×

UP Election 2022: इन नेताओं की कमी खल रही है इस चुनाव में, याद कर रहे हैं उनके प्रशंसक

UP Election 2022: यूपी में हो रहे विधानसभा चुनाव में बहुतायत नेताओ के बीच राजनीति के धुंरधर रहे कुछ नेताओं की कमी आम मतदाताओं से लेकर राजनीति से जुडे़ लोगों तक को इस बार अखर रही है।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 27 Jan 2022 8:30 AM GMT
Lalji Tandon Kalyan Singh Amar Singh
X

राजनीति के धुंरधर (फोटो-सोशल मीडिया) 

UP Election 2022: देश के सबसे बड़े सूबे में हो रहे विधानसभा चुनाव में बहुतायत नेताओ के बीच राजनीति के धुंरधर रहे कुछ नेताओं की कमी आम मतदाताओं से लेकर राजनीति से जुडे़ लोगों तक को इस बार अखर रही है। कभी ये नेता जो हर चुनाव में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते थें, अब दुनिया से अलविदा हो चुके हैं पर उनके प्रशंसक आज भी उनकी कमी को महसूस कर रहे हैं।

चौ अजित सिंह


पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र व राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के संस्थापक अजीत सिंह (Ajit Singh) की पिछले साल 6 मई 2021 को मृत्यु के बाद उनके बेटे जयंत चौधरी ने रालोद की कमान संभाली। जयंत चौधरी 2022 के चुनावी समर में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर भाग्य आजमा रहे हैं। लेकिन पष्चिमी क्षेत्र में उनके प्रषंसक उन्हे याद कर रहे हैं।

लालजी टंडन


यूपी भाजपा के बडे नेताओं में शुमार लाल जी टंडन (Lalji Tandon) के निधन के बाद यूपी के भाजपा में षून्यता दिखाई दे रही है। लगभग पांच दषको तक पार्टी की राजनीति में अगुवाकार रहे लालजी टंडन पिछले विधानसभा चुनाव में काफी सक्रिय थें और अपने आवास से भाजपा की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हुए रणनीति तय करते थें। पर 21 अगस्त 2020 में निधन के बाद कार्यकर्ताओं को उनकी बेहद कमी महसूस हो रही है।

कल्याण सिंह


पाचं दषकों तक यूपी भाजपा की राजनीति में कल्याण सिंह (Kalyan Singh) ने पार्टी को बेहद उंचाईयों तक पहुंचाने का काम किया। कल्याण सिंह का पिछले साल 21 अगस्त को निधन हो गया। हांलाकि पिछले चुनाव में वह राजनीति में सक्रिय नहीं थें और गर्वनर के पद पर आसीन थें पर भाजपा में उनके कई षिष्य टिप्स लेने के लिए उनके दरबार पहुंचते थें।

अमर सिंह


राज्य सभा सदस्य अमर सिंह राज्यसभा सांसद अमर सिंह (Amar Singh) का दो साल पहले 2020 में एक अगस्त को निधन हो गया। अमर सिंह समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं में से एक थे। तीन दषक तक राजनीति के एक स्तम्भ रहे अमर सिंह को हर दल के नेता सम्मान देते थें और हर चुनाव में समाजवादी पार्टी में उनकी महती भूमिका रहा करती थी।

चेतन चौहान


उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान (Chetan Chauhan) का 16 अगस्त 2020 को 73 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी पत्नी संगीता चौहान भी उनके निधन के बाद विधायक बनी। पर इस बार उनको टिकट नहीं मिला है पर उनके प्रषंसक बेहद कमी महसूस कर रहे हैं।

कमल रानी वरूण


कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरूण (Kamal Rani Varun) कानपुर देहात में दलितों की बडी नेता रही है। लेकिन दो साल पहले प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल वरुण का कोरोना से संक्रमित होने के बाद लखनऊ के पीजीआई में निधन हो गया था। कानपुर के आसपास देहात में कार्यकर्ता आज भी उनके व्यक्तित्व को याद कर रहे हैं।

बेनी प्रसाद वर्मा


पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा (Beni Prasad Verma) सपा के संस्थापक सदस्य थें। अस्सी के दषक में मुलायम सिंह के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले बेनी प्रसाद वर्मा का 28 मार्च 2020 को निधन होने के बाद पूरे बाराबंकी क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की कमी खल रही है। उनके बेटे राकेश वर्मा इस बार चुनाव मैदान में है।

घूराराम


दो साल पहले समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री घूराराम (Ghuraram) यूपी में कोरोना संक्रमण के बीच चलते निधन हो गया। उनको सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 15 जुलाई 2020 को उनकी इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

इनके अलावा समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद सीएन सिंह सीएन सिंह का 5 सितम्बर 2020 को लखनऊ में निधन हो गया। दिवंगत चंद्र नाथ सिंह प्रतापगढ़ के रहने वाले थे और काफी मिलनसार नेता माने जाते थे।

सपा एमएलसी एसआरएस यादव समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी तथा समाजवादी पार्टी के मजबूत स्तम्भ एसआरएस यादव का 7 सितम्बर 2020 को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया। वह हर चुनाव में पार्टी कार्यालय में रहकर हर तरह की व्यवस्थाओं देखते थें। इसी तरह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष एंव भाजपा नेता डा. आशीष कुमार मैसी का भी निधन हो चुका है।

UP Election 2022, Lalji Tandon, Kalyan Singh, Ghuraram, Ajit Singh, Amar Singh, Chetan Chauhan, Kamal Rani Varun, Beni Prasad Verma, assembly elections, up election 2022 reddit, up election 2022 prediction astrology, up election 2022 quint , up election 2022

up election 2022 result date , up election 2022 yogi, up election 2022 astrology , up election 2022 chances, up election 2022 date , up election 2022

who will win up election 2022 quora , up election 2022 date hindi , up election 2022 opinion poll ndtv , up election 2022 state , up election 2022 kanpur , up election 2022 latest news in hindi , up election 2022

up election 2022 opinion poll satta bazar , up election 2022 up , up election 2022 mayawati , rss on up , up election 2022 twitter , up election 2022 com , up election 2022 trends , up election 2022 group , up election 2022 mukhyamantri , up election 2022 satta bazar phalodi , up election 2022 predictions in hindi , up election 2022 date latest news , up election 2022 total seats in hindi एम , up election 2022 janta ka mood , up election 2022 postponement update

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story