×

UP Election 2022: बीजेपी को जोर का झटका, सांसद रीता बहुगुणा के बेटे मयंक जोशी हुए सपा में शामिल

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर लिया।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 5 March 2022 11:02 AM GMT
UP Election 2022: Mayank Joshi, son of MP Rita Bahuguna joins SP
X

मयंक जोशी सपा में शामिल: Photo - Social Media

Lucknow: उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण की वोटिंग (final round of voting) के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका दे दिया। अखिलेश यादव आज अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ की विधानसभाओं में जनसभा के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके मंच पर प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी भी नजर आए।

अखिलेश यादव ने मयंक का सपा में स्वागत करते हुए भरे मंच से उनका अपनी पार्टी में अभिवादन किया। अखिलेश यादव ने कहा अब एक और युवा भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी में आ गया है, हम सब युवाओं के भविष्य के लिए मिलकर काम करेंगे।

बता दें बीजेपी सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी (Former cabinet minister Rita Bahuguna Joshi) के बेटे मयंक जोशी (Mayank Joshi) लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें टिकट ना देकर बृजेश पाठक को वहां से अपना प्रत्याशी बनाया। जिससे नाराज मयंक जोशी ने लखनऊ में मतदान से एक दिन पहले सपा सुप्रीमो से जाकर मुलाकात की थी।

मयंक जोशी ने समाजवादी पार्टी किया ज्वाइन

अखिलेश यादव ने इस दौरान उनकी फोटो भी ट्वीट किया था आज मयंक जोशी आजमगढ़ में आधिकारिक तौर पर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर लिया है। इसे भारतीय जनता पार्टी को बड़े झटके के तौर पर देखा जा सकता है क्योंकि रीता बहुगुणा जोशी 2012 में कांग्रेस से कैंट विधानसभा से विधायक बनी थीं। 2017 के चुनाव के पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लिया था। बीजेपी ने उन्हें कैंट से अपना प्रत्याशी बनाया उन्होंने अपर्णा यादव को हराकर चुनाव जीता था और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनीं थीं।


2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें प्रयागराज से अपना उम्मीदवार बनाया और वह जीतकर संसद पहुंच गईं। जिसके बाद रीता बहुगुणा जोशी कैंट सीट से इस्तीफा दे दिया था। 2022 के चुनाव में वह अपने बेटे को इस सीट से बीजेपी बनाना चाह रही थीं लेकिन बात नहीं बनी और बीजेपी आलाकमान से कहीं न कहीं वह भी अंदरूनी तौर पर नाराज हैं।

रीता बहुगुणा जोशी भी ले सकती हैं बड़ा फैसला

क्योंकि मयंक को टिकट देने के बदले उन्होंने खुद के राजनीति से संन्यास लेने की बात कही थी बावजूद उसके पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। जिससे मां बेटे नाराज थे और अब मयंक जोशी भाजपा का साथ छोड़कर साइकिल की सवारी कर लिए हैं। ऐसे में कहा जा सकता है आने वाले दिनों में रीता बहुगुणा जोशी भी कोई बड़ा फैसला ले सकती हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story