×

UP Election 2022 News: घोषणापत्र में आरएलडी निकली सबसे आगे, जयंत चौधरी कल जारी करेंगे अपनी पार्टी का मेनिफेस्टो

UP Election 2022 News: जयंत चौधरी (rld president jayant chaudhary) कल सुबह लखनऊ पहुंचेंगे और दोपहर 12:30 बजे रविंद्रालय में अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। जिसमें मिशन 2022 के लिए वह जनता के सामने क्या वादे कर यूपी के रण में उतरेंगे इसका भी खुलासा होगा।

Rahul Singh Rajpoot
Report Rahul Singh RajpootPublished By Shweta
Published on: 30 Oct 2021 2:31 PM GMT
RLD President Jayant Choudhary
X

 आरएलडी के अध्यक्ष जयंत चौधरी (फोटो साभारः सोशल मीडिया)

UP Election 2022 News: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhan sabha chunav 2022) में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) इस बार सबसे पहले अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रहा है। कल यानी रविवार 31 अक्टूबर को आरएलडी के अध्यक्ष जयंत चौधरी (RLD President Jayant Chaudhary) राजधानी लखनऊ पहुंच रहे हैं। वह अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जनता के सामने रखेंगे। जयंत चौधरी कल सुबह लखनऊ पहुंचेंगे और दोपहर 12:30 बजे रविंद्रालय में अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। जिसमें मिशन 2022 (mission up election 2022) के लिए वह जनता के सामने क्या वादे कर यूपी के रण में उतरेंगे इसका भी खुलासा होगा।

पश्चिमी यूपी में तलाश रहे अपनी खोई जमीन

गौरतलब है कि इस बार जयंत चौधरी के लिए यह चुनाव काफी अहम है, क्योंकि उनके पिता चौधरी अजित सिंह का स्वर्गवास होने के बाद अब पार्टी की कमान पूरी तरह से उनके कंधों पर है। इस चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा की क्या वह पश्चिमी यूपी में अपने खोए हुए जनाधार को वापस ला पाएंगे या 2014, 2017, 2019 की तरह उनकी पार्टी को फिर से करारी हार का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, किसान आंदोलन के बीच बीजेपी से पश्चिमी यूपी के किसानों और जाटों की नाराजगी का फायदा उठाने के लिए जयंत चौधरी लगातार रथ यात्रा (jayant chaudhary rath yatra) निकाल रहे हैं। खाप पंचायतों का सहारा लेकर वह किसान महापंचायत में शिरकत भी कर रहे हैं। जयंत को उम्मीद है कि किसानों के साथ ही जाट, गुर्जर इस बार आरएलडी के पाले में आएंगे। जिससे उनका जो पश्चिमी यूपी में खोया जनाधार है वह इस चुनाव में वापस मिल सकता है।

सपा से गठबंधन पर तस्वीर साफ नहीं

जाहिर है जयंत चौधरी पहले सपा के सहयोगी रह चुके हैं । लेकिन 2022 को लेकर अभी कुछ तस्वीर साफ नहीं हो पा रही है कि वह अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे या दूसरे दल के साथ गठबंधन करेंगे। इस बीच वह कल अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रहे हैं। जिसमें यह भी साफ हो जाएगा उनका किससे गठबंधन होगा, क्या वह सपा के साथ रहेंगे या अलग चुनाव लड़ेंगे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shweta

Shweta

Next Story