×

UP Election 2022: अमित शाह का सहारनपुर व मेरठ का दौरा आज, बदलेंगे पश्चिम की सियासत का रुख

UP Election 2022: अमित शाह का जाट और अल्पसंख्यक राजनीति को गरमाने के लिए आज का दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Monika
Published on: 29 Jan 2022 2:58 AM GMT
UP Election 2022: अमित शाह का सहारनपुर व मेरठ का दौरा आज, बदलेंगे पश्चिम की सियासत का रुख
X

UP Election 2022: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का (Union Home Minister Amit Shah) आज मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) , सहारनपुर (Saharanpur) का दौरा है। ऐसा माना जा रहा है कि अमित शाह आज सहारनपुर से पश्चिम यूपी का चुनाव (West UP election) अभियान तेज करेंगे। शाह देवबंद और सहारनपुर में घर घर दौराकर भाजपा (BJP) के लिए वोट (vote ) मांगेंगे और भाजपा नेताओं के साथ बैठककर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की स्थिति की समीक्षा करेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले अमित शाह मथुरा और कैराना में डोर टू डोर कैम्पेन (Door to Door Campaign in Mathura and Kairana) कर चुके हैं।

अमित शाह का जाट (Jat )और अल्पसंख्यक राजनीति को गरमाने के लिए आज का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि किसान आंदोलन के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को किसानों और जाटों के विरोध को झेलना पड़ रहा है। शाह इस दौरान स्थितियों को भाजपा के अनुकूल बनाने का पूरा प्रयास करेंगे। और क्षेत्रीय नेताओं से बात करके उनकी नाराजगी दूर कर का पुरजोर प्रयास करेंगे।

कहा जा रहा है कि भाजपा के लिए सहारनपुर की बेहट और सहारनपुर देहात सीट महत्वपूर्ण है। इस दौरे के दौरान घोषित कार्यक्रम से अलग हटकर शाह कुछ समय अनुसूचित जातियों पर भी केंद्रित कर सकते हैं। इस दौरान वह इनके साथ भोजन भी कर सकते हैं। जिस तरह से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कुछ अनुसूचित जातियों के घरों में भोजन किया था।

ये है अमित शाह का कार्यक्रम (Amit Shah today program)

सुबह 10.20 बजे IGI एयरपोर्ट से रवाना होंगे गृह मंत्री

सुबह 11 बजे पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे अमित शाह

सुबह 11.15 बजे प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम-वृंदावन गार्डन भोपा मुजफ्फरनगर में कार्यक्रम

दोपहर 12.30 बजे जनसंपर्क अभियान सदर विधानसभा हनुमान चौक से भगत सिंह रोड तक करेंगे गृहमंत्री

दोपहर 2.05 बजे देवबंद बाजार सहारनपुर पहुंचेगे गृहमंत्री

दोपहर 2.10 बजे जनसंपर्क अभियान देवबंद बाज़ार सहारनपुर में करेंगे

दोपहर 3.15 बजे प्रभावी मतदाता संवाद कोटा सहारनपुर में करेंगे

दोपहर 4.20 बजे संगठनात्मक बैठक होटल सहारनपुर में करेंगे

दोपहर 5.30 बजे तक जनसंपर्क अभियान-न्यू शारदा नगर सहारनपुर में करेंगे

शाम 6.25 बजे सरसावां एयरफोर्स स्टेशन सहारनपुर से होंगे रवाना

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story