×

UP Election 2022: भाजपा तय करेगी पहले चरण के अपने प्रत्याशी, अखिलेश बैंठेगे अपने चाचा शिवपाल के साथ

UP Election 2022: पहले चरण का मतदान दस फरवरी को होने जा रहे हैं। इसके चरण के लिए नामांकन का काम 14 जनवरी से शुरू हो रहा है।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Monika
Published on: 10 Jan 2022 7:17 AM GMT
UP Chunav 2022
X

UP Chunav 2022

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha Chunav) के लिए भाजपा (BJP) ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। प्रचार प्रसार के साथ आज से प्रत्याशियों के चयन का काम (candidates selection) भी आज से शुरू हो रहा है। पहले चरण के प्रत्याशियों के चयन का काम भाजपा चुनाव समिति की आज शाम चार बजे होने वाली बैठक के दौरान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पहले चरण का मतदान दस फरवरी (First phase polling 10 february) को होने जा रहे हैं। इसके चरण के लिए नामांकन का काम 14 जनवरी से शुरू हो रहा है।

भाजपा ने हाल ही में प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है जिसमें मुख्यममंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) , उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ ही संजीव बालियान, राजवीर सिंह, विनोद सोनकर, ब्रजेश पाठक, बेबी रानी मौर्य, अरुण सिंह, रमापति राम त्रिपाठी, वाई सत्य कुमार, सुनील ओज, संजीव चौरसिया प्रमुख रूप से शामिल हैं।

भाजपा ने टिकटों (BJP ticket) को लेकर फाइनल राउंड सर्वे शुरू करा दिया है। इसके तहत पश्चिम क्षेत्र के 71 सीटों की जिम्मेदारी दिल्ली और मध्य प्रदेश भाजपा नेताओं को दी है। एक प्रदेश स्तरीय नेता को एक-एक मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं तीन-तीन पदाधिकारियों को एक-एक विधानसभा क्षेत्र में लगाया गया है। वहीं मेरठ जैसे बड़े जिलों में 20-20 लोगों की टीम भेजी गई है।

उम्मीदवारों के चयन का काम तीन दिन में पूरा कर लिया जाए

उधर बसपा (BSP) अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने मुख्य सेक्टर प्रभारियों से कहा है कि उम्मीदवारों के चयन का काम तीन दिन में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने रविवार को बैठक में मंडलवार उम्मीदवारों के चयन के बारे में जानकारी ली। इसमें बताया गया कि लगभग 323 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन का काम पूरा हो गया है। शेष 80 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन का काम पूरा कर लिया जाएगा। प्रत्याशी चयन के मामले में सबसे आगे बहुजन समाज पार्टी चल रही है।

वहीं समाजवादी पार्टी (samajwadi party) में टिकट चयन को लेकर पार्टी अध्यक्ष एक राउन्ड की बैठक कर चुके हैं पर उनके साथ दिक्कत सहयोगी दलों के गठबन्धन को लेकर भी है। आज अखिलेश यादव (akhilesh yadav) अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) के साथ बैठक भी कर रहे हैं जिसमें उनके चाचा एवं राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव भी मौजूद रहेंगें

दरअसल, पार्टी का गठबन्धन रालोद और सुहेलदेव राजभर पार्टी से पहले ही हो चुका है। जबकि प्रसपा के अलावा अभी अन्य दलों से गठबन्धन होने की उम्मीद बनी हुई है जिसके कारण प्रत्याशियों के चयन पर अंतिम फैसला होने में समय लग सकता है।

कांग्रेस में अक्सर टिकट चयन में काफी समय लग जाता है

वहीं कांग्रेस (congress) की तरफ से भी प्रत्याशियों के चयन की कवावद शुरू हो गयी है। जल्द ही हर विधानसभा क्षेत्र में तीन तीन उम्मीदवारों का पैनल हाईकमान के पास भेज दिया जाएगा। लेकिन कांग्रेस में अक्सर टिकट चयन में काफी समय लग जाता है। कई बार तो प्रत्याशियों को नामांकन तिथि खत्म होने के एक दिन पहले ही बताया जाता है।

इस पार्टी के अतीत को देखे तो जहां अन्य दल चरणबद्ध प्रत्याशियों की घोषणा का करती रही है वहीं इस मामले में कांग्रेस और भाजपा कई चक्र में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करते रहे हैं। बसपा के बारे में कहा जा रहा है 15 जनवरी को अपने जन्मदिन पर मायावती टिकटों की घोषणा कर सकती है।

प्रदेश में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 14.05 करोड़ वोटरों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए गए थे। प्रदेश में अब तक करीब 52.80 लाख नए मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गए हैं। इसमें महिला वोटरों की संख्या 28.86 लाख है। पहली बार करीब 19.89 हजार मतदाता वोटिंग अधिकार का प्रयोग करेंगे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story