×

UP Election 2022: किसी भी विधायक का टिकट नहीं काटा जाएगा, बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

Up Election 2022 : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि चुनाव के लिए पार्टी के किसी भी विधायक का टिकट नहीं काटा जाएगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 9 Jan 2022 11:57 AM GMT
Up election 2022
X

Up Election 2022 : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, चुनाव के लिए पार्टी के किसी भी विधायक का टिकट नहीं काटा जाएगा (Social media) 

Up Election 2022 : उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले सत्ताधारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए पार्टी के किसी भी विधायक का टिकट नहीं काटा जाएगा। कई महीनों से इस बात की चर्चा चल रही थी कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा 100 से 125 विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं, लेकिन आज प्रदेश अध्यक्ष ने यह बात कह कर सारे कयासों पर विराम लगा दिया।

2022 के रण को जीतने की चर्चा बनेगी

वहीं दूसरी तरफ प्रदेश चुनाव समिति की एक आवश्यक बैठक 10 जनवरी को आयोजित की गई है। चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बैठक में 2022 के रण को जीतने की चर्चा बनेगी और पहले फेज के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की जाएगी। भाजपा की 24 सदस्यीय चुनाव समिति की अहम बैठक के बाद उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की जाएगी।

ये रहें मौजूद

24 सदस्यीय चुनाव समिति की बैठक में सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राधामोहन सिंह, सुनील बंसल, संजीव बाल्यान, राजवीर सिंह,विनोद सोनकर, ब्रजेश पाठक, बेबी रानी मौर्या, अरुण सिंह, रमापति त्रिपाठी, वाई सत्य कुमार, सुनील ओज, संजीव चौरसिया शामिल होंगे। इन 24 सदस्यीय समिति के बैठक में उम्मीदवारों की रिपोर्ट तैयार कर टिकट की घोषणा की जाएगी।

विधानसभा सीट पर भी विचार करेगी

बैठक के दौरान भाजपा अपने सहयोगी दलों अपना दल और निषाद पार्टी के लिए दी जाने वाली विधानसभा सीट पर भी विचार करेगी । इसके बाद प्रत्याशियों की सूची केंद्रीय हाईकमान को सौंप दी जाएगी जिस पर पार्टी का संसदीय बोर्ड प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगा।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story