UP Election 2022: विभिन्न दलों के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली

UP Election 2022:आज सपा (SP), बसपा (BSP) और कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है ।

Network
Newstrack NetworkPublished By Monika
Published on: 6 Dec 2021 8:00 AM GMT
leaders joined bjp
X

 कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली (फोटो : सोशल मीडिया )

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश भाजपा (BJP) में नेताओं और पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों के शामिल होने का सिलसिला जारी है। आज भी सपा (SP), बसपा (BSP) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (PSP) के अलावा पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने मोदी (PM Modi) और योगी (CM Yogi) की नीतियों पर अपनी आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा ज्वावनिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी (Dr. Laxmikant Bajpai)की उपस्थिति में पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की शबाना खंडेलवाल (shabana khandelwal), राष्ट्रीय कवि पूर्व आईपीएस मनोज झा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की मनीषा सिंह बसपा से पूर्व मंत्री किरण जाटव , अभिराम सिंह दारा, रामदास बहेलिया राष्ट्रीय कवि सौरव जैन समेत विभिन्न दलों के कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता (bjp ki sadasyata) ली।

बड़े पैमाने पर लोग भाजपा में शामिल हो रहे

इस मौके पर डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि पार्टी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बड़े पैमाने पर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस तरह लोगों के दूसरे दलों के आने से भाजप की लगातार ताकत बढ़ती जा रही है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story