×

UP Election 2022: मुजफ्फरनगर दंगा समाजवादी पार्टी की पहचान, विपक्षी दल पर ऐसे बरसे सीएम योगी

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) को लेकर सियासी बयानबाजी चरम पर पहुंच गई है। सीएम योगी ने मुजफ्फरनगर दंगे (Muzaffarnagar riots) की वजह तत्कालीन सपा सरकार को जिम्मेदार बताते हुए निशाना साधा है।

Krishna Chaudhary
Published on: 29 Jan 2022 1:02 PM GMT (Updated on: 29 Jan 2022 2:19 PM GMT)
UP Election 2022: Muzaffarnagar riots identity of Samajwadi Party, CM Yogi rained on SP like this
X

UP Election 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ- अखिलेश यादव: Photo - Social Media   

UP Election 2022: आगामी विधानसभा चुनाव के दहलीज पर खड़े उत्तर प्रदेश (UP Election 2022) में सियासी बयानबाजी चरम पर पहुंच गई है। जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बीत तनातनी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में चुनाव प्रचार (Election Campaign) को लेकर बागपत के छपरौली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर बड़ा हमला बोला है। सीएम योगी ने मुजफ्फरनगर दंगे (muzaffarnagar riots) की वजह तत्कालीन सपा सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि उक्त दंगे में 60 लोग मारे गए थे और 1500 लोगों को जेल जाना पड़ा था। समाजवादी पार्टी की यही पहचान है।

दंगे का जिन्न निकला बाहर

पश्चिम यूपी (West UP) में चुनाव प्रचार करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर दंगे के जिन्न को एकबार फिर बाहर निकाल दिया है। सपा सरकार के दौरान हुए इस दंगे का जिक्र करते हुए उन्होंने सचिन और गौरव जैसे नौजवानों की हत्याह इसलिए हो जाती है, क्योंरकि वो अपनी बहन की रक्षा के लिए गए थे। सपा की टोपी पाप के दाग से रंगी हुई है। साथ ही बाबरी कांड के दौरान कारसेवकों पर चले गोलियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी टोपी रामभक्तों के खून से भी रंगी हुई है।

सपा सरकार पर हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार के दौरान खराब कानून व्यवस्था (Law and order) का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान यहां हहर तीसरे दिन पर दंगा हुआ करता था। लेकिन भाजपा सरकार के 5 साल के कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं होने दिया गया। पहले की सरकार माफियाओं और दंगाईयों को सम्मानित करने का काम किया करती थी। उन्हीं सीएम हाउस बुलाकर सम्मानित किया जाता था। पेशेवर माफियाओं का सरकार में वर्चस्व हुआ करता था। लेकिन अब बागपत में हाईवे और मेडिकल क़ॉलेज बन रहे हैं और साथ ही माफियाओं के घर बुलजडोजर भी चल रहा है।

मुलायम पर बोला हमला

इस दौरान सीएम योगी ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (SP Patron Mulayam Singh Yadav) पर भी हमला बोलने से नही चुके। उन्होंने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर मुलायम सिंह यादव के एक पुराने बयान के जरिए हमला बोला। उन्होंने कहा मुलायम सिंह कहा करते थे लड़कों से गलती हो जाया करती है। ये इनकी महिलाओं अथवा देश की आधी आबादी के प्रति संवेदना को दर्शाती है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story