×

UP Election 2022: मुलायम यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल, केशव प्रसाद मौर्य ने कही ये बड़ी बात

UP Election 2022:उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अर्पणा यादव के बारे में मीडिया के माध्यम से पहले से ही मालूम होता रहा है कि वह भाजपा की विचारधारा से कितना प्रभावित रही हैं।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Monika
Published on: 19 Jan 2022 6:24 AM GMT
Mulayam Singh daughter-in-law Aparna Yadav
X

अपर्णा यादव  (photo : social media 

UP Election 2022: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने ही परिवार में सफल नहीं हैं। न वो मुख्यमंत्री के तौर पर और न ही सांसद के तौर पर सफल रहे हैं।

आज जब अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के छोटे भाई प्रतीक यादव (Prateek Yadav) की पत्नी अर्पणा यादव (Aparna Yadav) भाजपा में शामिल हुई तो उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अब तक चुनाव लडने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अर्पणा यादव (Mulayam Singh daughter-in-law Aparna Yadav) के बारे में मीडिया के माध्यम से पहले से ही मालूम होता रहा है कि वह भाजपा की विचारधारा से कितना प्रभावित रही हैं। उनकी राष्ट्रवादी सोच पहले से ही परिलक्षित होती रही है।

उन्हे गर्व है कि अर्पणा यादव भाजपा में शामिल हुई

इस अवसर पर अर्पणा यादव ने कहा कि उन्हे गर्व है कि वह भाजपा में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा क मेरे चिंतन में राष्ट्रधर्म सबसे आगेरहा है। कहा कि प्रधानमंत्री की स्वच्छ भारत और महिला स्वालम्बन आदि कार्यक्रमों से हमेशा प्रभावित रही हूं और अपनी क्षमता से जो कुछ भी हो सकेगा वो पूरा करूंगी।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि अर्पणा यादव का पार्टी मे स्वागत है। उनके आने से भाजपा को लाभ मिलेगा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story