदाता हैं, जबकि 206 थर्ड जेंडर वोटर हैं। बुजुर्ग मतदाताओं (80 से 90 वर्ष) के 49508, (90 से 100 वर्ष) के 8456, 100 से अधिक आयु वर्ग के 693 मतदाता हैं। इस बार 35044 नए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story