×

UP Election 2022: प्रियंका गांधी का मिशन यूपी, महिलाओं के लिए सात वचन 'शक्ति विधान घोषणा पत्र जारी

UP Election 2022 News: यंका गांधी आज प्रदेश मुख्यालय पर शक्ति विधान (Shakti Vidhan) महिला घोषणा पत्र (women's manifesto) जारी किया।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 8 Dec 2021 8:30 AM GMT
UP Election 2022: प्रियंका गांधी का मिशन यूपी, महिलाओं के लिए सात वचन शक्ति विधान घोषणा पत्र जारी
X

UP Election 2022 News: यूपी चुनाव (UP Election 2022) से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) ने महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत टिकट आरछित करने के बाद प्रियंका गांधी आज प्रदेश मुख्यालय पर शक्ति विधान (Shakti Vidhan) महिला घोषणा पत्र (women's manifesto) जारी किया।

घोषणा पत्र जारी करते हुए उन्होंने महिला विधान की खासियत को मीडिया के सामने रखा। कांग्रेस महासचिव ने कहा मैं दो साल से लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा कर रहीं हूं. यहां के हर तबके का दर्द है। लेकिन महिलाओं का दर्द ज्यादा है, वह अपनी लड़ाई नहीं लड़ पती हैं, इसलिए मैं आगे आकर यूपी में 40 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की है। आगे इसे 50 प्रतिशत तक भी बढ़ाएंगे। प्रियंका ने महिलायों को आगे आकर चुनाव लड़ने की अपील की है।

Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack


यूपी विधानसभा में कांग्रेस की प्रतिज्ञाएँ (Congress Pledges)

1. छात्राओं को स्मार्ट फोन

2. आंगनवाड़ी और आशा बहुओं को 10,000 रुपये प्रति माह मानदेय

3. प्रदेश मे वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय

4. महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा

5. नये सरकारी पदों मे आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40 फीसदी महिलाओं की नियुक्ति

6. सालाना तीन गैस सिलेंडर मुफ्त

7. टिकट मे महिलाओं की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी

Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack


प्रियंका गांधी का सम्बोधन

प्रियंक प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि वह महिलाओं को आगे लाने के लिए अपने सात वचन निभाएंगी। जिसमें स्वाभिमान, स्वालंबन, शिक्षा, अपराध, रोजगार और स्वरोजगार की बातें होंगी।

Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

स्वाभिमान- (Self respect)

प्रियंका गाँधी ने कहा की आज महिला स्वाभिमान की बात सब करते हैं लेकिन इसके लिए किसी ने कोई कार्य नहीं किया। सिर्फ विज्ञापनों में महिलाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। आज संसद और विधानसभा में महिलाओं की हिस्सेदारी सिर्फ 14% है वह राजनीति में अब यूपी से इसकी शुरुआत कर 40% महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें आगे लाने का काम कर रहीं हैं। इसके साथ ही आने वाले दिनों में यह संख्या बढ़ाकर 50 फ़ीसदी तक करेंगी।

स्वालंबन - (self-reliance)

प्रियंका ने कहा कि मैं लगातार उत्तर प्रदेश में 2 साल से भ्रमण कर रही हूं। यहां 9.4 प्रतिशत ही कामकाजी महिलाएं हैं अब 40 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देंगी। महिला चुनाव लड़ेंगी तो उनकी हिस्सेदारी बढ़ेगी यह हिस्सेदारी आगे सरकारी नौकरी, निजी क्षेत्र, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी आगे आकर इसकी भागीदारी बढ़ाएंगी।

Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack


शिक्षा- (Education-)

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित देश में महिला शिक्षा अभी काफी पीछे है। महिलाएं अब आगे बढ़कर हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही हैं। लेकिन अभी इस पर बहुत काम करना बाकी है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार आई तो 25 शहरों में छात्रावास बनाएंगी, ग्रामीण, कुटीर इलाके में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में इजाफा किया जाएगा और इसे 10000 किया जाएगा। इसके साथ ही मनरेगा में 40% महिलाओं को आरक्षण, राशन कार्ड की दुकानों पर महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसे कि पहले ही ऐलान कर चुकी है कि 12वीं पास छात्राओं को स्मार्टफोन और स्नातक पास छात्राओं को स्कूटी देंगी। इसके साथ ही वीरांगनाओं के नाम पर 50 विद्यालय खोले जाएंगे जिसमें महिलाओं को आरक्षण रोजगार की ट्रेनिंग शाम को महिलाओं अशिक्षित महिलाओं को शिक्षा समेत तमाम महिलाओं के लिए कार्य किए जाएंगे।

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार सिर्फ विज्ञापनों में ही बेटियों को आगे बढ़ा रही है 2014 से लगातार शिक्षा का बजट घटाया है और महिलाओं की भागीदारी भी आगे नहीं कर पाए हैं।

Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

महिला अपराध - (women's crime)

प्रियंका गांधी ने महिला अपराध की बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ क्या हो रहा है यह किसी से छिपा नहीं पुलिस उनकी मदद नहीं करती सत्ता धारियों के डर से वह वहां आरोपियों पर मुकदमा नहीं दर्ज करती उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं होती थी जिससे महिलाएं असहाय महसूस कर रही हैं उनके पास तमाम महिलाएं आती हैं अपनी शिकायतें लेकर और मदद की गुहार लगाती हैं इसी को ध्यान में रखते हुए वह महिलाओं के लिए एक खास प्लान तैयार किया है। जब उनकी सरकार बनेगी तो 25 फ़ीसदी पुलिस में महिलाओं की भर्ती होगी। रेप की शिकायत पर अगर 10 दिन में कार्रवाई नहीं होती तो उसके एक कानून लाया जाएगा। जिसके तहत आरोपियों पर 10 दिन के अंदर मुकदमा दर्ज करना होगा। उन्होंने कहा कि विशेष न्यायाधिकरण का गठन होगा। हर जिले में 3 सदस्य कानून प्रकोष्ठ का गठन होगा। जिससे पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए यह कार्य करेगा।

Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack


स्वास्थ्य - (Health )

प्रियंका गांधी ने आज ऐलान किया कि महिलाओं को आगे लाने के लिए स्वास्थ एक जरूरी विषय है उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आएगी तो जैसा पहले ही वह ऐलान कर चुकी है कि कोई भी गंभीर बीमारी से 1000000 तक मुफ्त इलाज किया जाएगा साथ ही पीएचसीएससी को आधुनिक बनाया जाएगा महिलाओं को सभी पीएससी पर एक विशेष सुविधा मिलेगी यहां पर एक विशेष यूनिट खोली जाएगी जहां महिला डॉक्टर होगी और यह सिर्फ महिलाओं का ही इलाज करेंगी।

Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack

मोदी सरकार पर हमला

प्रियंका ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की बात सिर्फ विज्ञापन में हो रही है लेकिन इसे आगे आकर कोई करने की कोशिश नहीं कर रहा है। वह उत्तर प्रदेश में इसकी शुरुआत की है और 40% आरक्षण देकर महिलाओं को अगर आगे लाने की कोशिश की है उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ कागजों में ही महिलाओं के लिए काम कर रही है प्रियंका ने ने कहा कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसने देश को पहली महिला प्रधानमंत्री पहली महिला राष्ट्रपति जी उत्तर प्रदेश में पहली मुख्यमंत्री महिला और लोकसभा में पहली महिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी की ही देन है कांग्रेस पार्टी का महिलाओं को आगे लाने का अपना वचन निभा रही है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story