UP Elections 2022: लखनऊ वासी ध्यान दें! आज योगी, प्रियंका और केजरीवाल का है रोड शो, जाम से बचने के लिए न जाएं इन इलाकों में

UP Election 2022 : सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी-अपनी पार्टी के लिये चुनाव प्रचार करते हुए देखे जाएंगे.

Shashwat Mishra
Report Shashwat MishraPublished By Ragini Sinha
Published on: 21 Feb 2022 8:14 AM GMT
UP Elections 2022: लखनऊ वासी ध्यान दें! आज योगी, प्रियंका और केजरीवाल का है रोड शो, जाम से बचने के लिए न जाएं इन इलाकों में
X

UP Election 2022 : रविवार को प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान हो चुका है। जिसके अंतर्गत 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान हुआ। वहीं अब बारी है, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Elections 2022) के चौथे चरण की। जिसमें लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों पर मतदान होगा। इसके मद्देनजर, इन सीटों पर चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। जिसको ध्यान में रखते हुए, सभी नेता अपनी पूरी ताकत झोंके दे रहे हैं।

सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी-अपनी पार्टी के लिये चुनाव प्रचार करते हुए देखे जाएंगे। ऐसे में, ट्रैफिक जाम की संभावना प्रबल है। जिस लिहाज़ से आम आदमियों को नेताओं के रुट और जनसभाओं के समय का ध्यान देना चाहिए। जिससे वह सही मार्ग चुन सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी का मुंशीपुलिया और सीतापुर रोड पर

मुख्यमंत्री योगी का हरदोई, रायबरेली और लखनऊ में जनसभाओं करना तय हुआ है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री लखनऊ में दो जनसभाओं को संबोधित करते हुए दिखेंगे। इसमें 3:35 बजे मुंशीपुलिया क्षेत्र में। वहीं, 4:20 बजे सीतापुर रोड़ पर जनसभा करेंगे। इन दो जगहों पर जाने से वह दो विधानसभा, लखनऊ पूर्व व लखनऊ उत्तर के प्रत्याशी हेतु वोट मांगेंगे।

  • डाक बंगला शाहाबाद, हरदोई में करेंगे जनसभा।
  • 1 बजे बैसवारा कॉलेज, रायबरेली में जनसभा।
  • 2 बजे गन्ना काटा मैदान, रायबरेली में जनसभा।
  • 3.35 बजे मुंशीपुलिया, लखनऊ में जनसभा।
  • 4.20 बजे सीतापुर रोड, लखनऊ में जनसभा।

लखनऊ में तीन स्थानों पर है प्रियंका गांधी का कार्यक्रम

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का सोमवार को लखनऊ में तीन स्थानों पर और हरदोई में एक जगह कार्यक्रम है। वह इन स्थानों पर जाकर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव अभियान में हिस्सा लेंगी। प्रियंका गांधी का पहला कार्यक्रम चिनहट में ड़ोर टू डोर जनसंपर्क का था। जिसे उन्होंने बख़ूबी ढ़ंग से क़िया। इसके बाद, वह हरदोई के लिये रवाना हो गई। जहां माधवगंज से वह सभी कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोटों की गुहार लगाएंगी। फ़िर, वह लखनऊ वापस लौटेंगी। और, सरोजिनी नगर में दोपहर साढ़े तीन जनसभा करेंगी। जिसके बाद, शाम 5 बजे बालागंज चौराहे पर नुक्कड़ सभा के साथ अपने चौथे चरण के चुनाव प्रचार का समापन करेंगी।

  • चिनहट बाजार, लखनऊ में डोर टू डोर जनसंपर्क (10.50 AM)
  • माधवगंज, हरदोई में जनसभा (1 PM)
  • सरोजिनी नगर, लखनऊ में जनसभा (3.30 PM)
  • बालागंज चौराहा, लखनऊ में नुक्कड़ सभा (5 PM)

12 बजे है अरविंद केजरीवाल का कार्यक्रम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लखनऊ में एक स्थान पर जनसभा है। वह कैसरबाग के सिटी स्टेशन के नज़दीक मशहूर रिफ़ा-ए-आम मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए देखे जाएंगे।

• दोपहर 12:00 बजे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचेंगे रिफ़ा-ए-आम मैदान, कैसरबाग (निकट लखनऊ सिटी रेलवे स्टेशन)

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story