अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- भाजपा को जनता ने दिखा दिया सत्ता से बाहर का रास्ता

UP Election 2022:समाजवादी पार्टी (Samajwdi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा (BJP) को यह अहसास हो गया है कि जनता ने उसको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 9 March 2022 1:43 PM GMT
UP Election 2022: up samajwadi party chief akhilesh yadav talk about the kashmir files lakhimpur files movie sitapur
X

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव: Photo - Social Media

Lucknow: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा (BJP) को यह अहसास हो गया है कि जनता ने उसको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, इसीलिए वह षडयंत्र और साजिशों का सहारा ले रही है। यादव ने कहा कि भाजपा नेता एक्जिट पोल (exit polls) पर जनता के अविश्वास से जब डर गए हैं तो विपक्ष पर खासकर समाजवादी नेतृत्व पर ऊलजुलूल आरोप लगाने लगे हैं।

समाजवादी पार्टी का विश्वास जनतंत्र में है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा (BJP) झूठ, फरेब और छलछद्म की राजनीति करने से बाज आने वाली नहीं है। मतदान के दौरान उसने अपने विरोधियों के साथ दुर्व्यवहार किया। बड़ी संख्या में लोग मतदान से वंचित रहे। ई.वी.एम. (EVM) बहुत जगह टीन का खाली डब्बा बनकर रह गई। अब अपनी खीझ मिटाने के लिए भाजपा नेता अफवाहबाजी के साथ वोटों की हेराफेरी के दुष्प्रयास में जुट गए हैं। जनता में भ्रम फैलाने के लिए एक्जिट पोल का सहारा लिया गया है, जिसकी जनता ने पोल खोल दी है।

जनता ने समाजवादी गठबंधन को हृदय से अपना शुभचिंतक माना है- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा (BJP) द्वारा समाजवादी साथियों के मनोबल को तोड़ने की हरकतें की जा रही है लेकिन ऐसी किसी भी हरकत का कोई असर नहीं होगा। जनता ने स्वयं यह माना है कि विधानसभा चुनाव (UP Election 2022 ) लोकतंत्र और संविधान की प्रतिष्ठा बचाना उनका नैतिक धर्म है। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारियों सहित बेरोजगारी से पीड़ित नौजवानों और भाजपाई कुनीतियों से त्रस्त किसानों, गरीबों ने भाजपा की कारगुजारियों को उजागर कर उनको सबक सिखाने का काम किया है। जनता ने समाजवादी गठबंधन (Samajwadi Party alliance) को हृदय से अपना शुभचिंतक माना है।

जनता ने भाजपा सरकार को करारी शिकस्त दी- अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनआकांक्षा और सत्तालोलुपता के बीच जंग में कल का दिन निर्णायक सिद्ध होगा। भाजपा के झूठे वादों, बढ़ती महंगाई एवं भ्रष्टाचार से क्षुब्ध मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव के सभी 7 चरणों के मतदान में जमकर समाजवादी पार्टी और गठबंधन दलों के पक्ष में वोट डालकर भाजपा सरकार को करारी शिकस्त दी।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा संविधान की मर्यादा से खेल करते हुए प्रशासन तंत्र को भी दबाव में लेकर अपनी स्वार्थपूर्ति के काम में लगी है। भाजपा को कोई लोकलाज नहीं रह गई है। वह लोकतंत्र की पवित्रता को नष्ट करने में तुली है। लोकमत को लूटने के किसी भी दुस्साहस को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story