×

UP Election 2022: आखिरी चरण में दिग्गजों ने झोंकी ताकत, PM मोदी-CM योगी-अखिलेश होंगे यहां

up election 2022: PM मोदी आज वाराणसी में विशाल जनसभा संबोधित करेंगे। सीएम योगी, अखिलेश ने भी लगाया दम।

aman
Written By amanPublished By aman
Published on: 5 March 2022 4:30 AM GMT
up election 2022 pm modi cm yogi akhilesh campaigning for 7th phase
X

up election 2022 pm modi cm yogi akhilesh campaigning for 7th phase

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। इस चुनावी समर की समाप्ति से पहले बस एक चरण का मतदान शेष है। सातवें और अंतिम चरण के मतदान से पूर्व चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बीते दो दिनों से अपने संसदीय क्षेत्र और बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में डेरा डाले हुए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी आज वाराणसी के खजूरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आज चुनाव प्रचार के दौरान एक के बाद एक कई रैलियां करने वाले हैं। गौरतलब है कि है यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में 54 सीटों के लिए मतदान होने हैं। जिनके लिए आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा।

स्वतंत्र देव सिंह वाराणसी में

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव आज वाराणसी में चुनाव प्रचार करेंगे। स्वतंत्र देव सिंह सुबह 11.30 बजे वाराणसी के सेवापुरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद वो पीएम मोदी की जनसभा में शामिल होंगे।

सीएम योगी आज सोनभद्र, भदोही, आजमगढ़ में

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 2022 विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए धुआंधार जनसभाएं करने वाले हैं। सीएम योगी का आज का सोनभद्र, भदोही, आजमगढ़ दौरे पर रहेंगे। यहां वो कई जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। सुबह 11 बजे सीएम सोनभद्र के दुद्धी में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे भदोही के औराई में जनसभा करेंगे। 12.50 बजे उनका भदोही के मोंधा में जनसभा का कार्यक्रम है। दोपहर 2 बजे आजमगढ़ के मेहनगर में सीएम जनसभा करेंगे। योगी आदित्यनाथ की आज की आखिरी रैली 2.50 बजे आजमगढ़ के लालगंज में होगी।

अखिलेश की आज धुआंधार रैलियां

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की आज धुआंधार चुनावी रैलियां हैं। अखिलेश आज आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर में जनता के बीच रहेंगे। अखिलेश यादव की आज पहली चुनावी जनसभा 11.20 बजे आजमगढ़ के करमैनी में होगी। 12.40 बजे आजमगढ़ के जमालपुर मदेसिया पहुंचेंगे। 1.15 बजे सपा अध्यक्ष आजमगढ़ के सिधारी पहुंचेंगे। अखिलेश इसके बाद दोपहर 2 बजे आजमगढ़ के भगतपुर में चुनावी कार्यक्रम में रहेंगे। 2.20 बजे आजमगढ़ के बरदह में अखिलेश की जनसभा है। 3.45 बजे मिर्जापुर के महुअरिया में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। 4.10 बजे अखिलेश यादव जौनपुर के मल्हनी में चुनावी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

स्मृति-अनुराग मिर्जापुर में

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज मिर्जापुर में चुनावी जनसभा करेंगी। सुबह 11 बजे स्मृति मिर्जापुर के चुनार में जनसभा को संबोधित करेंगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी करेंगे संबोधित।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story