×

UP Election 2022: यूपी चुनाव में अपना दम दिखाएंगी यह महिलाऐं, देंगी दिग्गजों को टक्कर

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी राजनीतिक दाल जनता को लुभाने का प्रयास कर रहे है. इसकी के चलते देश की आधी आबादी याने महिलाओं को लुभाने के लिए इस बार सभी दाल महिला नेताओं को अहम भूमिका में रख रहें है. जानें कौन है वो महिलाऐं जिन पर रहेगी इस चुनाव में नज़र...

Anshul Thakur
Written By Anshul Thakur
Published on: 10 Jan 2022 12:25 PM GMT
UP Election 2022
X

UP Election 2022

UP Election 2022: यूपी चुनाव (UP Chunav 2022) को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं. वहीं विधानसभा चुनाव 2022 के लिए महिलाओं ने कमर कस ली है. इस चुनाव में महिला वोटरों तक पहुंचने के लिए कई महिला नेताओं को अहम भूमिका में देखा जा रहा है. आइए आपको बताते है की वो कौन कौन सी महिला नेत्रियां है जिन पर इन चुनावों में सबकी नज़रें तिकी हुई है.

प्रियंका गांधी

इनमें सबसे पहले नाम आता है कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा लगभग हर चुनावों में कांग्रेस की स्‍टार प्रचारक के रूप में दिखाई देती हैं। कई बार प्रियंका के नाम का सुझाव कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद के लिये भी दिया गया,प्रियंका गांधी ने जिस तरह से 'पिंक मेनिफेस्टो' और 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' कैंपेन की शुरुआत की है उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह भी उत्तर प्रदेश चुनाव एक उमीदवार के रूप में कड़ी हो सकती है. फिलहाल वह ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को लीड करती हुई दिखाई दे रही हैं.

रीता बहुगुणा जोशी

प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी रीता बहुगुणा जोशी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा और कमला बहुगुणा की बेटी हैं. जिसके चलते उनका लम्बा राजनीतिक अनुभव है. उन्होंने इलाहाबाद की मेयर के रूप में 1995 में राजनीति में प्रवेश किया। वह उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उन्होंने 2007 से 2012 तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा की भूमिका भी बखूबी निभाई है। 20 अक्टूबर 2016 को, वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं थीं। उनका अनुभव और कांग्रेस से बीजेपी में आने के बाद वो विधायक और सांसद उनका यह सफर उनको आगामी चुनाव बड़ी ज़िम्मेदारी दिला सकता है. उनको ब्राह्मण वर्ग और पढ़े लिखे चेहरे के तौर पर देखा जाता है.

स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी से जनता और भारतीय जनता पार्टी को बहुत उम्मीदें हैं. स्मृति ईरानी ने अमेठी से राहुल गांधी को हराया था. जिसके बाद उन्हें केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री बनाया गया. 2022 के चुनाव में एक बार फिर वह बड़ी जिम्मेदारी निभाने वाली हैं. इसके साथ ही उन्हें स्टार प्रचारक के रूप में भी पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है.

स्वाति सिंह

योगी सरकार देश की आधी आबादी यानी महिलाओं को अपनी और आकर्षित करने के लिए कई जाने माने चेहरों को चुनाव में अहम भूमिका दे रहे हैं. जिनमें राज्य मंत्री स्वाति सिंह भी शामिल है. इनका राजनीति में सफ़र काफी पुराना है. लेकिन जब उनके पति दयाशंकर सिंह के उनके खिलाफ बयान के बाद जिस तरह बसपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ बात की थी. उसके बाद ही स्वाति सिंह विधानसभा चुनाव में पार्टी में मौका दिया. वहीं सरकार बनने के बाद उन्हें मंत्री भी बनाया गया. अब वह भारतीय जनता पार्टी का एक जाना- माना चेहरा है और उसे इस बार भी काफी उम्मीदें हैं. इस विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें बीजेपी द्वारा दौरे और प्रचार में मंच पर अहम चेहरे के तौर पर पेश कर सकती है.

साध्वी निरंजन

साध्वी निरंजन फ़तेहपुर की सांसद हैं. साथ ही वह केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की टीम में भी शामिल. साध्वी निरंजन ज्योति दूसरी बार सांसद बनीं हैं. इससे पहले वह विधायक भी रह चुकी हैं. जिसके चलते उनकी अपने क्षेत्र में पकड़ बहुत मजबूत है. उनके शब्द और उनकी वेशभूषा और उनका अनुभव पार्टी की इस चुनाव में काफ़ी मदद कर सकता है. वाली है.

Anshul Thakur

Anshul Thakur

Next Story