Up Election 2022: लखनऊ के चिनहट बाज़ार में पहुंची प्रियंका गांधी, BJP पर बोला हमला बोलते हुए कहा, 'भाजपा ने सिर्फ़ बेचने का काम किया'

Up Election 2022 : प्रियंका गांधी ने इस दौरान बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ़ एयरपोर्ट और बंदरगाहों को बेचने का काम किया है।

Shashwat Mishra
Report Shashwat MishraPublished By Ragini Sinha
Published on: 21 Feb 2022 8:57 AM GMT (Updated on: 21 Feb 2022 12:46 PM GMT)

Up Election 2022 : सोमवार को चौथे चरण के चुनाव प्रचार का आख़िरी दिन है। जिसके मद्देनजर, सभी राजनीतिक पार्टियों के शीर्ष नेता अपने प्रत्याशियों के लिए पूरे दमखम से ज़ोर-आज़माइश की आख़िरी कोशिश कर रहे हैं।



जिससे उनके प्रत्याशियों पर जनता भरोसा कर सके। इसी के तहत, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी सुबह ही राजधानी के चिनहट बाज़ार इलाके में पहुंची। जहां खुली जीप में वह रोड़ शो करते हुए दिखी।


लोगों से कांग्रेस पार्टी को उसकी नीतियों के आधार पर वोट देने को कहा। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रत्याशी नज़र आए। प्रियंका गांधी ने इस दौरान बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ़ एयरपोर्ट और बंदरगाहों को बेचने का काम किया है।


चुनाव आने पर शिलान्यास का आया ध्यान

प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य दोनों जगह भाजपा सरकार है। प्रियंका ने रोड़ शो के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इन्हें चुनाव के वक़्त शिलान्यास का ध्यान आता है। एयरपोर्ट बेचने वाली सरकार को चुनाव के वक़्त जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास का ध्यान आता है।


आवारा पशुओं के मुद्दे पर भी बोलीं प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश के किसानों की समस्याओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि राज्य में सबसे ज़्यादा आवारा पशुओं की समस्या है। उन्होंने कहा कि "किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करने वाली सरकार फेल है। छुट्टा पशु किसानो की फसल को चौपट कर दे रहे हैं।"


लखनऊ में तीन स्थानों पर है प्रियंका गांधी का कार्यक्रम

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का सोमवार को लखनऊ में तीन स्थानों पर और हरदोई में एक जगह कार्यक्रम है। वह इन स्थानों पर जाकर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव अभियान में हिस्सा लेंगी। प्रियंका गांधी का पहला कार्यक्रम चिनहट में ड़ोर टू डोर जनसंपर्क का था। जिसे उन्होंने बख़ूबी ढ़ंग से क़िया। इसके बाद, वह हरदोई के लिये रवाना हो गई। जहां माधवगंज से वह सभी कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोटों की गुहार लगाएंगी। फ़िर, वह लखनऊ वापस लौटेंगी। और, सरोजिनी नगर में दोपहर साढ़े तीन जनसभा करेंगी। जिसके बाद, शाम 5 बजे बालागंज चौराहे पर नुक्कड़ सभा के साथ अपने चौथे चरण के चुनाव प्रचार का समापन करेंगी।


• चिनहट बाजार, लखनऊ में डोर टू डोर जनसंपर्क (10.50 AM)

• • माधवगंज, हरदोई में जनसभा (1 PM)

• सरोजिनी नगर, लखनऊ में जनसभा (3.30 PM)

• • बालागंज चौराहा, लखनऊ में नुक्कड़ सभा (5 PM)

Photo credits : Ashutosh Tripathi

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story