×

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कवि दिनकर की एंट्री, छोड़े भाजपा-सपा ने बड़े-बड़े तीर

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव में अब राष्ट्रवादी कवि रामधारी सिंह दिनकर की एंट्री हो गई है। जिसमें दिनकर की कालजयी रचना रश्मिरथी की लाइनों को लेकर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच जंग से छिड़ गई है।

Ramkrishna Vajpei
Written By Ramkrishna VajpeiPublished By Vidushi Mishra
Published on: 18 Jan 2022 9:39 AM GMT
SP BJP
X

सपा भाजपा(फोटो-सोशल मीडिया) 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चल रहे डिजिटल और सोशल मीडिया वार प्रतिवार में अब राष्ट्रवादी कवि रामधारी सिंह दिनकर की एंट्री हो गई है। जिसमें दिनकर की कालजयी रचना रश्मिरथी की लाइनों को लेकर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच जंग से छिड़ गई है।

दिनकर की रचनाएं अनपढ़, किसान, मजदूर, गांव के लोगों सभी को खूब पसंद आती हैं। जिनमें खास है दिनकर का विद्रोही तेवर। सबको आकर्षित करता है कि सिंहासन खाली करो कि जनता आती है। यानी जो सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरेगी उसे सिंहासन खाली करना पड़ेगा।

2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में दिनकर को लाने की पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्वीट से हुई जिसमें उन्होंने

पाते हैं सम्मान तपोबल से भूतल पर शूर, 'जाति-जाति' का शोर मचाते केवल कायर क्रूर। - राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर'

अब इसे अपने ऊपर परोक्ष हमला कर समाजवादी पार्टी की ओर से जवाबी ट्वीट आया

"ऊपर सिर पर कनक-छत्र, भीतर काले-के-काले शरमाते हैं नहीं जगत् में जाति पूछनेवाले" राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर'

इसके जवाब में उत्तर प्रदेश भाजपा का ट्वीट आय़ा कि

तेजस्वी सम्मान खोजते नहीं गोत्र बतला के, पाते हैं जग में प्रशस्ति अपना करतब दिखला के। हीन मूल की ओर देख जग गलत कहे या ठीक, वीर खींच कर ही रहते हैं इतिहासों में लीक। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर

अब समाजवादी पार्टी भला चुप कैसे बैठती जवाब में ट्वीट किया

जाति-जाति रटते, जिनकी पूंजी केवल पाखंड, मैं क्या जानूं जाति? जाति हैं ये मेरे भुजदंड! जनता की रोके राह, समय में ताव कहाँ ? वह जिधर चाहती, काल उधर ही मुड़ता है । हुँकारों से महलों की नींव उखड़ जाती सिंहासन खाली करो कि जनता आती है। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी

खैर इसके जवाब में भाजपा का दिनकर की लाइनें न लिखकर सिंहासन खाली करो कि जनता आती है का भाव लिया है

न जाने कितने आये। सपा के साथ जुड़े। जुड़कर खप गए। लेकिन... मजाल है कि 'पिता-पुत्र' के अलावा कोई दूसरा किसी भी वर्ग, समाज, क्षेत्र का सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन पाया हो! सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सिंहासन दूसरों के लिए कभी खाली नहीं करेंगे क्या अखिलेश बबुआ ? कभी नहीं करेंगे?

जंग अभी जारी है। चुनाव होने तक अभी दिनकर के अलावा और कौन आएगा ये जानना अभी बाकी है। लेकिन चुनाव रोचक होगा। जनता का मनोरंजन भी साथ में।

Samajwadi tweet, bjp tweet, Samajwadi tweet dinkar, bjp tweet dinkar, SP BJP, UP Election 2022, Ramdhari Singh Dinkar, laborers , Samajwadi Party, BJP, Rashmirathi , illiterate farmers laborers , UP assembly elections , digital campaign, social media war, up election 2022 reddit, up election 2022 prediction astrology, up election 2022 quint , up election 2022

up election 2022 result date , up election 2022 yogi, up election 2022 astrology , up election 2022 chances, up election 2022 date , up election 2022

who will win up election 2022 quora , up election 2022 date hindi , up election 2022 opinion poll ndtv , up election 2022 state , up election 2022 kanpur , up election 2022 latest news in hindi , up election 2022

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story