×

UP Election 2022: काशी में गठबंधन की हुंकार, ममता-अखिलेश बोले- यूपी से BJP हो रही साफ, सातवें चरण में लगेगी अंतिर मुहर

UP Election 2022: आज वाराणसी में समाजवादी पार्टी के गठबंधन की बड़ी रैली हुई। जिसमें अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 3 March 2022 9:58 AM GMT (Updated on: 3 March 2022 2:38 PM GMT)
Big rally of Samajwadi Party alliance in Varanasi
X

 वाराणसी में समाजवादी पार्टी के गठबंधन की बड़ी रैली (फोटो-सोशल मीडिया)

Varanasi: उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। आज वाराणसी में समाजवादी पार्टी के गठबंधन की बड़ी रैली हुई। जिसमें अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, जयंत चौधरी समेत गठबंधन के सभी नेता शामिल हुए और भाजपा सरकार पर हमला बोला। इस रैली में टीएमसी के भी कार्यकर्ता भारी संख्या में अपनी पार्टी के झंडे लिए दिखाई दिए।

सीएम ममता बनर्जी ने रैली को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर बारसीं। उन्होंने कहा कि यहां मुझे गली दी गई लेकिन मैं डरने वाली नहीं हूं यूपी में बीजेपी की हार तय है, आप लोग यहां से इन्हें हराइये इसके बाद इन्हें केंद्र की सत्ता से भी बेदखल करेंगे।

अखिलेश यादव- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी से झूठी पार्टी कोई नहीं है। दुनिया में सबसे ज्यादा यही पार्टी झूठ बोलती है। इन्होंने लोगों को सपना दिखाया था कि बनारस को क्योटो बना देंगे। बनारस को क्योटो बनाने वाले बीजेपी के लोगों ने काशी की इतनी तोड़फोड़ कर दी है की इस बार बनारस के लोग भारतीय जनता पार्टी के झूठ का रस निकालने का काम करेंगे।

उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी होगी क्या किसानों की आय दोगुनी हो गई। इनकी सभी बातें झूठी होती हैं। इसलिए छह चरण ये बुरी तरह से हार रहे हैं। आप लोग भी इनका पूरी तरह से सफाया कीजिए। अखिलेश अपने चुनावी घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार बनने पर सभी वादों को पूरा किया जाएगा। उत्तर प्रदेश को फिर विकास और खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का काम करेंगे।

शिवपाल यादव- रैली को संबोधित करते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव ने कहा कि अब उन्होंने अखिलेश को अपना नेता मान लिया है, अखिलेश और वह एक हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है।

शिवपाल यादव ने काशी की जनता से अपील करते हुए कहा कि आप लोग वाराणसी की सभी जीत पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दीजिए। हम लोग मिलकर बनारस का विकास करेंगे।

रामगोपाल यादव- वहीं सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा पूर्वांचल में पूरी तरह से साफ हो जाएगी। पश्चिम से पूरब तक सपा की लहर है, और जनता का भारी समर्थन हासिल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की तरह सपा का घोषणा पत्र फर्जी नहीं है। हम जो कहते हैं वह करते हैं। बात चाहे शिक्षा मित्रों के नियमित करने की हो या फिर आशा बहनों के मानदेय बढ़ाने की हो। हम जो भी वादा कर रहे हैं वह पहली कैबिनेट में पूरी करेंगे। सिलसिला सात मार्च को समाप्त हो जाएगा।

ओम प्रकाश राजभर- सपा गंठबंधन में शामिल सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपने चिरपरिचित अंदाज में एक बार फिर बीजेपी सरकार पर जमकर वार किया। उनके निशाने पर पीएम मोदी और सीएम योगी ही रहे। राजभर ने कहा कि एक नई बीमारी आई है, बीमारी का नाम मोदी और योगी नामक भगवा सांड हैं। इनको भगाना जरूरी है।

राजभर ने सीएम योगी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मेरी हत्या कराना चाहते हैं। जब मैं अपने बेटे का नामांकन कराने पहुंचा तो योगी के गुंडों ने हमारे साथ बदसलूकी की। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वोट के लिए जिले-जिले दौड़ रहे हैं।

जयंत चौधरी- आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम देश बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। युवा साथियों आप अपना समर्थन समाजवादी को दें। आज भाजपा के लोगों से पूछिए कि यूपी चुनाव में का बा। यूपी चुनाव में गठबंधन बा। अब तो बंगाल से ममता दीदी भी बनारस आ गई हैं। इसलिए यूपी में भाजपा की बुरी हार होने जा रही है। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं और यूपी फिर से खुशहाल होगा। किसानों का दुख दर्द दूर किया जाएगा।

सोनभद्र में अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav in Sonbhadra

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज में चुनावी जनसभा में भाजपा पर जमकर हमला बोला। उमड़ी भीड़ से गदगद अखिलेश ने कहा कि हमें अपार जनसमर्थन दिखाई दे रहा है। उनका जोश बता रहा है कि सपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। लोगों को पता लग गया है कि बाबा योगी की पांच साल सरकार कैसी थी। किसानों की आय दोगुना करने का वायदा किया था लेकिन कोई किसान ऐसा नहीं मिला जिसकी दोगुनी आय हुई हो।

उन्होंने कहा कि जिस तरह.डीएवी बाजार से गायब हो गई, उसी तरह बीजेपी को गायब कर दो। बोरी से पांच किलो डीएवी भी चोरी हो गई। अभी बीजेपी वाले पाच किलो खाद निकाल रहे है।इस बार सरकार में आए तो दस किलो कम कर दिया। मुफ्त सिलंडर योजना पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि 1000 में सिलंडर भरा जा रहा है। चुनाव खत्म होते ही दाम और बढ़ जाएंगे।पांच साल युवाओं ने इंतजार किया लेकिन कोई नौकरी नहीं मिली। सोनभद्रः में कोई इंडस्ट्री, कोई उद्योग नहीं मिला। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी दुनिया की सबसे झूठी पार्टी है। भ्रष्टाचार, कालाधन खत्म नही आया।

डबल इंजन की सरकार में महंगाई दोगुनी हो गई। कोई ऐसी चीज नहीं बची जो महंगी नहीं हुई हो। भाजपा की उद्योग पति बड़े- बड़े सेठ मदद कररहे हैं। यहीं बड़े उद्योग पति27 बैंको का 23 हजार करोड़ लेकर भाग गए। बाबा मुख्यमंत्री जो हैं कहते हैं दो करोड़ नौकरियां बांट दी। लैपटॉप बांटा लेकिन कहीं कुछ नहीं दिख रहा। अगर मुख्यमंत्री लैपटॉप चलाना जानते तो झूठा वायदा, झूठा दावा नहीं करते। सपा ने लैपटॉप बांटा। गरीबों के इलाज के लिए एंबुलेंस चलवाई। बाबा मुख्यमंत्री ने एंबुलेंस भी खराब कर दी।

सोनभद्र में सपा की सरकार बनी तो दोगुनी एंबुलेंस चलाएंगे।अस्पताल की सुविधा बढांएगे।गरीब की इलाज मुफ्त कराएंगे।जब से बाबा मुख्यमंत्री ने 100 से 112 किया। तब से पुलिस खराबः हो गई। सपा की सरकार बनने पर सौ नंबर पुलिस वाहन की संख्या दोगुनी की जाएगी। बीजेपी नेताओं के भाषण सुने होंंगे। कल भी एक बोलकर गए। इसका आंकलन करेंगे तो पता चलेगा कि भाजपा का छोटा नेता छोटा झूठ,.बड़ा नेता बड़ा झूठ बोल रहे हैं।

बारहवीं पास कर इंटर में जाने पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि शुक्र मनाओ कि यह नहीं कहा कि इंटर के बाद हाईस्कूल में जाएंगे, तब लैपटॉप मिलेगी। इस.बार गर्मी निकालने वालों की जनता भाप निकाल देगी। जब.से बाबा. मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे सोकर उठते हैं। तब से मैंने उनके घर पर नजर रखनी शुरू करदी है। शाम को कभी-कभी धुआं उठता दिखती है। बाबा मुख्यमंत्री ने 11 मार्च को लखनऊ से गोरखपुर के लिए टिकट बुक कर ली है। परिवारवादी के मसले पर कहा कि यहां जो भी हैं, सभी परिवार वाले हैं जिन्होंने शादी के लड्डू खाए ही नहीं, वह.परिवार का महत्व क्या समझा। बिजली महंगी हो गई।

जनता को बिजली करंट लग रहा है।जब भी सपा सरकार आई सोनभद्रः में बिजली कारखाना लगा। सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी। बजट में राशन के लिए कोई व्यवस्था नहीं तो मार्च बाद बीजेपी मुफ्त राशन कैसे देगी। सपा सरकार बनी तो पांच साल मुफ्त राशन, एक लीटर दूध, एक किलो घी, एक लीटर सरसों तेल, चीनी भी मुफ्त देंगे।

सपा ने तय किया है कि समाजवादी पेंशन जिसे भाजपा ने बंद कर दिए। उसे सपा सरकार बनने पर पांच सौ की जगह.1500 दी जाएगी। बीएड, Tet वालों की मदद सपा करेगी, उन्हें समायोजित करेगी। शिक्षामित्रों के साथ अन्याय खत्म कर पक्की नौकरी देंगे। सबसे ज्यादा पद शिक्षा विभाग में खाली है। तीन साल से पढ़ाई बर्बाद हो गई। 11 लाख सरकारी पद खाली है जिसपरनौकरी दी जाएगी। रसोइया, आंगनबाड़ी, आशा के लिए भी काम होगा। गांव में सरकार के लोगों को भेजवाकर जाति प्रमाण. पत्रबनाया जाएगा।

जानना चाहते हैं कि गिट्टी-बालू सस्ता करने का वायदा कर महंगी क्यों कर दी गई। लोहिया आवास गरीबों, आदिवासियों को देंगे। यह.योजना सबसे पहले सोनभद्र से सोलर आदि सुविधाओं के साथ शुरू होगी। बीजेपी के शौचालय बिना पानी लगे हैं। उभ्भा घटना पर कहा कि सरकार सजग होती तो घटना न होती। आदिवासियों को वनाधिकार कानून का तेजी से लाभ देंगे।

कोराना काल का जिक्र करता हुए कहा कि युवाओं को आईटीआई, तकनीकी कालेजों में ऐसी पढ़ाई होगी कि पढ़ाई पूरी होते ही रोजगार मिलने लगे। जब से सपा ने फ्री बिजली की बात की भाजपा वालों को बिजली गुल हो ग ई। कभी बाबा मुख्यमंत्री के नाम से थर्मल पावर प्लांट का नाम नहीं सुना। सोन नदी में करगरा से अगोरी तथा कनहरा से परसोई नदी में पुल बनाएंगे। डीजल,.पेट्रोल, सिलंडरमहंगा कर दिया। सपा सरकार आई तो सेना की भर्ती कराई जाएगी। आयु सीमा में भी छूट देंगे।

लखनऊ में उद्यमी समिट कर चार करोड़ के समझौते कराए लेकिन एक भी कारखाने नहीं लगे। मिसाइल, बम का कारखाना लगाने की बात कहने वाले माचिस तीली का कारखाने नहीं लगा पाए। सपा की ताकत बढ़ी है। पहले चरण से आगे है। आखिरी चरण में बीजेपी साफ.हो जाएगी। जनता में भाजपा के खिलाफ 440 वोल्ट का करंट है।

कोराना में कोई मदद नहीं दी। सपा सरकार में बने अस्पताल काम आए। सोनभद्रः का ट्रामा सेंटर अस्पताल चलवाएंगे। बीजेपी वालों के चालान वाले साफ्टवेयर ठीक करेंगे। ओबरा से अनपरा की सड़क सपा बनवाएगी। नगवां सिंचाई परियोजना शुरू करेंगे।

जौनपुर में बोले अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav in Jaunpur

जौनपुर। यूपी विधानसभा चुनाव में सातवें चरण के चुनाव प्रचार के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे है। इसी क्रम में आज गुरुवार को दूसरे दिन भी जौनपुर पहुंचे और केराकत विधानसभा क्षेत्र के तरियारी में आयोजित जनसभा में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बरसे।

उन्होंने कहा कि हमारे समर्थन में वाराणसी पहुंचीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को देखकर भाजपा वाले घबराए हुए हैं। वहां आज ममता बनर्जी के साथ ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ है। लग रहा है कि बनारस वाले इस बार भाजपा के झूठ का रस निकाल देंगे।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग इतना घबराए हैं कि ममता बनर्जी को काला झंडा दिखाए। वे जैसे ही ममता बनर्जी को देखते हैं तो उन्हें बंगाल की हार याद आ जाती है। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि धरती पर इतना झूठ बोलने वाला कोई दल नहीं होगा, जितना भाजपा के लोग बोलते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई बढ़ गई। डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान पर हैं। समय पर किसानों को खाद नहीं मिला। खाद मिली भी तो पांच किलो की चोरी हो गई। जैसे डीएपी नहीं मिली वैसे ही चुनाव के बाद भाजपा भी नहीं दिखाई देगी। यूपी और जौनपुर की जनता इस बार भाजपा को माफ नहीं बल्कि पूरा साफ कर देगी।

उन्होंने कहा कि कल ही स्वामी प्रसाद के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ। उनके काफिले पर हमला हुआ था। ये हमला इसलिए हुआ कि पिछड़े दलित सब एक हो गए हैं। इसके पहले वाराणसी में ओम प्रकाश राजभर जब नामांकन करने गए थे उनपर भी भी हुआ था। जो घबराए हुए होते हैं, वो जल्द आपा खो देते हैं।

सपा प्रमुख ने कहा कि लग रहा है कि समाजवादी पार्टी जौनपुर की सभी सीटें जीतने जा रही है। पिछले तीन साल से कोई भर्ती नहीं हुई है। नौजवान भर्ती होकर वर्दी पहनकर देश की सेवा करना चाहता है। हमारी सरकार सत्ता में आई तो भर्ती निकाली जाएगी। सपा की सरकार आएगी तो बीएड और टेट, बीपीडीए को भी नौकरी देने का काम किया जाएगा, जो लोग गर्मी निकालने की बात कर रहे थे, उनकी भाप निकालने का काम करेंगे।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story